महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग टेटिया बंबर। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन गुरुवार की अहले सुबह तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। रात से ही नदी के पानी का दबाव डायवर्सन पर बना हुआ था। सुबह तक डायवर्सन के बह जाने से टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे इस मार्ग से जुड़े संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर, बनहरा, देवघरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जमुई जाने वाले लोगों को भी अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बुधवार को नदी में अचानक तेज बहाव आने से निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय और बाजार जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल कर डायवर्सन बनाया जाता तो तेज बहाव में इसके बहने की संभावना कम होती। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही मजबूत और ऊंचा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। डायवर्सन बहने के बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग टेटिया बंबर। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन गुरुवार की अहले सुबह तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। रात से ही नदी के पानी का दबाव डायवर्सन पर बना हुआ था। सुबह तक डायवर्सन के बह जाने से टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे इस मार्ग से जुड़े संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर, बनहरा, देवघरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जमुई जाने वाले लोगों को भी अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बुधवार को नदी में अचानक तेज बहाव आने से निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय और बाजार जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल कर डायवर्सन बनाया जाता तो तेज बहाव में इसके बहने की संभावना कम होती। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही मजबूत और ऊंचा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। डायवर्सन बहने के बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
- मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।2
- जदयू नेता रवि कौशल के आवास पर धूमधाम से मनी जन्माष्टमी,मटका फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह। नगर परिषद क्षेत्र गोगरी में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जदयू नेता रवि कौशल के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान आकर्षक मटका फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। युवाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटका फोड़ने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही प्रतिभागियों ने मटका फोड़ा, मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में नगर परिषद गोगरी के उपसभापति राजेश पंडित भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। मौके पर स्थानीय लोग, युवा एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।1
- वार्ड न. 15 सोती साह गली में मो. शमसुल. मो. एयूब. मो. इलियास. मो. आविद. मो. सैयद उर्फ़ भुट्टो के घर तक बरसात का पानी काफ़ी जमा है मैं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार पासवान ने निरिक्षण करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान नगर प्रशासन जल्द से जल्द करें आज दिनांक 04.09.20261
- 16 जिलों में बाढ़, JDU नेता के खिलाफ बाहुबली ने खोला मोर्चा, ससुराल जा रहे दामाद की मौत.... Bihar News Today: बिहार में बाढ़, राजनीति और अपराध से जुड़ी बड़ी खबरों के साथ देखिए दिनभर की 10 प्रमुख खबरें। राज्य के 16 जिलों में बाढ़ का असर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं, JDU नेता के खिलाफ बाहुबली के मोर्चा खोलने से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दूसरी ओर, ससुराल जा रहे एक दामाद की मौत की खबर ने परिवार में मातम पसार दिया। इसके अलावा मौसम, अपराध, प्रशासन और राज्य की अन्य महत्वपूर्ण खबरें भी इस बुलेटिन में शामिल हैं। इस वीडियो में जानिए बिहार की आज की बड़ी खबरें, बाढ़ की स्थिति, राजनीतिक घटनाक्रम और दिनभर के प्रमुख अपडेट एक साथ। Bihar और Jamui की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।1
- सन्हौला और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति में डूबा पूरा इलाका भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पिछले कई दिनों से गांवों में तैयारियां चल रही थीं। पर्व के दिन गांवों का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। सन्हौला सहित आसपास के कई गांवों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक सजावट और झांकियां तैयार की गई हैं। मंदिरों और पूजा स्थलों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से पूरा वातावरण जगमगा उठा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई जगहों पर भजन-कीर्तन, धार्मिक गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण महिलाएं भी पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। गांवों में बनाई गई श्रीकृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय होगा, मंदिरों और पूजा स्थलों पर घंटियों और शंख की गूंज के साथ 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारे लगाए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, फल और अन्य प्रसाद अर्पित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है और लोग पूरे परिवार के साथ जन्माष्टमी समारोह में शामिल हो रहे हैं। सन्हौला प्रखंड और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव आपसी भाईचारे, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का संदेश दे रहा है। पूरे इलाके में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।2
- राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए बच्चे, इम्पार्शियल पब्लिक स्कूल में मना जन्माष्टमी उत्सव...... खैरा। गोपालपुर पंचायत के चौहानडीह स्थित इम्पार्शियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे राधा और भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजकर पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक रूप ने अभिभावकों व ग्रामीणों का खूब ध्यान खींचा। जन्माष्टमी को लेकर विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सवी माहौल बना रहा। बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाने और तैयार करने में स्कूल की शिक्षिकाओं ने विशेष मेहनत की। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक और आसपास के ग्रामीण भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। भारतीय संस्कृति से परिचित हुए बच्चे विद्यालय के प्राचार्य कुंदन मिश्र ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के जीवन से जुड़े प्रसंगों के साथ प्रेम, त्याग और आदर्शों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण भारतीय संस्कृति और सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उनके जीवन से बच्चों को प्रेम, समर्पण और अच्छे संस्कारों की सीख मिलती है। प्राचार्य ने बच्चों से इन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सलोनी सिंह, पल्लवी सिंह, नेहा वर्मा, सोनी पांडेय, तन्नू सिंह और खुशी के साथ शिक्षक देवराज, सौरव पांडेय, अभिषेक यादव एवं अनिकेत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य कुंदन मिश्र ने सभी सहयोगियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।2
- विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। मुंगेर संग्रामपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। * भादो महीने में कांवरिया चलते हुए, कंधे पर कांवर, हजारों कांवरिया बोल बम का नारा लगाते जा रहे बाबाधाम बताते चलें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ ने आज के दिन सावन महीने की याद दिला दी। * विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और एक महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कांवरियों के जत्थे ने इस पथ को फिर से सावन जैसा बना दिया। बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इधर भादो में भी कांवरियों के आने को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि भादो महीने में भी धर्मशाला में दो पुलिस बलों की तैनाती की जाए। ग्रामीण रास्ता होने के कारण रात के समय कांवरिए धर्मशाला और स्थानीय दुकानों में रुकते हैं। पुलिस बल रहने से महादेव के भक्त निश्चिंत होकर आराम कर सकेंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।1
- जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात। गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।1
- ओ हो हो हो... आज गोकुल में छाया रे उजाला! नंद बाबा के घर जन्मे हैं लाला! Janmashtami Special DJ Bhakti Song: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह धमाकेदार DJ Bhakti Song लेकर आए हैं। “कान्हा जी आए रे” गीत में नंदलाला के जन्म की खुशी, गोकुल की खुशहाली, राधा-कृष्ण का प्रेम, माखन चोरी और दही-हांडी की मस्ती को शानदार DJ अंदाज में पेश किया गया है। ढोल-नगाड़े, मंजीरा, मुरलिया और हाई एनर्जी DJ बीट के साथ यह Krishna Janmashtami Song जन्माष्टमी उत्सव, मंदिर कार्यक्रम, डीजे भक्ति कार्यक्रम और दही हांडी समारोह के लिए खास है। गीत में “जय श्री कृष्ण”, “राधे-राधे”, “गोविंदा-गोविंदा” और “नंद के घर आनंद भयो” जैसे जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बनाया गया है। अगर आपको Krishna Bhajan, Janmashtami DJ Song, Radha Krishna Bhakti Song और Latest Bhakti Song पसंद हैं, तो वीडियो को Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।1