Shuru
Apke Nagar Ki App…
सासनी में मारपीट में महिला घायल सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊतरा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मारपीट में गुलबस पत्नी इरफान गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के मौके पर पहुँचते ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पाकर गोहाना चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है।
Journalists Sasni
सासनी में मारपीट में महिला घायल सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊतरा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मारपीट में गुलबस पत्नी इरफान गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के मौके पर पहुँचते ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पाकर गोहाना चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊतरा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मारपीट में गुलबस पत्नी इरफान गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के मौके पर पहुँचते ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पाकर गोहाना चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है।3
- Post by Rinku Rinku Samar1
- हाथरस जिले के सादाबाद ब्लॉक क्षेत्र के नगला भूरा टीकैत गांव के समीप जुगसना रजवाहे की पटरी कटने जाने से आसपास के गांवों में किसानों की सैकड़ों बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई। बताया जा रहा है कि रजवाहे में अचानक अधिक पानी आने से पटरी कमजोर होकर टूट गई, जिससे खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है कि पटरी पहले से जर्जर थी और इसकी शिकायतें भी की गई थीं। सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।1
- गोंडा। समस्त हिंदू समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने हेतु जनपद में एक 'विशाल हिंदू सम्मेलन' का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज का है, जिसका उद्देश्य समाज में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार करना है। खंड प्रचारक अजीत कुमार जी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भव्य सम्मेलन का विवरण निम्नलिखित है: 🗓️ कार्यक्रम की रूपरेखा: दिनांक: 12 फरवरी, 2026 स्थान: लगसमा इंटर कॉलेज, गोंडा मुख्य उद्देश्य: हिंदू समाज की सुप्त चेतना को जगाना और एकता का परिचय देना। "जागो हिंदू, जागो! भारत माता की सेवा और समाज की रक्षा के लिए अपना योगदान दें।" 🙏 आप सभी से विनम्र आग्रह: यह हम सभी का साझा कार्यक्रम है। राष्ट्र और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए, आप सभी सपरिवार इस सम्मेलन में सादर आमंत्रित हैं। विशेष अपील: इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए अपने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर स्टेटस (Status) अवश्य लगाएं। जय श्री राम! भारत माता की जय!1
- सरकारी भूमि पर किसी भू माफिया ने कब्जा किया है उसको तत्काल छोड़ दे . माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय महाराज जी.1
- जवाहर टोल प्रकरण: भाकियू अध्यक्ष के परिजनों से अभद्रता पर हंगामा, पुलिस जांच शुरू टोल प्लाजा पर विवाद के बाद भाकियू का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा जवाहर टोल घटना: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने लिया तहरीर, शांति का आश्वासन भाकियू (भानू) अध्यक्ष के पौत्र के साथ टोल पर नोकझोंक, पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत जवाहर टोल विवाद: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच और विधिक कार्रवाई की तैयारी1
- सिकंदरा राव में पंथ चौराहे के निकट टला रफ्तार का कहर, सवारी भरने के अभाव में पंथ चौराहे के निकट स्पीड में दौड़ दी रोडवेज बसUP81FT8588 बाइक सवार स्कूल जा रहे 2 छात्र बस के टायर से बाल,बाल बचे,बड़ा हादसा टला,2
- सासनी। इगलास मार्ग पर गांव मुकानखेड़ा के समीप एक बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सठिया निवासी बॉबी पुत्र हरिशंकर अपने साथी आकाश पुत्र कुमार पाल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर इगलास जा रहे थे। मुकानखेड़ा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बॉबी और आकाश सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान बॉबी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।4