logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर में साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली, हजारों लोग हुए सामिल भागलपुर में साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा आयोजन भक्ति में डूबा पूरा शहर भागलपुर में साईं बाबा की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिन की शुरुआत हुई और देखते ही देखते पूरा माहौल साईं भक्ति से सराबोर हो गया।सबसे पहले विधि-विधान के साथ साईं बाबा का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की आरती की। आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके बाद साईं बाबा की पालकी को भव्य रूप से सजाया गया और शोभायात्रा की शुरुआत की गई साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा जैसे ही शहर की सड़कों पर निकली, श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पालकी के आगे-आगे श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते नजर आए, वहीं कई श्रद्धालु नाचते-गाते हुए साईं बाबा के जयकारे लगाते दिखाई दिए यह भव्य पालकी शोभायात्रा कचहरी चौक, तिलकामांझी चौक और मनाली चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी रास्ते भर साईं भक्तों की भीड़ देखने को मिली कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया सड़कों पर चारों तरफ साईं बाबा के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही शोभायात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए कोई हाथों में साईं बाबा का ध्वज लेकर चल रहा था तो कोई भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते हुए पालकी के साथ आगे बढ़ रहा था श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था शहर में भ्रमण करने के बाद साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।वहीं मंदिर परिसर में लगातार भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। भक्ति गीतों और साईं बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर साईं बाबा की आराधना कर रहे हैं।साईं बाबा की इस भव्य पालकी शोभायात्रा ने भागलपुर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और उनकी आस्था ने पूरे आयोजन को बेहदना खास बना दिया। शोभायात्रा के दौरान हर तरफ एक ही स्वर सुनाई दे रहा था सबका मालिक एक” और “साईं बाबा की जय नारा लगाया

5 hrs ago
user_Pankaj Kumar Thakur
Pankaj Kumar Thakur
पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
5 hrs ago

भागलपुर में साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली, हजारों लोग हुए सामिल भागलपुर में साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा आयोजन भक्ति में डूबा पूरा शहर भागलपुर में साईं बाबा की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिन की शुरुआत हुई और देखते ही देखते पूरा माहौल साईं भक्ति से सराबोर हो गया।सबसे पहले विधि-विधान के साथ साईं बाबा का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की आरती की। आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके बाद साईं बाबा की पालकी को भव्य रूप से सजाया गया और शोभायात्रा की शुरुआत की गई साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा जैसे ही शहर की सड़कों पर निकली, श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पालकी के आगे-आगे श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते नजर आए, वहीं कई श्रद्धालु नाचते-गाते हुए साईं बाबा के जयकारे लगाते दिखाई दिए यह भव्य पालकी शोभायात्रा कचहरी चौक, तिलकामांझी चौक और मनाली चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी रास्ते भर साईं भक्तों की भीड़ देखने को मिली कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया सड़कों पर चारों तरफ साईं बाबा के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही शोभायात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए कोई हाथों में साईं बाबा का ध्वज लेकर चल रहा था तो कोई भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते हुए पालकी के साथ आगे बढ़ रहा था श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था शहर में भ्रमण करने के बाद साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।वहीं मंदिर परिसर में लगातार भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। भक्ति गीतों और साईं बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर साईं बाबा की आराधना कर रहे हैं।साईं बाबा की इस भव्य पालकी शोभायात्रा ने भागलपुर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और उनकी आस्था ने पूरे आयोजन को बेहदना खास बना दिया। शोभायात्रा के दौरान हर तरफ एक ही स्वर सुनाई दे रहा था सबका मालिक एक” और “साईं बाबा की जय नारा लगाया

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 बांका से बड़ी खबर! शिकायत मिली और महज 1 घंटे में बड़ा एक्शन! 😱 प्रसूता और परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवा से वंचित करने के मामले में डीएम अंशुल अग्रवाल ने दिखाई सख्ती। 🏥 बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े मामले में जांच के बाद संबंधित निजी क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया। ⚠️ वहीं, ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और मरीज के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में एएनएम इंदु कुमारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 📢 डीएम ने साफ कहा—स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, भ्रष्टाचार या मरीजों के साथ अशोभनीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 🔴 शिकायत → जांच → कार्रवाई… महज एक घंटे में! 📍 बाराहाट, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    🚨 बांका से बड़ी खबर! शिकायत मिली और महज 1 घंटे में बड़ा एक्शन!

😱 प्रसूता और परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवा से वंचित करने के मामले में डीएम अंशुल अग्रवाल ने दिखाई सख्ती।
🏥 बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े मामले में जांच के बाद संबंधित निजी क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया।
⚠️ वहीं, ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और मरीज के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में एएनएम इंदु कुमारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
📢 डीएम ने साफ कहा—स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, भ्रष्टाचार या मरीजों के साथ अशोभनीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🔴 शिकायत → जांच → कार्रवाई… महज एक घंटे में!
📍 बाराहाट, बांका
📰 Banka Today News Digital
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
  • ओ हो हो हो... आज गोकुल में छाया रे उजाला! नंद बाबा के घर जन्मे हैं लाला! Janmashtami Special DJ Bhakti Song: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह धमाकेदार DJ Bhakti Song लेकर आए हैं। “कान्हा जी आए रे” गीत में नंदलाला के जन्म की खुशी, गोकुल की खुशहाली, राधा-कृष्ण का प्रेम, माखन चोरी और दही-हांडी की मस्ती को शानदार DJ अंदाज में पेश किया गया है। ढोल-नगाड़े, मंजीरा, मुरलिया और हाई एनर्जी DJ बीट के साथ यह Krishna Janmashtami Song जन्माष्टमी उत्सव, मंदिर कार्यक्रम, डीजे भक्ति कार्यक्रम और दही हांडी समारोह के लिए खास है। गीत में “जय श्री कृष्ण”, “राधे-राधे”, “गोविंदा-गोविंदा” और “नंद के घर आनंद भयो” जैसे जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बनाया गया है। अगर आपको Krishna Bhajan, Janmashtami DJ Song, Radha Krishna Bhakti Song और Latest Bhakti Song पसंद हैं, तो वीडियो को Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।
    1
    ओ हो हो हो...
आज गोकुल में छाया रे उजाला!
नंद बाबा के घर जन्मे हैं लाला!
Janmashtami Special DJ Bhakti Song: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह धमाकेदार DJ Bhakti Song लेकर आए हैं। “कान्हा जी आए रे” गीत में नंदलाला के जन्म की खुशी, गोकुल की खुशहाली, राधा-कृष्ण का प्रेम, माखन चोरी और दही-हांडी की मस्ती को शानदार DJ अंदाज में पेश किया गया है।
ढोल-नगाड़े, मंजीरा, मुरलिया और हाई एनर्जी DJ बीट के साथ यह Krishna Janmashtami Song जन्माष्टमी उत्सव, मंदिर कार्यक्रम, डीजे भक्ति कार्यक्रम और दही हांडी समारोह के लिए खास है। गीत में “जय श्री कृष्ण”, “राधे-राधे”, “गोविंदा-गोविंदा” और “नंद के घर आनंद भयो” जैसे जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बनाया गया है।
अगर आपको Krishna Bhajan, Janmashtami DJ Song, Radha Krishna Bhakti Song और Latest Bhakti Song पसंद हैं, तो वीडियो को Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    5 hrs ago
  • तारापुर के राजगुरु वार्ड-10 में सड़क बनी नाला, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग तारापुर। तारापुर नगर पंचायत के राजगुरु वार्ड संख्या-10 में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क और नाला एक हो जाने के कारण राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर रास्ता पार करना पड़ता है। पूजा-पाठ के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है। स्थानीय निवासी संतोष सिंह, रामानंद केशरी, अजीत केशरी, मनोज शर्मा, चंदन पोद्दार, गोपाल चौधरी, शंभू ठाकुर और पूरन ठाकुर ने बताया कि समस्या केवल बरसात में नहीं, बल्कि पूरे साल बनी रहती है। आम दिनों में भी नाली का पानी सड़क पर जमा रहता है और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी समस्या की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पंचायत से नाली की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    तारापुर के राजगुरु वार्ड-10 में सड़क बनी नाला, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग
तारापुर। तारापुर नगर पंचायत के राजगुरु वार्ड संख्या-10 में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क और नाला एक हो जाने के कारण राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर रास्ता पार करना पड़ता है। पूजा-पाठ के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है।
स्थानीय निवासी संतोष सिंह, रामानंद केशरी, अजीत केशरी, मनोज शर्मा, चंदन पोद्दार, गोपाल चौधरी, शंभू ठाकुर और पूरन ठाकुर ने बताया कि समस्या केवल बरसात में नहीं, बल्कि पूरे साल बनी रहती है। आम दिनों में भी नाली का पानी सड़क पर जमा रहता है और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी समस्या की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पंचायत से नाली की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • जमुई में शिक्षा व्यवस्था सुधार की पहल, डीएम ने स्कूलों का किया निरीक्षण; बच्चों संग खाया मध्याह्न भोजन जमुई, 03 सितंबर 2026। जिले में शिक्षा व्यवस्था और पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विद्यालयों के निरीक्षण का व्यापक अभियान शुरू किया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने बरहट प्रखंड के स्वर्गीय शुक्रदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय बरहट, आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय बरहट और उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललमटिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन की स्वच्छता व मात्रा, शौचालय, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं और विद्यालय के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कक्षा में जाकर शिक्षक की तरह बच्चों को पढ़ाया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके ज्ञान के स्तर को भी परखा। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए जिला पदाधिकारी ने स्वयं भोजन लिया और बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। इससे विद्यालय की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लेने के साथ बच्चों से सहज संवाद का अवसर भी मिला। उल्लेखनीय है कि जिला समन्वय समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को एक-एक विद्यालय गोद लेने का निर्देश दिया था। वर्तमान निरीक्षण अभियान इसी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन शिक्षा को जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए सरकारी विद्यालयों में बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से प्रतिदिन विद्यालय भेजें। नवनियुक्त योग्य और प्रतिभावान शिक्षकों की शैक्षणिक क्षमता का पूरा लाभ बच्चों को तभी मिल सकेगा, जब वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचेंगे।
    1
    जमुई में शिक्षा व्यवस्था सुधार की पहल, डीएम ने स्कूलों का किया निरीक्षण; बच्चों संग खाया मध्याह्न भोजन
जमुई, 03 सितंबर 2026। जिले में शिक्षा व्यवस्था और पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विद्यालयों के निरीक्षण का व्यापक अभियान शुरू किया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने बरहट प्रखंड के स्वर्गीय शुक्रदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय बरहट, आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय बरहट और उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललमटिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन की स्वच्छता व मात्रा, शौचालय, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं और विद्यालय के अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कक्षा में जाकर शिक्षक की तरह बच्चों को पढ़ाया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके ज्ञान के स्तर को भी परखा।
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए जिला पदाधिकारी ने स्वयं भोजन लिया और बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। इससे विद्यालय की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लेने के साथ बच्चों से सहज संवाद का अवसर भी मिला।
उल्लेखनीय है कि जिला समन्वय समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को एक-एक विद्यालय गोद लेने का निर्देश दिया था। वर्तमान निरीक्षण अभियान इसी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन शिक्षा को जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए सरकारी विद्यालयों में बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से प्रतिदिन विद्यालय भेजें। नवनियुक्त योग्य और प्रतिभावान शिक्षकों की शैक्षणिक क्षमता का पूरा लाभ बच्चों को तभी मिल सकेगा, जब वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचेंगे।
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है। हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है।
    1
    हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है।
हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • तारापुर अनुमंडल अस्पताल में हर सुविधा मुफ्त, दलालों के झांसे में न आएं मरीज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में मरीजों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान करने के लिए अस्पताल परिसर के चारों ओर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की पहल पर लगाए गए बैनर मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बैनर में बताया गया है कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दवा, भोजन, प्रसव, बंध्याकरण, खून जांच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आंख जांच, ईसीजी और एंबुलेंस सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, कार्यालय कर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा दलाल द्वारा सुविधा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने या डराकर पैसे वसूलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा बिचौलिए उठा सकते हैं। ऐसे में यह पहल मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाने और अस्पताल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    1
    तारापुर अनुमंडल अस्पताल में हर सुविधा मुफ्त, दलालों के झांसे में न आएं मरीज
अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में मरीजों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान करने के लिए अस्पताल परिसर के चारों ओर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की पहल पर लगाए गए बैनर मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बैनर में बताया गया है कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दवा, भोजन, प्रसव, बंध्याकरण, खून जांच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आंख जांच, ईसीजी और एंबुलेंस सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, कार्यालय कर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा दलाल द्वारा सुविधा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने या डराकर पैसे वसूलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा बिचौलिए उठा सकते हैं। ऐसे में यह पहल मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाने और अस्पताल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • जमुई के लखनपुर में करंट लगने से 70 वर्षीय किसान की मौत....
    2
    जमुई के लखनपुर में करंट लगने से 70 वर्षीय किसान की मौत....
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग टेटिया बंबर। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन गुरुवार की अहले सुबह तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। रात से ही नदी के पानी का दबाव डायवर्सन पर बना हुआ था। सुबह तक डायवर्सन के बह जाने से टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे इस मार्ग से जुड़े संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर, बनहरा, देवघरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जमुई जाने वाले लोगों को भी अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बुधवार को नदी में अचानक तेज बहाव आने से निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय और बाजार जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल कर डायवर्सन बनाया जाता तो तेज बहाव में इसके बहने की संभावना कम होती। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही मजबूत और ऊंचा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। डायवर्सन बहने के बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
    1
    महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा

प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग
महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा
प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग
टेटिया बंबर। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन गुरुवार की अहले सुबह तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। रात से ही नदी के पानी का दबाव डायवर्सन पर बना हुआ था। सुबह तक डायवर्सन के बह जाने से टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे इस मार्ग से जुड़े संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर, बनहरा, देवघरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जमुई जाने वाले लोगों को भी अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा।
बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बुधवार को नदी में अचानक तेज बहाव आने से निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
इससे स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय और बाजार जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल कर डायवर्सन बनाया जाता तो तेज बहाव में इसके बहने की संभावना कम होती। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही मजबूत और ऊंचा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
डायवर्सन बहने के बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • जमुई नीमारंग में मासूम की हत्या पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, Jamui: मासूम की हत्या पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस की कार्रवाई पर जताया भरोसा, दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दिया आश्वासन।
    1
    जमुई नीमारंग में मासूम की हत्या पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 
Jamui: मासूम की हत्या पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस की कार्रवाई पर जताया भरोसा, दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दिया आश्वासन।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Singer जमुई, जमुई, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.