logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तारापुर अनुमंडल अस्पताल में हर सुविधा मुफ्त, दलालों के झांसे में न आएं मरीज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में मरीजों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान करने के लिए अस्पताल परिसर के चारों ओर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की पहल पर लगाए गए बैनर मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बैनर में बताया गया है कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दवा, भोजन, प्रसव, बंध्याकरण, खून जांच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आंख जांच, ईसीजी और एंबुलेंस सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, कार्यालय कर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा दलाल द्वारा सुविधा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने या डराकर पैसे वसूलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा बिचौलिए उठा सकते हैं। ऐसे में यह पहल मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाने और अस्पताल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

6 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
6 hrs ago

तारापुर अनुमंडल अस्पताल में हर सुविधा मुफ्त, दलालों के झांसे में न आएं मरीज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में मरीजों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान करने के लिए अस्पताल परिसर के चारों ओर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की पहल पर लगाए गए बैनर मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बैनर में बताया गया है कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दवा, भोजन, प्रसव, बंध्याकरण, खून जांच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आंख जांच, ईसीजी और एंबुलेंस सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, कार्यालय कर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा दलाल द्वारा सुविधा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने या डराकर पैसे वसूलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा बिचौलिए उठा सकते हैं। ऐसे में यह पहल मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाने और अस्पताल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    2
    मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया*
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
*मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया*
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक  लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे।
मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि  मनोज रजक , बोबिल पंचायत के  उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08  अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह,  पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात। गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
    1
    जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात।
गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना हेतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ हवन संपन्न विनाशकारी व भीषण बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं योग माया प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान तथा यज्ञ हवन संपन्न
    1
    बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना हेतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ हवन संपन्न
विनाशकारी व भीषण बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं योग माया प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान तथा यज्ञ हवन संपन्न
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • वार्ड न. 15 सोती साह गली में मो. शमसुल. मो. एयूब. मो. इलियास. मो. आविद. मो. सैयद उर्फ़ भुट्टो के घर तक बरसात का पानी काफ़ी जमा है मैं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार पासवान ने निरिक्षण करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान नगर प्रशासन जल्द से जल्द करें आज दिनांक 04.09.2026
    1
    वार्ड न. 15 सोती साह गली में मो. शमसुल. मो. एयूब. मो. इलियास. मो. आविद. मो. सैयद उर्फ़ भुट्टो के घर तक बरसात का पानी काफ़ी जमा है मैं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार पासवान ने निरिक्षण करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान नगर प्रशासन जल्द से जल्द करें  आज दिनांक 04.09.2026
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • 🚨 बांका में पुराने ट्रैफिक चालान पर बड़ी राहत! 50% तक की छूट का मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया 🚗 अगर आपके वाहन का चालान 90 दिन या उससे अधिक पुराना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ⚖️ बांका व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यहां “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026” के तहत पात्र पुराने चालानों की राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। 📅 पंजीकरण की शुरुआत: 7 सितंबर 2026 से 📍 पंजीकरण के लिए संपर्क करें: ➡️ परिवहन कार्यालय, बांका ➡️ यातायात पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बांका 👉 वाहन मालिक और चालक निर्धारित तिथि से पहले पंजीकरण कराकर अपने लंबित चालान का निपटारा कराएं और योजना का लाभ उठाएं। 📢 खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें, ताकि पुराने चालान वाले वाहन मालिकों तक यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।
    1
    🚨 बांका में पुराने ट्रैफिक चालान पर बड़ी राहत! 50% तक की छूट का मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया
🚗 अगर आपके वाहन का चालान 90 दिन या उससे अधिक पुराना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
⚖️ बांका व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यहां “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026” के तहत पात्र पुराने चालानों की राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।
📅 पंजीकरण की शुरुआत: 7 सितंबर 2026 से
📍 पंजीकरण के लिए संपर्क करें: ➡️ परिवहन कार्यालय, बांका
➡️ यातायात पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बांका
👉 वाहन मालिक और चालक निर्धारित तिथि से पहले पंजीकरण कराकर अपने लंबित चालान का निपटारा कराएं और योजना का लाभ उठाएं।
📢 खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें, ताकि पुराने चालान वाले वाहन मालिकों तक यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    17 hrs ago
  • सड़क के अभाव में बांका जिले के सिहो गांव के बच्चों की पढ़ाई पर संकट...
    1
    सड़क के अभाव में बांका जिले के सिहो गांव के बच्चों की पढ़ाई पर संकट...
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। मुंगेर संग्रामपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। * भादो महीने में कांवरिया चलते हुए, कंधे पर कांवर, हजारों कांवरिया बोल बम का नारा लगाते जा रहे बाबाधाम बताते चलें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ ने आज के दिन सावन महीने की याद दिला दी। * विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और एक महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कांवरियों के जत्थे ने इस पथ को फिर से सावन जैसा बना दिया। बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इधर भादो में भी कांवरियों के आने को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि भादो महीने में भी धर्मशाला में दो पुलिस बलों की तैनाती की जाए। ग्रामीण रास्ता होने के कारण रात के समय कांवरिए धर्मशाला और स्थानीय दुकानों में रुकते हैं। पुलिस बल रहने से महादेव के भक्त निश्चिंत होकर आराम कर सकेंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।
    1
    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है।
मुंगेर संग्रामपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है।
* भादो महीने में कांवरिया चलते हुए, कंधे पर कांवर, हजारों कांवरिया बोल बम का नारा लगाते जा रहे बाबाधाम 
बताते चलें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ ने आज के दिन सावन महीने की याद दिला दी।
* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और एक महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है।
आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कांवरियों के जत्थे ने इस पथ को फिर से सावन जैसा बना दिया। बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इधर भादो में भी कांवरियों के आने को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि भादो महीने में भी धर्मशाला में दो पुलिस बलों की तैनाती की जाए।
ग्रामीण रास्ता होने के कारण रात के समय कांवरिए धर्मशाला और स्थानीय दुकानों में रुकते हैं। पुलिस बल रहने से महादेव के भक्त निश्चिंत होकर आराम कर सकेंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी। रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी।
रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली
सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • 🚨 बांका से बड़ी खबर! शिकायत मिली और महज 1 घंटे में बड़ा एक्शन! 😱 प्रसूता और परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवा से वंचित करने के मामले में डीएम अंशुल अग्रवाल ने दिखाई सख्ती। 🏥 बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े मामले में जांच के बाद संबंधित निजी क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया। ⚠️ वहीं, ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और मरीज के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में एएनएम इंदु कुमारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 📢 डीएम ने साफ कहा—स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, भ्रष्टाचार या मरीजों के साथ अशोभनीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 🔴 शिकायत → जांच → कार्रवाई… महज एक घंटे में! 📍 बाराहाट, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    🚨 बांका से बड़ी खबर! शिकायत मिली और महज 1 घंटे में बड़ा एक्शन!

😱 प्रसूता और परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवा से वंचित करने के मामले में डीएम अंशुल अग्रवाल ने दिखाई सख्ती।
🏥 बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े मामले में जांच के बाद संबंधित निजी क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया।
⚠️ वहीं, ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और मरीज के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में एएनएम इंदु कुमारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
📢 डीएम ने साफ कहा—स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, भ्रष्टाचार या मरीजों के साथ अशोभनीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🔴 शिकायत → जांच → कार्रवाई… महज एक घंटे में!
📍 बाराहाट, बांका
📰 Banka Today News Digital
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.