स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का हो रहा आर्थिक शोषण: जुगराज सिंह स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का हो रहा आर्थिक शोषण: जुगराज सिंह प्रीपेड व्यवस्था से उपभोक्ता व किसान परेशान; विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, अत्यधिक दरों और तकनीकी खामियों के चलते लाखों उपभोक्ता परेशान हैं, जिससे जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पहले उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग 1500 तक आता था, वहीं अब वही बिल बढ़कर 6000–7000 तक पहुंच रहा है। प्रीपेड मीटर व्यवस्था के बावजूद उपभोक्ताओं को 10–12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत है, जो इस प्रणाली की विफलता को दर्शाता है। जुगराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगाए गए करीब 80 लाख स्मार्ट मीटरों में से लगभग 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं, जिनके जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। मीटर की कार्यप्रणाली, रीडिंग की सटीकता और बिलिंग प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नलकूपों पर लगाए जा रहे 4 जी सिम-आधारित स्मार्ट मीटर नेटवर्क की कमी के कारण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की खामियों से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बड़ी योजना को लागू करने से पहले न तो जनजागरूकता अभियान चलाया गया और न ही किसी स्वतंत्र तकनीकी या वित्तीय मूल्यांकन को सार्वजनिक किया गया। इन मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई बाराबंकी द्वारा 03 मई को पटेल तिराहे पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगें है कि स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, परियोजना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों व कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उपभोक्ताओं व किसानों को राहत देने हेतु पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामनगर रवि पाण्डेय, राजू शुक्ला, राज कुमार पाल, असद अली, महिला जिलाध्यक्ष अफसाना बानो, आकाश वर्मा, टनू चौहान, नन्हे राम यादव, राजेंद्र पाण्डेय, राम नवाज धनगर, अरविंद यादव, प्रकाश गौतम, विजय यादव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच बाराबंकी में रविवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में पटेल तिराहे पर विरोध दर्ज कराया, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ खुलकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान “स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट चीटर” और “बीजेपी सरकार होश में आओ, स्मार्ट मीटर से लूट बंद कराओ” जैसे नारे पूरे इलाके में गूंजते रहे। लोगों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं, जिनमें सरकार की नीतियों पर तीखा व्यंग्य भी झलक रहा था। खास तौर पर “आज हम सीखेंगे नाली से गैस कैसे बनाएं” जैसे नारों ने लोगों का ध्यान खींचा और विरोध को और धार दी। जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ खुली लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि गलत रीडिंग, ऊंची दरों और तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं के बिजली बिल कई गुना तक बढ़ गए हैं। जहां पहले 1500 रुपये तक बिल आता था, अब वही 6000 से 7000 रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में लगाए गए लगभग 80 लाख स्मार्ट मीटरों में से अधिकांश प्रीपेड हैं। उपभोक्ताओं को पहले से भुगतान करने के बावजूद 10–12 घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है, जो इस व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए जुगराज सिंह ने कहा कि ट्यूबवेल पर लगाए जा रहे 4G सिम आधारित स्मार्ट मीटर ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी के चलते ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध जताया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर परियोजना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और आम उपभोक्ताओं व किसानों को राहत देने की मांग की गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामनगर रवि पाण्डेय, राजू शुक्ला, राज कुमार पाल, असद अली, महिला जिलाध्यक्ष अफसाना बानो, आकाश वर्मा, टनू चौहान, नन्हे राम यादव, राजेंद्र पाण्डेय, राम नवाज धनगर, अरविंद यादव, प्रकाश गौतम, विजय यादव सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का हो रहा आर्थिक शोषण: जुगराज सिंह प्रीपेड व्यवस्था से उपभोक्ता व किसान परेशान; विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, अत्यधिक दरों और तकनीकी खामियों के चलते लाखों उपभोक्ता परेशान हैं, जिससे जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पहले उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग 1500 तक आता था, वहीं अब वही बिल बढ़कर 6000–7000 तक पहुंच रहा है। प्रीपेड मीटर व्यवस्था के बावजूद उपभोक्ताओं को 10–12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत है, जो इस प्रणाली की विफलता को दर्शाता है। जुगराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगाए गए करीब 80 लाख स्मार्ट मीटरों में से लगभग 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं, जिनके जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। मीटर की कार्यप्रणाली, रीडिंग की सटीकता और बिलिंग प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नलकूपों पर लगाए जा रहे 4 जी सिम-आधारित स्मार्ट मीटर नेटवर्क की कमी के कारण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की खामियों से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बड़ी योजना को लागू करने से पहले न तो जनजागरूकता अभियान चलाया गया और न ही किसी स्वतंत्र तकनीकी या वित्तीय मूल्यांकन को सार्वजनिक किया गया। इन मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई बाराबंकी द्वारा 03 मई को पटेल तिराहे पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगें है कि स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, परियोजना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों व कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उपभोक्ताओं व किसानों को राहत देने हेतु पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामनगर रवि पाण्डेय, राजू शुक्ला, राज कुमार पाल, असद अली, महिला जिलाध्यक्ष अफसाना बानो, आकाश वर्मा, टनू चौहान, नन्हे राम यादव, राजेंद्र पाण्डेय, राम नवाज धनगर, अरविंद यादव, प्रकाश गौतम, विजय यादव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। आगरा के बाद अब फतेहपुर से भी ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी से नाराज़ लोगों ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजली घर में फेंक दिए। बताया जा रहा है कि हजारों रुपये के बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ खुलकर विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों और शहरी उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसी के चलते लोग इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इस व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराज़गी जताते हुए इसे “सरकारी लूट” तक करार दिया है। हालांकि, बिजली विभाग की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- गोमती नदी में गंदगी के बीच जेट स्की का खेल… ₹350 में सिर्फ 2 मिनट का जेट स्की राइड, लेकिन नदी का पानी बदबूदार और कूड़े से भरा पड़ा है। मनोरंजन के नाम पर कमाई हो रही है, लेकिन सफाई और पर्यावरण पर कोई ध्यान नहीं। आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे?1
- विश्व पत्रकारिता दिवस के गौरवमयी अवसर पर, **सोनी शुक्ला 'क्रांति'** के चिर-परिचित अंदाज़ में समाज और पत्रकार जगत के लिए एक ओजस्वी काव्य संदेश: **कलम की हुंकार: एक क्रांति** मैं कलमकार हूँ, सत्य की मशाल जलाती हूँ, सोए हुए जमीर को, शब्दों से जगाती हूँ। न डिगा सके कोई मुझे, लोभ और लालच से, मैं अन्याय के विरुद्ध, 'क्रांति' का बिगुल बजाती हूँ। ### **पत्रकारिता का धर्म** * **अटल विश्वास** दब न जाए कहीं गरीब की सिसकी, ये फिक्र पालती हूँ, मैं स्याही में हौसले और पसीने की बूंदें ढालती हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए पेशा नहीं, एक पावन इबादत है, मैं हर खबर में समाज के सुधार का रास्ता निकालती हूँ। * **सत्ता को आईना** जो सच है, वही कहूँगी, चाहे कोई भी सामने हो, मर्यादा में रहकर भी, मेरी कलम में धार हो। विश्व पत्रकारिता दिवस पर, यही है मेरा संकल्प, कि हर पत्रकार के हाथ में, न्याय का आधार हो। **संदेश** "पत्रकारिता का अर्थ केवल सूचना देना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ बनना है। आइए, इस दिवस पर हम सब मिलकर निष्पक्षता और नैतिकता की शपथ लें।" — आपकी, सोनी शुक्ला 'क्रांति'** *(राष्ट्रीय अध्यक्षा - जनहित सर्व समाज सेवा समिति)* **विश्व पत्रकारिता दिवस की अनंत शुभकामनाएँ!**1
- . #amalive #आदर्श_मीडिया_एसोसिएशन #trending #ViralNews #socialmedia1
- बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दशहरा बाग चौराहे के पास स्थित साहू इलेक्ट्रॉनिक्स के बाहर दो युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीनने का प्रयास किया और मौके से 12 बोर के दो कारतूस लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान, आरोपियों ने दुकान मालिक और गार्ड के साथ अभद्रता की और उन्हें गालियां दीं। जब दुकान मालिक और गार्ड ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपी और उग्र हो गए। इसके बाद उन्होंने दुकान के मैनेजर और गार्ड के साथमारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- लखनऊ उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक विधायक निवास लखनऊ में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जयदत्त क्षीरसागर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन लखनऊ जिला अध्यक्ष ने किया राम लाल गुप्ता सिद्ध गोपाल साहू पूर्व राज्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू और पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित हुए1
- आपके दिल को झकझोर देने वाला वीडियो बहुत ट्रेडिंग पर चल रहा है कृपया इस वीडियो पर ओम शांति1