झाड़ियों में मिली नवजात की किलकारी ने खड़े कर दिए कई सवाल, आखिर कौन छोड़ गया मासूम को? झाड़ियों में मिली नवजात की किलकारी ने खड़े कर दिए कई सवाल, आखिर कौन छोड़ गया मासूम को? कानपुर देहात। शुक्रवार को खेतों के पास अचानक सुनाई दी एक नन्ही बच्ची के रोने की आवाज ने चरवाहों के कदम रोक दिए। झाड़ियों के बीच से आती किलकारी को सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो जो दृश्य सामने था, उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई झाड़ियों के बीच जीवित पड़ी थी। कुछ ही देर पहले तक जिस जगह सन्नाटा पसरा था, वहां बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने बच्ची को उठाया तो किसी ने उसे संभालने की कोशिश की। लोगों के मन में एक ही सवाल था—आखिर इस मासूम को जन्म देने के बाद कौन उसे इस तरह झाड़ियों में छोड़ गया? मंगटा गांव के पास चरवाहे खेतों में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पास की झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए चरवाहे झाड़ियों तक पहुंचे तो कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची दिखाई दी। बच्ची जीवित थी और लगातार रो रही थी। खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गजनेर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपनी कस्टडी में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो उसकी हालत ठीक बताई गई। फिलहाल मासूम चिकित्सकीय निगरानी में है। मासूम तो बोल नहीं सकती, लेकिन उसकी किलकारी सवाल जरूर छोड़ गई... जिस बच्ची को अभी दुनिया देखे कुछ ही घंटे हुए होंगे, वह मां की गोद और परिवार का प्यार पाने के बजाय झाड़ियों के बीच अकेली मिली। उसकी आंखें शायद नहीं जानतीं कि उसे वहां कौन छोड़ गया, लेकिन उसकी मासूम किलकारी ने इंसानियत के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—क्या मजबूरी इतनी बड़ी हो सकती है कि एक मां अपनी नवजात बच्ची को यूं झाड़ियों में छोड़ दे? फिलहाल बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मासूम को झाड़ियों तक कौन और किन परिस्थितियों में लेकर आया था।
झाड़ियों में मिली नवजात की किलकारी ने खड़े कर दिए कई सवाल, आखिर कौन छोड़ गया मासूम को? झाड़ियों में मिली नवजात की किलकारी ने खड़े कर दिए कई सवाल, आखिर कौन छोड़ गया मासूम को? कानपुर देहात। शुक्रवार को खेतों के पास अचानक सुनाई दी एक नन्ही बच्ची के रोने की आवाज ने चरवाहों के कदम रोक दिए। झाड़ियों के बीच से आती किलकारी को सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो जो दृश्य सामने था, उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई झाड़ियों के बीच जीवित पड़ी थी। कुछ ही देर पहले तक जिस जगह सन्नाटा पसरा था, वहां बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने बच्ची को उठाया तो किसी ने उसे संभालने की कोशिश की। लोगों के मन में एक ही सवाल था—आखिर इस मासूम को जन्म देने के बाद कौन उसे इस तरह झाड़ियों में छोड़ गया? मंगटा गांव के पास चरवाहे खेतों में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पास की झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए चरवाहे झाड़ियों तक पहुंचे तो कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची दिखाई दी। बच्ची जीवित थी और लगातार रो रही थी। खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गजनेर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपनी कस्टडी में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो उसकी हालत ठीक बताई गई। फिलहाल मासूम चिकित्सकीय निगरानी में है। मासूम तो बोल नहीं सकती, लेकिन उसकी किलकारी सवाल जरूर छोड़ गई... जिस बच्ची को अभी दुनिया देखे कुछ ही घंटे हुए होंगे, वह मां की गोद और परिवार का प्यार पाने के बजाय झाड़ियों के बीच अकेली मिली। उसकी आंखें शायद नहीं जानतीं कि उसे वहां कौन छोड़ गया, लेकिन उसकी मासूम किलकारी ने इंसानियत के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—क्या मजबूरी इतनी बड़ी हो सकती है कि एक मां अपनी नवजात बच्ची को यूं झाड़ियों में छोड़ दे? फिलहाल बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मासूम को झाड़ियों तक कौन और किन परिस्थितियों में लेकर आया था।
- निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निन्हौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिवम, पारुल समेत अन्य लोगों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घर के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। मनोज के अनुसार, उसकी पुत्री और कुछ अन्य लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 🚨झींझक में पुलिस चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी,तमंचा-कारतूस बरामद होने का दावा। 🚨 #BIG_BREAKING_Kanpurdehat 🚨झींझक में पुलिस चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी,तमंचा-कारतूस बरामद होने का दावा। 📍झींझक,मंगलपुर ➡️मंगलपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। ➡️पुलिस के मुताबिक, आरोपी ईको कार से रूरा की तरफ जा रहा था और चेकिंग देखकर भागने का प्रयास किया। ➡️तलाशी में 01 देशी तमंचा 32 बोर और 04 जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा। ➡️गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमवीर यादव निवासी मैनपुरी के रूप में हुई। ➡️पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में मंगलपुर क्षेत्र की एक महिला से प्रेम संबंध होने और उससे मिलने के लिए तमंचा लेकर आने की बात बताई। ➡️मामले में थाना मंगलपुर पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। #KanpurDehat #Mangalpur #Jhinjhak #UPPolice @adgzonekanpur @igrangekanpur @kanpurdehatpol #actionpolice1
- अनुमति से अधिक सागौन के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज* डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के मजरा कैरामऊ में गुरुवार को वन *अनुमति से अधिक सागौन के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज* डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के मजरा कैरामऊ में गुरुवार को वन विभाग की टीम ने किसान के खेत में छापा मारकर सागौन के पेड़ों की कटान का मामला पकड़ा। जांच के दौरान खेत में 15 सागौन के पेड़ कटे मिले। वहीं कटे पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जाई जा रही थी। उप प्रभागीय वन अधिकारी अपूर्वा पांडे के नेतृत्व में वन दरोगा शिवम पांडे, रविशंकर सिंह समेत वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार, किसान सोबरन ने विभाग से सागौन के 10 पेड़ काटने की अनुमति ली थी, लेकिन जांच में खेत में 15 पेड़ कटे पाए गए। वन दरोगा रविशंकर सिंह ने बताया कि बरौर निवासी एक ठेकेदार द्वारा खेत में खड़े पेड़ों की कटान किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान 15 पेड़ों की कटान सामने आने पर ट्रैक्टर-ट्राली और उसमें लदी लकड़ी को सीज कर दिया गया। वन दरोगा ने बताया कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्राली सुपुर्द की जाएगी। मामले में वन विभाग की ओर से नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है।2
- *अनुमति से अधिक सागौन के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज* *अनुमति से अधिक सागौन के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली सीज* डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के मजरा कैरामऊ में गुरुवार को वन विभाग की टीम ने किसान के खेत में छापा मारकर सागौन के पेड़ों की कटान का मामला पकड़ा। जांच के दौरान खेत में 15 सागौन के पेड़ कटे मिले। वहीं कटे पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर ले जाई जा रही थी। उप प्रभागीय वन अधिकारी अपूर्वा पांडे के नेतृत्व में वन दरोगा शिवम पांडे, रविशंकर सिंह समेत वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार, किसान सोबरन ने विभाग से सागौन के 10 पेड़ काटने की अनुमति ली थी, लेकिन जांच में खेत में 15 पेड़ कटे पाए गए। वन दरोगा रविशंकर सिंह ने बताया कि बरौर निवासी एक ठेकेदार द्वारा खेत में खड़े पेड़ों की कटान किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान 15 पेड़ों की कटान सामने आने पर ट्रैक्टर-ट्राली और उसमें लदी लकड़ी को सीज कर दिया गया। वन दरोगा ने बताया कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्राली सुपुर्द की जाएगी। मामले में वन विभाग की ओर से नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है।3
- ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, दस्तावेजों से शिनाख्त के प्रयास दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अक्षयवट के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से मंगलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। प्रथम दृष्टया पुलिस को युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। मृतक के पास एक छोटा काला बैग मिला है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।1
- निन्हौरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग, दोनों ने दी तहरीर सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि एक पक्ष की ओर से मनोज कुमार और दूसरे पक्ष की ओर से पारुल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।1
- झाड़ियों में मिली नवजात की किलकारी ने खड़े कर दिए कई सवाल, आखिर कौन छोड़ गया मासूम को? झाड़ियों में मिली नवजात की किलकारी ने खड़े कर दिए कई सवाल, आखिर कौन छोड़ गया मासूम को? कानपुर देहात। शुक्रवार को खेतों के पास अचानक सुनाई दी एक नन्ही बच्ची के रोने की आवाज ने चरवाहों के कदम रोक दिए। झाड़ियों के बीच से आती किलकारी को सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो जो दृश्य सामने था, उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई झाड़ियों के बीच जीवित पड़ी थी। कुछ ही देर पहले तक जिस जगह सन्नाटा पसरा था, वहां बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने बच्ची को उठाया तो किसी ने उसे संभालने की कोशिश की। लोगों के मन में एक ही सवाल था—आखिर इस मासूम को जन्म देने के बाद कौन उसे इस तरह झाड़ियों में छोड़ गया? मंगटा गांव के पास चरवाहे खेतों में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें पास की झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए चरवाहे झाड़ियों तक पहुंचे तो कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची दिखाई दी। बच्ची जीवित थी और लगातार रो रही थी। खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गजनेर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपनी कस्टडी में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो उसकी हालत ठीक बताई गई। फिलहाल मासूम चिकित्सकीय निगरानी में है। मासूम तो बोल नहीं सकती, लेकिन उसकी किलकारी सवाल जरूर छोड़ गई... जिस बच्ची को अभी दुनिया देखे कुछ ही घंटे हुए होंगे, वह मां की गोद और परिवार का प्यार पाने के बजाय झाड़ियों के बीच अकेली मिली। उसकी आंखें शायद नहीं जानतीं कि उसे वहां कौन छोड़ गया, लेकिन उसकी मासूम किलकारी ने इंसानियत के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—क्या मजबूरी इतनी बड़ी हो सकती है कि एक मां अपनी नवजात बच्ची को यूं झाड़ियों में छोड़ दे? फिलहाल बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मासूम को झाड़ियों तक कौन और किन परिस्थितियों में लेकर आया था।1
- कानपुर देहात के थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम तथा खुलासे हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 17.09.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा नहर पुल, झींझक पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि झींझक की तरफ से ईको कार से एक व्यक्ति आ रहा है जिसके पास अवैध देशी तमंचा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिसकर्मी सरकारी जीप से रूरा रोड बॉर्डर जेपी स्कूल के पास सतर्कता के साथ वाहन चैकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक इको गाड़ी तेजी से रूरा की तरफ आयी, पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखकर अचानक ईको चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया व ईको कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. परमवीर यादव पुत्र फौजदार सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरी अघार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी । *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 देशी तमंचा 32 बोर व 04 अदद जिंदा 32 बोर। *अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त परमवीर यादव उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला से कई सालो से प्रेम सम्बन्ध है । मैं उससे मिलने जा रहा था। सुरक्षा हेतु तमंचा व कारतूस लेकर आया था कि मौके पर काम आयेगा कि पुलिस ने पकड़ लिया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 308/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0सं0 290/2018 धारा 366/376/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 3. मु0अ0सं0 229/2019 धारा 354/504/506 भा0द0वि0 थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 4. मु0अ0सं0 231/2019 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना एलाऊ जनपद मैंनपुरी। 5. मु0अ0सं0 506/2016 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 व 3 एससी/एसटी एक्ट थाना भौगांव जनपद मैंनपुरी। *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री अवनीश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी झींझक 2. उ0नि0 श्री अवधेश सिंह 3. का0 56 दिग्विजय सिंह 4. कां0 478 सुमित चौधरी 5. कां0 1034 मधुर कुमार 6. कां0 842 रघुराज1