Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारी बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान, खेतों में बिछी धान की फसल सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में आज हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी धान, उड़द, तिल्ली, मक्का और बाजरा समेत कई फसलें खेतों में गिर गईं। वहीं लगातार हुई बारिश से कुछ निचले इलाकों के खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलें डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल पकने की ओर है। ऐसे में फसल गिरने और पानी में डूबने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। उड़द और तिल्ली की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से गांव-गांव सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने, क्षतिग्रस्त फसलों का उचित मुआवजा दिलाने और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है।
Sunil Verma
भारी बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान, खेतों में बिछी धान की फसल सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में आज हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी धान, उड़द, तिल्ली, मक्का और बाजरा समेत कई फसलें खेतों में गिर गईं। वहीं लगातार हुई बारिश से कुछ निचले इलाकों के खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलें डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल पकने की ओर है। ऐसे में फसल गिरने और पानी में डूबने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। उड़द और तिल्ली की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से गांव-गांव सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने, क्षतिग्रस्त फसलों का उचित मुआवजा दिलाने और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारी बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान, खेतों में बिछी धान की फसल सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में आज हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी धान, उड़द, तिल्ली, मक्का और बाजरा समेत कई फसलें खेतों में गिर गईं। वहीं लगातार हुई बारिश से कुछ निचले इलाकों के खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलें डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल पकने की ओर है। ऐसे में फसल गिरने और पानी में डूबने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। उड़द और तिल्ली की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से गांव-गांव सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने, क्षतिग्रस्त फसलों का उचित मुआवजा दिलाने और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है।3
- फतेहपुर में किसानों का पैदल मार्च! नंदना कला की सड़क समेत कई मुद्दों पर DM कार्यालय कूच1
- सफाई कर्मी की मनमानी का आरोप, नालियों में गंदगी से ग्रामीण परेशान बाराबंकी। निन्दूरा विकासखंड की ग्राम पंचायत महोलिया के गांव बड़ईडिह में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुस्लिम बहुल इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। सफाई कर्मी उमेश कुमार वर्मा के गांव में नियमित रूप से नहीं आने के कारण नालियों में गंदगी जमा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियां गंदगी से भर जाने के बाद उन्हें खुद ही साफ करना पड़ता है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदा पानी जमा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को बीमारी फैलने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने और बंद पड़ी नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन यदि नियमित सफाई नहीं होगी तो सरकारी योजना का लाभ ग्रामीणों तक कैसे पहुंचेगा। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।1
- स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी, एंटी रोमियो टीम ने युवक को दबोचा स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी, एंटी रोमियो टीम ने युवक को दबोचा अटरिया पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 में मुकदमा दर्ज संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत सीतापुर पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में अटरिया पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूल से आने-जाने वाली छात्राओं व महिलाओं पर कथित रूप से छींटाकशी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल ने जनपद में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में अटरिया पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल संजय, अशोक, अंकित पाल एवं महिला कांस्टेबल रूचि पाल शामिल रहीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरजीत पुत्र संतोष (20 वर्ष), निवासी ग्राम दुलारपुरवा मजरा महोलिया, थाना घुंघटेर, जनपद बाराबंकी स्कूल से आने-जाने वाली छात्राओं एवं महिलाओं पर छींटाकशी कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर आरोपी को कथित रूप से छींटाकशी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना अटरिया में मु0अ0सं0 247/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- देवा से फतेहपुर तक NH726H का किया गया भूमि पूजन का आयोजन देखें Barabanki Social media1 पर1
- जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। बिहार- जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है। पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान मनचलों के द्वारा उसका नाम-पता पूछते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। आदेश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।1
- नोएडा में चलती स्लीपर बस में LIVE आग, 9 जिंदा जले: बस एमपी के ट्रैवल्स की, इस पर 19 चालान, 1.75 लाख जुर्माना हो चुका1
- *MR ने लिखा- मेरी चिता पर सिगरेट जरूर जलाना:* बहराइच में फंदे से लटका, दोस्त पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप, फरवरी में थी शादी सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का आरोप: पुलिस को सचिन के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें उसने सुसाइड नोट लिखा है। नोट में उसने एक राजनीतिक/सामाजिक संगठन (ABVP) से जुड़े अपने ही एक दोस्त आदर्श शुक्ला पर दोस्ती में धोखा देने, प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। सचिन ने लिखा कि आदर्श 'दोस्त के नाम पर धब्बा' है।चिता पर सिगरेट जलाने की आखिरी इच्छा: सचिन ने सुसाइड नोट में अपने एक अन्य दोस्त रमन को संबोधित करते हुए लिखा— "रमन भाई, मेरी चिता पर सिगरेट जरूर जलाना।"माता-पिता से मांगी माफी: उसने फंदे से लटकने से पहले अपने माता-पिता से भी माफी मांगी। उसने लिखा— "आई एम सॉरी मम्मी-पापा, मुझे इस दुनिया से जाने का दुख है, मेरा मोबाइल फोन जरूर देखना।" उसने पुलिस से अपना फोन जांचने का अनुरोध भी किया है ताकि सच सामने आ सके। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1