युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इंदरगढ़ थाना का किया भ्रमण..… युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया इंदरगढ़ थाना भ्रमण इंदरगढ़/दतिया....... मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़, जिला दतिया के विद्यार्थियों द्वारा इंदरगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। थाना भ्रमण के दौरान नगर निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्री गौरव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की भूमिका, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस थाने में होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस विभाग समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून एवं पुलिस प्रशासन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौर्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से यह गतिविधि संपन्न हुई। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अर्जित चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. शबाना बानो, डॉ. सरिता सिंह, दुष्यंत कर्ण, रोहित कुशवाह, उत्तम सिंह बघेल, नीरज कर्ण एवं लतीफ खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह थाना भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।
युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इंदरगढ़ थाना का किया भ्रमण..… युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया इंदरगढ़ थाना भ्रमण इंदरगढ़/दतिया....... मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़, जिला दतिया के विद्यार्थियों द्वारा इंदरगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। थाना भ्रमण के दौरान नगर निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्री गौरव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की भूमिका, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस थाने में होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस विभाग समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस
प्रकार के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून एवं पुलिस प्रशासन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौर्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से यह गतिविधि संपन्न हुई। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अर्जित चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. शबाना बानो, डॉ. सरिता सिंह, दुष्यंत कर्ण, रोहित कुशवाह, उत्तम सिंह बघेल, नीरज कर्ण एवं लतीफ खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह थाना भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।
- युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इंदरगढ़ थाना का किया भ्रमण..… युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया इंदरगढ़ थाना भ्रमण इंदरगढ़/दतिया....... मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़, जिला दतिया के विद्यार्थियों द्वारा इंदरगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। थाना भ्रमण के दौरान नगर निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्री गौरव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की भूमिका, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस थाने में होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस विभाग समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून एवं पुलिस प्रशासन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौर्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से यह गतिविधि संपन्न हुई। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अर्जित चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. शबाना बानो, डॉ. सरिता सिंह, दुष्यंत कर्ण, रोहित कुशवाह, उत्तम सिंह बघेल, नीरज कर्ण एवं लतीफ खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह थाना भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।2
- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सरसई में लगा शिविर, कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं दतिया, 30 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सरसई में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर ने आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वानखड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना तथा शासन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।1
- छोटा पैकेज बड़ा धमाल। बच्चे भी अब कर रहे हैं कमाल। यही हैं हिंदुत्व की मिसाल।1
- डबरा ब्रेकिंग// दिया तले अंधेरा कहाबत होती दिख रही है सत्य... 😂😂😂 डबरा// दीया तले अंधेरा, आबकारी आयुक्त मुख्यालय जिले में ही कच्ची शराब का डेरा, कहां हैं ज़िमेदार अधिकारी? कहीं सागर ना बन जाए ग्वालियर!1
- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय, भांडेर में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिणिता राजे ने प्रस्फुटन समितियों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समितियों के समर्पित प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय की जा सकती है। जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान और सेवा संकल्प में समितियों के योगदान की जानकारी दी। बैठक में सामाजिक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रो. संजीव सिंह सहित समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- धोखाधड़ी के शिकार शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात एएसपी दतिया मनजीत सिंह चावला की की तारीफ* *धोखाधड़ी के शिकार शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात एएसपी दतिया मनजीत सिंह चावला की की तारीफ*1
- दतिया में सरकारी दफ्तर या ताश खेलने का अड्डा? सेवढ़ा तहसील के नायब तहसीलदार का कथित वीडियो वायरल! दतिया। जनता अपने राजस्व संबंधी कामों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही है, वहीं सेवढ़ा तहसील से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में नायब तहसीलदार कंप्यूटर पर ताश खेलते नजर आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर जिस कार्यालय में आम जनता अपने जरूरी कामों के लिए पहुंचती है, वहां यदि ड्यूटी के दौरान इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो यह जांच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी कार्यालयीन समय में वास्तव में ताश खेल रहे थे? वीडियो कब का है और इसकी वास्तविकता क्या है? क्या वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया है? फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर जांच कराता है या फिर जनता के सवालों का जवाब इंतजार में ही रह जाएगा? बात मुद्दे की: सरकारी कुर्सी जिम्मेदारी निभाने के लिए है, मनोरंजन के लिए नहीं। जनता को जवाब मिलना चाहिए।1
- दतिया ब्रेकिंग न्यूज़ गोराघाट में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डंडा किया जब्त दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी वीर सिंह रावत को गोराघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोटरा स्थित खाती बाबा मंदिर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को हाथ-पैर बांधकर बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। दतिया से सुरेश बघेल की रिपोर्ट1