पुलिस की टेक्निकल टीम का कमाल, CEIR पोर्टल से 73 गुम मोबाइल बरामद, 15 लाख की रिकवरी बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए 73 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर इन मोबाइलों को बरामद किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया फोन और उसमें मौजूद जरूरी डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने मौके पर ही बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों और हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा के बारे में भी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों में बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने 623 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।
पुलिस की टेक्निकल टीम का कमाल, CEIR पोर्टल से 73 गुम मोबाइल बरामद, 15 लाख की रिकवरी बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए 73 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर इन मोबाइलों को बरामद किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने मोबाइल फोन
उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया फोन और उसमें मौजूद जरूरी डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने मौके पर ही बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों और हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा के बारे में भी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों में बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने 623 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।
- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच बाराबंकी में रविवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में पटेल तिराहे पर विरोध दर्ज कराया, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ खुलकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान “स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट चीटर” और “बीजेपी सरकार होश में आओ, स्मार्ट मीटर से लूट बंद कराओ” जैसे नारे पूरे इलाके में गूंजते रहे। लोगों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं, जिनमें सरकार की नीतियों पर तीखा व्यंग्य भी झलक रहा था। खास तौर पर “आज हम सीखेंगे नाली से गैस कैसे बनाएं” जैसे नारों ने लोगों का ध्यान खींचा और विरोध को और धार दी। जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ खुली लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि गलत रीडिंग, ऊंची दरों और तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं के बिजली बिल कई गुना तक बढ़ गए हैं। जहां पहले 1500 रुपये तक बिल आता था, अब वही 6000 से 7000 रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में लगाए गए लगभग 80 लाख स्मार्ट मीटरों में से अधिकांश प्रीपेड हैं। उपभोक्ताओं को पहले से भुगतान करने के बावजूद 10–12 घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है, जो इस व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए जुगराज सिंह ने कहा कि ट्यूबवेल पर लगाए जा रहे 4G सिम आधारित स्मार्ट मीटर ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी के चलते ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध जताया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर परियोजना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और आम उपभोक्ताओं व किसानों को राहत देने की मांग की गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामनगर रवि पाण्डेय, राजू शुक्ला, राज कुमार पाल, असद अली, महिला जिलाध्यक्ष अफसाना बानो, आकाश वर्मा, टनू चौहान, नन्हे राम यादव, राजेंद्र पाण्डेय, राम नवाज धनगर, अरविंद यादव, प्रकाश गौतम, विजय यादव सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का हो रहा आर्थिक शोषण: जुगराज सिंह प्रीपेड व्यवस्था से उपभोक्ता व किसान परेशान; विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, अत्यधिक दरों और तकनीकी खामियों के चलते लाखों उपभोक्ता परेशान हैं, जिससे जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पहले उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग 1500 तक आता था, वहीं अब वही बिल बढ़कर 6000–7000 तक पहुंच रहा है। प्रीपेड मीटर व्यवस्था के बावजूद उपभोक्ताओं को 10–12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत है, जो इस प्रणाली की विफलता को दर्शाता है। जुगराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगाए गए करीब 80 लाख स्मार्ट मीटरों में से लगभग 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं, जिनके जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। मीटर की कार्यप्रणाली, रीडिंग की सटीकता और बिलिंग प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नलकूपों पर लगाए जा रहे 4 जी सिम-आधारित स्मार्ट मीटर नेटवर्क की कमी के कारण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की खामियों से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बड़ी योजना को लागू करने से पहले न तो जनजागरूकता अभियान चलाया गया और न ही किसी स्वतंत्र तकनीकी या वित्तीय मूल्यांकन को सार्वजनिक किया गया। इन मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई बाराबंकी द्वारा 03 मई को पटेल तिराहे पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगें है कि स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, परियोजना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों व कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उपभोक्ताओं व किसानों को राहत देने हेतु पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामनगर रवि पाण्डेय, राजू शुक्ला, राज कुमार पाल, असद अली, महिला जिलाध्यक्ष अफसाना बानो, आकाश वर्मा, टनू चौहान, नन्हे राम यादव, राजेंद्र पाण्डेय, राम नवाज धनगर, अरविंद यादव, प्रकाश गौतम, विजय यादव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- . #amalive #आदर्श_मीडिया_एसोसिएशन #trending #ViralNews #socialmedia1
- लखनऊ उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक विधायक निवास लखनऊ में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जयदत्त क्षीरसागर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन लखनऊ जिला अध्यक्ष ने किया राम लाल गुप्ता सिद्ध गोपाल साहू पूर्व राज्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू और पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित हुए1
- आपके दिल को झकझोर देने वाला वीडियो बहुत ट्रेडिंग पर चल रहा है कृपया इस वीडियो पर ओम शांति1
- Post by Vipin Srivasatava1
- बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दशहरा बाग चौराहे के पास स्थित साहू इलेक्ट्रॉनिक्स के बाहर दो युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने का प्रयास किया और मौके से 12 बोर के दो कारतूस लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान, आरोपियों ने दुकान मालिक और गार्ड के साथ अभद्रता की और उन्हें गालियां दीं। जब दुकान मालिक और गार्ड ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपी और उग्र हो गए। इसके बाद उन्होंने दुकान के मैनेजर और गार्ड के साथमारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। जनपद में चल रहे बाढ़ सुरक्षा एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य हर हाल में 15 जून तक पूर्ण किए जाएं। इसके लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत मढ़ना में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि छत ढलाई के समय संबंधित जेई की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे गुणवत्ता में कोई कमी न रहे। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने चौकाघाट मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सेतु कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामनगर आनंद तिवारी, डीएसओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- *फर्रुखाबाद में अनोखा चमत्कार! मौत के मुँह से ऐसे बचा बच्चा1