logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पौली चौराहे पर मूसलाधर बारिश यात्री घर जाने को बेताब किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान संत कबीर नगर जनपद में पौली विकासखंड अंतर्गत पौली चौराहा सहित बाबा क्षेत्र में मूशलाधार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए वही यात्री वर्षा के कारण अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं लेकिन वर्ष रुकने का नाम नहीं ले रही है लगातार दो घंटा से बरसात हो रही है

5 hrs ago
user_S R Pandey
S R Pandey
उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
5 hrs ago

पौली चौराहे पर मूसलाधर बारिश यात्री घर जाने को बेताब किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान संत कबीर नगर जनपद में पौली विकासखंड अंतर्गत पौली चौराहा सहित बाबा क्षेत्र में मूशलाधार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए वही यात्री वर्षा के कारण अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं लेकिन वर्ष रुकने का नाम नहीं ले रही है लगातार दो घंटा से बरसात हो रही है

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • पौली चौराहे पर मूसलाधर बारिश यात्री घर जाने को बेताब किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान संत कबीर नगर जनपद में पौली विकासखंड अंतर्गत पौली चौराहा सहित बाबा क्षेत्र में मूशलाधार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए वही यात्री वर्षा के कारण अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं लेकिन वर्ष रुकने का नाम नहीं ले रही है लगातार दो घंटा से बरसात हो रही है
    1
    पौली चौराहे पर मूसलाधर बारिश यात्री घर जाने को बेताब किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान 
संत कबीर नगर जनपद में पौली विकासखंड अंतर्गत पौली चौराहा सहित बाबा क्षेत्र में मूशलाधार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए वही यात्री वर्षा के कारण अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं लेकिन वर्ष रुकने का नाम नहीं ले रही है लगातार दो घंटा से बरसात हो रही है
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    5 hrs ago
  • कर्री गाँव पहुँची पुलिस, बेटियों की सुरक्षा का दिया भरोसा (ब्यूरो संतकबीरनगर) आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महुली पुलिस द्वारा गांव गांव में पहुंचकर जनसंवाद अभियान चला रही है रविवार को थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कर्री गाँव पहुँचकर उपस्थित जनता की समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। जनसंवाद के दौरान थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुँचाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनता की सूचना पुलिस की ताकत है और पुलिस-जनता का सहयोग ही सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बेटियों की राह सुरक्षित हो, यही पुलिस का संकल्प है हमारा प्रयास है कि गाँव की बेटी हो या शहर की छात्रा, बाजार जाने वाली महिला हो या स्कूल जाने वाला बच्चा—हर व्यक्ति बिना भय के अपने दैनिक कार्य कर सके। जन संवाद के दौरान थाना अध्यक्ष महोली दुर्गेश पांडे के अलावा उप निरीक्षक सोमनाथ मिश्रा तबरेज आलम सुनील सिंह ऋषभ शुक्ला हेड कांस्टेबल महिला पुष्पा यादव नेहा के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    2
    कर्री गाँव पहुँची पुलिस, बेटियों की सुरक्षा का दिया भरोसा
(ब्यूरो संतकबीरनगर)

आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महुली पुलिस द्वारा गांव गांव में पहुंचकर जनसंवाद अभियान चला रही है 
रविवार को थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कर्री गाँव पहुँचकर उपस्थित जनता की समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
जनसंवाद के दौरान थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुँचाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनता की सूचना पुलिस की ताकत है और पुलिस-जनता का सहयोग ही सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बेटियों की राह सुरक्षित हो, यही पुलिस का संकल्प है
हमारा प्रयास है कि गाँव की बेटी हो या शहर की छात्रा, बाजार जाने वाली महिला हो या स्कूल जाने वाला बच्चा—हर व्यक्ति बिना भय के अपने दैनिक कार्य कर सके।
जन संवाद के दौरान थाना अध्यक्ष महोली दुर्गेश पांडे के अलावा उप निरीक्षक सोमनाथ मिश्रा तबरेज आलम सुनील सिंह ऋषभ शुक्ला हेड कांस्टेबल महिला पुष्पा यादव नेहा के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, सात बैटरी और ई-रिक्शा समेत आरोपी गिरफ्तार खलीलाबाद पुलिस ने बरामद किए सात चोरी की बैटरी, चोरी का ई-रिक्शा और 2200 रुपये नकद; पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सात अदद चोरी की बैटरी, एक चोरी का ई-रिक्शा और 2200 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार उर्फ अरुण पुत्र विनेश, निवासी छावनी गली नंबर-05, थाना मनुआपूल, जनपद बेतिया (बिहार), वर्तमान निवासी सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे की टीम ने 15 अगस्त को आरोपी को घनश्यामपुर मार्ग मगहर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज थे। पहली घटना में रसहरा स्थित प्रभावती देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय से इन्वर्टर की बैटरी, सोलर पंप का मोटर और सोलर मोटर कंट्रोलर चोरी किए गए थे। दूसरी घटना में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा में लगी बैटरियों को चोरी कर ग्राहक तलाश कर बेच देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 6 अगस्त को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास दो ई-रिक्शा से चार बैटरी, 10 अगस्त को मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे लाइन अंडरपास के आगे से चार्जिंग में लगी ई-रिक्शा की तीन बैटरी और 9 अगस्त की रात रसहरा गांव के स्कूल से दो बैटरी, इन्वर्टर, सोलर मोटर व कंट्रोलर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, स्कूल से चोरी किए गए सामान को आरोपी ने सहजनवा में 5500 रुपये में बेच दिया था। इसमें से बचे 2200 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने मेहदावल बाईपास पुल के पास से एक ई-रिक्शा चोरी करने की बात भी स्वीकार की। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 758/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। बरामदगी: सात चोरी की बैटरी, एक चोरी का ई-रिक्शा संख्या UP58AT 1706 और 2200 रुपये नकद। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर सिंह, ध्रुवनरायण यादव, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, धर्मनाथ यादव तथा कांस्टेबल बहादुर सिंह, राकेश गोंड, अंकित कुमार बिन्द्रा और बलराम यादव शामिल रहे।
    1
    चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, सात बैटरी और ई-रिक्शा समेत आरोपी गिरफ्तार
खलीलाबाद पुलिस ने बरामद किए सात चोरी की बैटरी, चोरी का ई-रिक्शा और 2200 रुपये नकद; पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सात अदद चोरी की बैटरी, एक चोरी का ई-रिक्शा और 2200 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार उर्फ अरुण पुत्र विनेश, निवासी छावनी गली नंबर-05, थाना मनुआपूल, जनपद बेतिया (बिहार), वर्तमान निवासी सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे की टीम ने 15 अगस्त को आरोपी को घनश्यामपुर मार्ग मगहर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज थे। पहली घटना में रसहरा स्थित प्रभावती देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय से इन्वर्टर की बैटरी, सोलर पंप का मोटर और सोलर मोटर कंट्रोलर चोरी किए गए थे। दूसरी घटना में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा में लगी बैटरियों को चोरी कर ग्राहक तलाश कर बेच देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 6 अगस्त को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास दो ई-रिक्शा से चार बैटरी, 10 अगस्त को मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे लाइन अंडरपास के आगे से चार्जिंग में लगी ई-रिक्शा की तीन बैटरी और 9 अगस्त की रात रसहरा गांव के स्कूल से दो बैटरी, इन्वर्टर, सोलर मोटर व कंट्रोलर चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, स्कूल से चोरी किए गए सामान को आरोपी ने सहजनवा में 5500 रुपये में बेच दिया था। इसमें से बचे 2200 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने मेहदावल बाईपास पुल के पास से एक ई-रिक्शा चोरी करने की बात भी स्वीकार की।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 758/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
बरामदगी: सात चोरी की बैटरी, एक चोरी का ई-रिक्शा संख्या UP58AT 1706 और 2200 रुपये नकद।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर सिंह, ध्रुवनरायण यादव, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, धर्मनाथ यादव तथा कांस्टेबल बहादुर सिंह, राकेश गोंड, अंकित कुमार बिन्द्रा और बलराम यादव शामिल रहे।
    user_SADRE ALAM KHAN
    SADRE ALAM KHAN
    Media company खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिली संजीवनी बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिली संजीवनी गोरखपुर। पाली क्षेत्र के नेवास एवं आसपास के गांवों में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण आम जनजीवन बेहाल था। वहीं, बारिश नहीं होने से धान सहित खरीफ की फसलें भी प्रभावित होने लगी थीं। खेतों में नमी की कमी के चलते किसान मोटर चलाकर सिंचाई करने को मजबूर थे, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में रविवार को हुई अच्छी बारिश किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं रही। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। पहले आसमान में घने काले बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। भगवानपुर, नेवास, हासपार्टी, सजनापार, गोविंदपुर, शाहरी समेत आसपास के कई गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया और सूख रही फसलों को नई ऊर्जा मिली। बारिश के बाद किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। खेतों पर पहुंचे किसानों ने राहत की सांस ली और इसे समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। स्थानीय किसान गोविंद, महेश, गुजरात, चंद्रिका, रमेश, उमेश और भीम ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। लगातार बढ़ते तापमान और बारिश के अभाव में धान की फसल मुरझाने लगी थी। यदि कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। किसानों ने बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए डीजल और बिजली से चलने वाले पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे खेती की लागत बढ़ती जा रही थी और छोटे किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनने लगी थी। रविवार की बारिश ने उनकी इस चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है। अब कुछ दिनों तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय धान की फसल के लिए पर्याप्त नमी बेहद जरूरी होती है। समय पर हुई बारिश से पौधों की बढ़वार तेज होगी, खेतों में नमी बनी रहेगी और उत्पादन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही अन्य खरीफ फसलें जैसे मक्का, अरहर और सब्जियों को भी इस बारिश का लाभ मिलेगा। बारिश के बाद मौसम भी सुहावना हो गया। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली तथा गांवों में लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होने की पूरी संभावना है। रविवार की यह बारिश किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। लंबे इंतजार के बाद हुई वर्षा ने न केवल खेतों को जीवनदान दिया है, बल्कि किसानों के मन में भी अच्छी फसल और बेहतर आमदनी की उम्मीद जगा दी है।
    4
    बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिली संजीवनी
बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिली संजीवनी
गोरखपुर। पाली क्षेत्र के नेवास एवं आसपास के गांवों में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण आम जनजीवन बेहाल था। वहीं, बारिश नहीं होने से धान सहित खरीफ की फसलें भी प्रभावित होने लगी थीं। खेतों में नमी की कमी के चलते किसान मोटर चलाकर सिंचाई करने को मजबूर थे, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में रविवार को हुई अच्छी बारिश किसानों के लिए किसी राहत से कम नहीं रही।
रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। पहले आसमान में घने काले बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। भगवानपुर, नेवास, हासपार्टी, सजनापार, गोविंदपुर, शाहरी समेत आसपास के कई गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया और सूख रही फसलों को नई ऊर्जा मिली।
बारिश के बाद किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। खेतों पर पहुंचे किसानों ने राहत की सांस ली और इसे समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। स्थानीय किसान गोविंद, महेश, गुजरात, चंद्रिका, रमेश, उमेश और भीम ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। लगातार बढ़ते तापमान और बारिश के अभाव में धान की फसल मुरझाने लगी थी। यदि कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।
किसानों ने बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए डीजल और बिजली से चलने वाले पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे खेती की लागत बढ़ती जा रही थी और छोटे किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनने लगी थी। रविवार की बारिश ने उनकी इस चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है। अब कुछ दिनों तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय धान की फसल के लिए पर्याप्त नमी बेहद जरूरी होती है। समय पर हुई बारिश से पौधों की बढ़वार तेज होगी, खेतों में नमी बनी रहेगी और उत्पादन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही अन्य खरीफ फसलें जैसे मक्का, अरहर और सब्जियों को भी इस बारिश का लाभ मिलेगा।
बारिश के बाद मौसम भी सुहावना हो गया। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली तथा गांवों में लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होने की पूरी संभावना है।
रविवार की यह बारिश किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। लंबे इंतजार के बाद हुई वर्षा ने न केवल खेतों को जीवनदान दिया है, बल्कि किसानों के मन में भी अच्छी फसल और बेहतर आमदनी की उम्मीद जगा दी है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लड़की या जेल 🤑 कॉमेडी वीडियो 😂🤣!एकदम नई कॉमेडी वीडियो
    1
    लड़की या जेल 🤑 कॉमेडी वीडियो 😂🤣!एकदम नई कॉमेडी वीडियो
    user_Pradeep Karauni Official
    Pradeep Karauni Official
    Comedy club अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और तीन दिन पहले ही अवकाश लेकर घर आए थे। शनिवार को चारा मशीन के लिए बिजली का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें रामनगर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है
    1
    अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और तीन दिन पहले ही अवकाश लेकर घर आए थे। शनिवार को चारा मशीन के लिए बिजली का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें रामनगर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    12 hrs ago
  • बागपत के थाने के अंदर 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया जिसका वीडियो social media पर हुआ वायरल बागपत के थाने के अंदर 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया जिसका वीडियो social media पर हुआ वायरल video में देख सकते हैं कि पुलिस कर्मी कैसे dance देश भक्ति गानों पर कर रहे हैं
    1
    बागपत के थाने के अंदर 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया जिसका वीडियो social media पर हुआ वायरल 
बागपत के थाने के अंदर 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया जिसका वीडियो social media पर हुआ वायरल video में देख सकते हैं कि पुलिस कर्मी कैसे dance देश भक्ति गानों पर कर रहे हैं
    user_Shikha pandey
    Shikha pandey
    Local News Reporter सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • के, एस, पान्डेय पब्लिक एकेडमी हरिहरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी, हरिहरपुर–संत कबीर नगर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिएl इस मुख्य समारोह में प्रबंधक (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 313 खलीलाबाद )डॉo अमरेंद्र पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. अमरेंद्र पांडे ने कहा, "आज का दिन हमें उन महान बलिदानों की याद दिलाता है जिनके कारण हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और डिजिटल एवं आर्थिक प्रगति के संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाना होगा।" उन्हें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से भी समृद्ध होना चाहिए। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के सह -निर्देशक आलोक पांडे ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और सभी अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में उल्लास और देशभक्ति का अद्भुत वातावरण रहा। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का संदेश देते हुए यादगार बन गया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शत्रुजीत राय, रामाज्ञा यादव,मनोज शुक्ला, आरिफ खान, उत्कर्ष राय, सूरज, मोहन, दिलीप कुमार, नागेन्द्र यादव, अभिनव यादव, राहुल राय, शिवेंद्र पांडे, शुभम् मधेशिया, अंकित श्रीवास्तवा, सरिता त्रिपाठी,सविता श्रीवास्तवा, कविता प्रजापति, श्वेता तिवारी, सीमा गौंड, मुस्कान गुप्ता, सोनी यादव, आंशिका यादव, हिमांशी, श्रेया, सोनी यादव, माया, प्रिया, नेहा एवं अन्य सभी शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान रहा।
    1
    के, एस, पान्डेय पब्लिक एकेडमी हरिहरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी, हरिहरपुर–संत कबीर नगर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की झलक दिखाई दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिएl
इस मुख्य समारोह में प्रबंधक (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 313 खलीलाबाद )डॉo अमरेंद्र पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. अमरेंद्र पांडे  ने कहा, "आज का दिन हमें उन महान बलिदानों की याद दिलाता है जिनके कारण हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और डिजिटल एवं आर्थिक प्रगति के संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाना होगा।" उन्हें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से भी समृद्ध होना चाहिए।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के सह -निर्देशक आलोक पांडे ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और सभी अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में उल्लास और देशभक्ति का अद्भुत वातावरण रहा। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का संदेश देते हुए यादगार बन गया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शत्रुजीत राय, रामाज्ञा यादव,मनोज शुक्ला, आरिफ खान, उत्कर्ष राय, सूरज, मोहन, दिलीप कुमार, नागेन्द्र यादव, अभिनव यादव, राहुल राय, शिवेंद्र पांडे, शुभम् मधेशिया, 
अंकित श्रीवास्तवा, सरिता त्रिपाठी,सविता श्रीवास्तवा, कविता प्रजापति, श्वेता तिवारी, सीमा गौंड, मुस्कान गुप्ता, सोनी यादव, आंशिका यादव, हिमांशी, श्रेया, सोनी यादव, माया, प्रिया, नेहा एवं अन्य सभी शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान रहा।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.