logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिशः दुकान के मैनेजर और गार्ड से की मारपीट, दो कारतूस लेकर फरार बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दशहरा बाग चौराहे के पास स्थित साहू इलेक्ट्रॉनिक्स के बाहर दो युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने का प्रयास किया और मौके से 12 बोर के दो कारतूस लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान, आरोपियों ने दुकान मालिक और गार्ड के साथ अभद्रता की और उन्हें गालियां दीं। जब दुकान मालिक और गार्ड ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपी और उग्र हो गए। इसके बाद उन्होंने दुकान के मैनेजर और गार्ड के साथमारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_फखरे आलम
फखरे आलम
नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बाराबंकी में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिशः दुकान के मैनेजर और गार्ड से की मारपीट, दो कारतूस लेकर फरार बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दशहरा बाग चौराहे के पास स्थित साहू इलेक्ट्रॉनिक्स के बाहर दो युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने

का प्रयास किया और मौके से 12 बोर के दो कारतूस लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान, आरोपियों ने दुकान मालिक और गार्ड के साथ अभद्रता की और उन्हें गालियां दीं। जब दुकान मालिक और गार्ड ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपी और उग्र हो गए। इसके बाद उन्होंने दुकान के मैनेजर और गार्ड

के साथमारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात तस्कर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट-1985 की धारा 68F(2) के तहत न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर की गई। जानकारी के मुताबिक 09 जनवरी 2026 से जिला कारागार बाराबंकी में बंद अज्जन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह थाना जैदपुर का हिस्ट्रीशीटर (नं. 56B) है और बीते करीब 25 वर्षों से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। प्रशासन ने नवाबगंज नगर परिषद क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 198 (मिन), क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में बने आवासीय मकान को कुर्क किया है, जो उसकी पत्नी नगमी खातून के नाम दर्ज बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। जानकारी के मुताबिक अज्जन के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे एडीजी लखनऊ जोन द्वारा इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग (IR-09) में भी सूचीबद्ध किया गया है, जबकि जिला स्तर पर उसे ड्रग माफिया घोषित करते हुए गैंग नंबर 32 का सरगना बताया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष की निरुद्धि का आदेश भी जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल। इस कार्रवाई के बाद जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश गया है और पुलिस-प्रशासन की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है।
    4
    बाराबंकी में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात तस्कर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट-1985 की धारा 68F(2) के तहत न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर की गई।
जानकारी के मुताबिक 09 जनवरी 2026 से जिला कारागार बाराबंकी में बंद अज्जन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह थाना जैदपुर का हिस्ट्रीशीटर (नं. 56B) है और बीते करीब 25 वर्षों से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
प्रशासन ने नवाबगंज नगर परिषद क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 198 (मिन), क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में बने आवासीय मकान को कुर्क किया है, जो उसकी पत्नी नगमी खातून के नाम दर्ज बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई।
जानकारी के मुताबिक अज्जन के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे एडीजी लखनऊ जोन द्वारा इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग (IR-09) में भी सूचीबद्ध किया गया है, जबकि जिला स्तर पर उसे ड्रग माफिया घोषित करते हुए गैंग नंबर 32 का सरगना बताया गया है।
इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष की निरुद्धि का आदेश भी जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल। इस कार्रवाई के बाद जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश गया है और पुलिस-प्रशासन की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है।
    user_फखरे आलम
    फखरे आलम
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mueed Abdul
    1
    Post by Mueed Abdul
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी में पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने एक बड़ी कार्रवाई में 73 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग कर तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद किया।
    1
    बाराबंकी में पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने एक बड़ी कार्रवाई में 73 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग कर तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद किया।
    user_परवेज़ रज़ा पत्रकार
    परवेज़ रज़ा पत्रकार
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी। सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के 73 मोबाइल फोन बरामद किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट।
    1
    बाराबंकी। सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के 73 मोबाइल फोन बरामद किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट।
    user_Aakash Deep
    Aakash Deep
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 9 बजे बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया। महिला का सिर कुचल गया था।मसौली निवासी बृजमोहन अपनी 45 वर्षीय मां के साथ बहन के घर जा रहा था। अंबरपुर के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बृजमोहन की मां की जान चली गई।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। ओवरलोड डंपर अक्सर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बृजमोहन का इलाज जारी है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन फरार चालक अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।
    1
    बाराबंकी मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 9 बजे बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया। महिला का सिर कुचल गया था।मसौली निवासी बृजमोहन अपनी 45 वर्षीय मां के साथ बहन के घर जा रहा था। अंबरपुर के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बृजमोहन की मां की जान चली गई।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। ओवरलोड डंपर अक्सर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं। प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बृजमोहन का इलाज जारी है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन फरार चालक अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी।आगामी 09 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने और आम जनता को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से, बाराबंकी पुलिस द्वारा आज दिनांक-02.05.2026 को एक विशाल बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोक अदालत के महत्व, लाभ और मामलों के त्वरित व सौहार्दपूर्ण निपटारे के तरीके के बारे में जानकारी देना है। रैली को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* यह रैली मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या 01 से प्रारंभ होकर जेब्रा पार्क एंव उसके पश्चात नबीगंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा होते हुए मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या 02 पर समाप्त हुई। रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबित मामलों (जैसे आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, 138 एन0आई0 एक्ट धनवसूली, श्रम व श्रमिक विभाग, बिजली पानी बिल, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन से सम्बन्धित वाद, यातायात चालान, पारिवारिक विवाद, तथा सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने योग्य उपयुक्त वाद आदि) को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाया जाता है।* यह विवादों के सरल और शीघ्र निपटारे का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे। बाराबंकी पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करवाकर कानूनी बोझ से मुक्त हों।
    1
    बाराबंकी।आगामी 09 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने और आम जनता को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से, बाराबंकी पुलिस द्वारा आज दिनांक-02.05.2026 को एक विशाल बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोक अदालत के महत्व, लाभ और मामलों के त्वरित व सौहार्दपूर्ण निपटारे के तरीके के बारे में जानकारी देना है। रैली को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* यह रैली मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या 01 से प्रारंभ होकर जेब्रा पार्क एंव उसके पश्चात नबीगंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा होते हुए मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या 02 पर समाप्त हुई। रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  लंबित मामलों (जैसे आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, 138 एन0आई0 एक्ट धनवसूली, श्रम व श्रमिक विभाग, बिजली पानी बिल, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन से सम्बन्धित वाद, यातायात चालान, पारिवारिक विवाद, तथा सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने योग्य उपयुक्त वाद आदि) को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाया जाता है।* यह विवादों के सरल और शीघ्र निपटारे का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
बाराबंकी पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करवाकर कानूनी बोझ से मुक्त हों।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झांसी में एक अजीब और चर्चा का विषय बन चुकी घटना सामने आई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक सट्टेबाज ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी में बैठा, उसने “मोदी-योगी जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को करीब 100 करोड़ रुपये की सट्टेबाजी के मामले में पकड़ा गया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल इस पूरे सट्टेबाजी नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
    1
    झांसी में एक अजीब और चर्चा का विषय बन चुकी घटना सामने आई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक सट्टेबाज ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी में बैठा, उसने “मोदी-योगी जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को करीब 100 करोड़ रुपये की सट्टेबाजी के मामले में पकड़ा गया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल इस पूरे सट्टेबाजी नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए 73 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर इन मोबाइलों को बरामद किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया फोन और उसमें मौजूद जरूरी डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने मौके पर ही बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों और हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा के बारे में भी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों में बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने 623 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।
    2
    बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए 73 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर इन मोबाइलों को बरामद किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया फोन और उसमें मौजूद जरूरी डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने मौके पर ही बाराबंकी पुलिस का आभार जताया।
पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों और हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा  के बारे में भी जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों में बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने 623 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।
    user_फखरे आलम
    फखरे आलम
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.