logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।

8 hrs ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
8 hrs ago
ae8595d6-6f71-44d5-a4fb-a2af6d5a1eda

मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके

व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर अनुमंडल अस्पताल में हर सुविधा मुफ्त, दलालों के झांसे में न आएं मरीज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में मरीजों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान करने के लिए अस्पताल परिसर के चारों ओर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की पहल पर लगाए गए बैनर मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बैनर में बताया गया है कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दवा, भोजन, प्रसव, बंध्याकरण, खून जांच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आंख जांच, ईसीजी और एंबुलेंस सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, कार्यालय कर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा दलाल द्वारा सुविधा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने या डराकर पैसे वसूलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा बिचौलिए उठा सकते हैं। ऐसे में यह पहल मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाने और अस्पताल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    1
    तारापुर अनुमंडल अस्पताल में हर सुविधा मुफ्त, दलालों के झांसे में न आएं मरीज
अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में मरीजों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान करने के लिए अस्पताल परिसर के चारों ओर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की पहल पर लगाए गए बैनर मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बैनर में बताया गया है कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दवा, भोजन, प्रसव, बंध्याकरण, खून जांच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आंख जांच, ईसीजी और एंबुलेंस सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, कार्यालय कर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा दलाल द्वारा सुविधा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने या डराकर पैसे वसूलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा बिचौलिए उठा सकते हैं। ऐसे में यह पहल मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाने और अस्पताल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात। गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
    1
    जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात।
गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • वार्ड न. 15 सोती साह गली में मो. शमसुल. मो. एयूब. मो. इलियास. मो. आविद. मो. सैयद उर्फ़ भुट्टो के घर तक बरसात का पानी काफ़ी जमा है मैं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार पासवान ने निरिक्षण करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान नगर प्रशासन जल्द से जल्द करें आज दिनांक 04.09.2026
    1
    वार्ड न. 15 सोती साह गली में मो. शमसुल. मो. एयूब. मो. इलियास. मो. आविद. मो. सैयद उर्फ़ भुट्टो के घर तक बरसात का पानी काफ़ी जमा है मैं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार पासवान ने निरिक्षण करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान नगर प्रशासन जल्द से जल्द करें  आज दिनांक 04.09.2026
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया। कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया। बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।
    1
    206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम
206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम
मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया।
कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया।
बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना हेतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ हवन संपन्न विनाशकारी व भीषण बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं योग माया प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान तथा यज्ञ हवन संपन्न
    1
    बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना हेतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ हवन संपन्न
विनाशकारी व भीषण बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं योग माया प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान तथा यज्ञ हवन संपन्न
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • अवैध शराब की भट्ठी पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद टीम पर पथराव, वाहन का शीशा टूटा हसनगंज मुसहरी में दूसरी बार पहुंची टीम, एक महिला गिरफ्तार; दो नामजद आरोपी फरार मुंगेर। सफियासराय थाना क्षेत्र के हसनगंज मुसहरी गांव में अवैध देसी शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर गुरुवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव में उत्पाद विभाग के वाहन का शीशा टूट गया। वहीं, महिला पुलिसकर्मी समेत दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जिला उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि हसनगंज मुसहरी में रेखा देवी अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब की भट्ठी चला रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एसआई स्वीटीश प्रिया और सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही रेखा देवी मौके से फरार हो गई। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें विभाग के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला पुलिसकर्मी लवली और सिपाही बजरंगी को हल्की चोटें आईं। इसके बाद टीम सफियासराय थाना लौट गई और वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर्याप्त बल के साथ दोबारा गांव पहुंची। इस दौरान रोशन मांझी की पत्नी तुलसी देवी को गिरफ्तार कर सफियासराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। उत्पाद विभाग के एसआई सुजीत कुमार के आवेदन पर सफियासराय थाना में रेखा देवी, जीतू मांझी और तुलसी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तुलसी देवी गिरफ्तार है, जबकि रेखा देवी और जीतू मांझी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अवैध शराब की भट्ठी पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद टीम पर पथराव, वाहन का शीशा टूटा हसनगंज मुसहरी में दूसरी बार पहुंची टीम, एक महिला गिरफ्तार; दो नामजद आरोपी फरार मुंगेर। सफियासराय थाना क्षेत्र के हसनगंज मुसहरी गांव में अवैध देसी शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर गुरुवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव में उत्पाद विभाग के वाहन का शीशा टूट गया। वहीं, महिला पुलिसकर्मी समेत दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जिला उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि हसनगंज मुसहरी में रेखा देवी अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब की भट्ठी चला रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एसआई स्वीटीश प्रिया और सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही रेखा देवी मौके से फरार हो गई। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें विभाग के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला पुलिसकर्मी लवली और सिपाही बजरंगी को हल्की चोटें आईं। इसके बाद टीम सफियासराय थाना लौट गई और वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर्याप्त बल के साथ दोबारा गांव पहुंची। इस दौरान रोशन मांझी की पत्नी तुलसी देवी को गिरफ्तार कर सफियासराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। उत्पाद विभाग के एसआई सुजीत कुमार के आवेदन पर सफियासराय थाना में रेखा देवी, जीतू मांझी और तुलसी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तुलसी देवी गिरफ्तार है, जबकि रेखा देवी और जीतू मांझी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
    1
    अवैध शराब की भट्ठी पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद टीम पर पथराव, वाहन का शीशा टूटा
हसनगंज मुसहरी में दूसरी बार पहुंची टीम, एक महिला गिरफ्तार; दो नामजद आरोपी फरार
मुंगेर। सफियासराय थाना क्षेत्र के हसनगंज मुसहरी गांव में अवैध देसी शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर गुरुवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव में उत्पाद विभाग के वाहन का शीशा टूट गया। वहीं, महिला पुलिसकर्मी समेत दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, जिला उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि हसनगंज मुसहरी में रेखा देवी अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब की भट्ठी चला रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एसआई स्वीटीश प्रिया और सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही रेखा देवी मौके से फरार हो गई।
कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें विभाग के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला पुलिसकर्मी लवली और सिपाही बजरंगी को हल्की चोटें आईं। इसके बाद टीम सफियासराय थाना लौट गई और वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर्याप्त बल के साथ दोबारा गांव पहुंची। इस दौरान रोशन मांझी की पत्नी तुलसी देवी को गिरफ्तार कर सफियासराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
उत्पाद विभाग के एसआई सुजीत कुमार के आवेदन पर सफियासराय थाना में रेखा देवी, जीतू मांझी और तुलसी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तुलसी देवी गिरफ्तार है, जबकि रेखा देवी और जीतू मांझी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
अवैध शराब की भट्ठी पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद टीम पर पथराव, वाहन का शीशा टूटा
हसनगंज मुसहरी में दूसरी बार पहुंची टीम, एक महिला गिरफ्तार; दो नामजद आरोपी फरार
मुंगेर। सफियासराय थाना क्षेत्र के हसनगंज मुसहरी गांव में अवैध देसी शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर गुरुवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव में उत्पाद विभाग के वाहन का शीशा टूट गया। वहीं, महिला पुलिसकर्मी समेत दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, जिला उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि हसनगंज मुसहरी में रेखा देवी अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब की भट्ठी चला रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी, एसआई स्वीटीश प्रिया और सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही रेखा देवी मौके से फरार हो गई।
कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें विभाग के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला पुलिसकर्मी लवली और सिपाही बजरंगी को हल्की चोटें आईं। इसके बाद टीम सफियासराय थाना लौट गई और वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर्याप्त बल के साथ दोबारा गांव पहुंची। इस दौरान रोशन मांझी की पत्नी तुलसी देवी को गिरफ्तार कर सफियासराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
उत्पाद विभाग के एसआई सुजीत कुमार के आवेदन पर सफियासराय थाना में रेखा देवी, जीतू मांझी और तुलसी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तुलसी देवी गिरफ्तार है, जबकि रेखा देवी और जीतू मांझी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। मुंगेर संग्रामपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। * भादो महीने में कांवरिया चलते हुए, कंधे पर कांवर, हजारों कांवरिया बोल बम का नारा लगाते जा रहे बाबाधाम बताते चलें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ ने आज के दिन सावन महीने की याद दिला दी। * विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और एक महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कांवरियों के जत्थे ने इस पथ को फिर से सावन जैसा बना दिया। बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इधर भादो में भी कांवरियों के आने को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि भादो महीने में भी धर्मशाला में दो पुलिस बलों की तैनाती की जाए। ग्रामीण रास्ता होने के कारण रात के समय कांवरिए धर्मशाला और स्थानीय दुकानों में रुकते हैं। पुलिस बल रहने से महादेव के भक्त निश्चिंत होकर आराम कर सकेंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।
    1
    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है।
मुंगेर संग्रामपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है।
* भादो महीने में कांवरिया चलते हुए, कंधे पर कांवर, हजारों कांवरिया बोल बम का नारा लगाते जा रहे बाबाधाम 
बताते चलें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ ने आज के दिन सावन महीने की याद दिला दी।
* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और एक महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है।
आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कांवरियों के जत्थे ने इस पथ को फिर से सावन जैसा बना दिया। बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इधर भादो में भी कांवरियों के आने को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि भादो महीने में भी धर्मशाला में दो पुलिस बलों की तैनाती की जाए।
ग्रामीण रास्ता होने के कारण रात के समय कांवरिए धर्मशाला और स्थानीय दुकानों में रुकते हैं। पुलिस बल रहने से महादेव के भक्त निश्चिंत होकर आराम कर सकेंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी। रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी।
रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली
सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    14 hrs ago
  • बेगूसराय स्टेशन से लापता मानसी का सात वर्षीय बच्चा साहेबपुर कमाल के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद बेगूसराय स्टेशन से लापता मानसी का सात वर्षीय बच्चा साहेबपुर कमाल के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद मानसी (खगड़िया)। बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से लापता हुआ मानसी निवासी सात वर्षीय बच्चा अनमोल कुमार को रेल पुलिस ने साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मानसी चन्द्रवंशी टोला, वार्ड नंबर-15 निवासी धर्मवीर चन्द्रवंशी की पत्नी अनीता देवी अपने सात वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के साथ मानसी जाने के लिए बेगूसराय स्टेशन पहुंची थीं। प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पूर्वी उपरगामी पुल की सीढ़ियों के पास ट्रेन का इंतजार करते समय वह बच्चे को वहीं खड़ा कर पानी लेने चली गईं। वापस लौटने पर बच्चा वहां नहीं मिला। यात्रियों ने बताया कि बच्चा समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गया है। घटना की सूचना मिलने पर रेल थाना बेगूसराय में सनहा संख्या-130/26, दिनांक 03 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। रेल पुलिस की टीम ने विभिन्न स्टेशनों पर खोजबीन करते हुए साहेबपुर कमाल तक पहुंची। वहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कुछ महिलाएं बच्चे को लेकर आई थीं और उसे आरपीएफ कर्मियों के पास जमा करने की सलाह दी गई थी। बाद में ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस कुर्हा गांव पहुंची, जहां शोभा देवी, पति शंभु यादव, के घर बच्चा सुरक्षार्थ रखा गया था। पुलिस ने पहचान कर अनमोल को सकुशल बरामद किया और थाना लाकर परिजनों को सौंप दिया।
    3
    बेगूसराय स्टेशन से लापता मानसी का सात वर्षीय बच्चा साहेबपुर कमाल के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद

बेगूसराय स्टेशन से लापता मानसी का सात वर्षीय बच्चा साहेबपुर कमाल के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद
मानसी (खगड़िया)। बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से लापता हुआ मानसी निवासी सात वर्षीय बच्चा अनमोल कुमार को रेल पुलिस ने साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मानसी चन्द्रवंशी टोला, वार्ड नंबर-15 निवासी धर्मवीर चन्द्रवंशी की पत्नी अनीता देवी अपने सात वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के साथ मानसी जाने के लिए बेगूसराय स्टेशन पहुंची थीं। प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पूर्वी उपरगामी पुल की सीढ़ियों के पास ट्रेन का इंतजार करते समय वह बच्चे को वहीं खड़ा कर पानी लेने चली गईं। वापस लौटने पर बच्चा वहां नहीं मिला। यात्रियों ने बताया कि बच्चा समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गया है।
घटना की सूचना मिलने पर रेल थाना बेगूसराय में सनहा संख्या-130/26, दिनांक 03 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। रेल पुलिस की टीम ने विभिन्न स्टेशनों पर खोजबीन करते हुए साहेबपुर कमाल तक पहुंची। वहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कुछ महिलाएं बच्चे को लेकर आई थीं और उसे आरपीएफ कर्मियों के पास जमा करने की सलाह दी गई थी।
बाद में ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस कुर्हा गांव पहुंची, जहां शोभा देवी, पति शंभु यादव, के घर बच्चा सुरक्षार्थ रखा गया था। पुलिस ने पहचान कर अनमोल को सकुशल बरामद किया और थाना लाकर परिजनों को सौंप दिया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.