Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क के अभाव में बांका जिले के सिहो गांव के बच्चों की पढ़ाई पर संकट...
N.k.choudhary
सड़क के अभाव में बांका जिले के सिहो गांव के बच्चों की पढ़ाई पर संकट...
More news from बिहार and nearby areas
- तारापुर अनुमंडल अस्पताल में हर सुविधा मुफ्त, दलालों के झांसे में न आएं मरीज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में मरीजों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान करने के लिए अस्पताल परिसर के चारों ओर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की पहल पर लगाए गए बैनर मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बैनर में बताया गया है कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दवा, भोजन, प्रसव, बंध्याकरण, खून जांच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आंख जांच, ईसीजी और एंबुलेंस सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, कार्यालय कर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा दलाल द्वारा सुविधा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने या डराकर पैसे वसूलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा बिचौलिए उठा सकते हैं। ऐसे में यह पहल मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाने और अस्पताल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।2
- हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है। हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है।1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस शुभउपलक्ष् पर सभी को शुभ कामनाएँ1
- महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग टेटिया बंबर। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन गुरुवार की अहले सुबह तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। रात से ही नदी के पानी का दबाव डायवर्सन पर बना हुआ था। सुबह तक डायवर्सन के बह जाने से टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे इस मार्ग से जुड़े संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर, बनहरा, देवघरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जमुई जाने वाले लोगों को भी अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बुधवार को नदी में अचानक तेज बहाव आने से निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय और बाजार जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल कर डायवर्सन बनाया जाता तो तेज बहाव में इसके बहने की संभावना कम होती। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही मजबूत और ऊंचा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। डायवर्सन बहने के बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।1
- देश पर भार मोदी सरकार1
- विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। मुंगेर संग्रामपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। * भादो महीने में कांवरिया चलते हुए, कंधे पर कांवर, हजारों कांवरिया बोल बम का नारा लगाते जा रहे बाबाधाम बताते चलें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ ने आज के दिन सावन महीने की याद दिला दी। * विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और एक महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कांवरियों के जत्थे ने इस पथ को फिर से सावन जैसा बना दिया। बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इधर भादो में भी कांवरियों के आने को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि भादो महीने में भी धर्मशाला में दो पुलिस बलों की तैनाती की जाए। ग्रामीण रास्ता होने के कारण रात के समय कांवरिए धर्मशाला और स्थानीय दुकानों में रुकते हैं। पुलिस बल रहने से महादेव के भक्त निश्चिंत होकर आराम कर सकेंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।1
- अब विधायक भी सुरक्षित नहीं:-निशांत कुमार को माला पहनाने गए थे… चोर ने गले से 7 लाख की चेन चुरा ली… मंत्री जी का तो स्वागत हो गया… नेताजी बेचारे अब स्वागत लायक नहीं बचे 📍 मुजफ्फरपुर, बिहार1
- बक्सर में मासूम के साथ दरिंदगी पर SP की बड़ी स्ट्राइक,मुख्य आरोपी शिक्षक सहित 3 पर POCSO एक्ट में FIR दर्ज। बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित नथुनी अहीर का डेरा सरकारी विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और वीडियो वायरल कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। SP शुभम आर्य की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शुभम आर्य ने खुद गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी रात उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी चलती रही।इस शर्मनाक मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी, आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार और शिक्षक बीरेंद्र कुमार के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक अन्य शिक्षक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है।मामले में सबसे अहम कड़ी वह कथित वीडियो है। वीडियो किस होटल के कमरे में बनाया गया, इसकी पहचान के लिए पुलिस ने रातभर आधा दर्जन से ज्यादा होटलों में छापेमारी की। फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस वीडियो के सोर्स, उसे किसने वायरल किया और डिजिटल एविडेंस को खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस उस होटल के कमरे की पुख्ता पहचान नहीं कर पाई है। SP शुभम आर्य खुद कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचे और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1