logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। मुंगेर संग्रामपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। * भादो महीने में कांवरिया चलते हुए, कंधे पर कांवर, हजारों कांवरिया बोल बम का नारा लगाते जा रहे बाबाधाम बताते चलें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ ने आज के दिन सावन महीने की याद दिला दी। * विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और एक महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कांवरियों के जत्थे ने इस पथ को फिर से सावन जैसा बना दिया। बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इधर भादो में भी कांवरियों के आने को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि भादो महीने में भी धर्मशाला में दो पुलिस बलों की तैनाती की जाए। ग्रामीण रास्ता होने के कारण रात के समय कांवरिए धर्मशाला और स्थानीय दुकानों में रुकते हैं। पुलिस बल रहने से महादेव के भक्त निश्चिंत होकर आराम कर सकेंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।

16 hrs ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
16 hrs ago

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। मुंगेर संग्रामपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला... 1 महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। * भादो महीने में कांवरिया चलते हुए, कंधे पर कांवर, हजारों कांवरिया बोल बम का नारा लगाते जा रहे बाबाधाम बताते चलें कि आज कृष्ण जन्माष्टमी है। जन्माष्टमी के शुभ मौके पर मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ ने आज के दिन सावन महीने की याद दिला दी। * विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला और एक महीने का सावन समाप्त होने के बावजूद भी भादो महीने में मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों की अच्छी खासी झलक देखी जा रही है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कांवरियों के जत्थे ने इस पथ को फिर से सावन जैसा बना दिया। बोल बम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इधर भादो में भी कांवरियों के आने को देखते हुए स्थानीय पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि भादो महीने में भी धर्मशाला में दो पुलिस बलों की तैनाती की जाए। ग्रामीण रास्ता होने के कारण रात के समय कांवरिए धर्मशाला और स्थानीय दुकानों में रुकते हैं। पुलिस बल रहने से महादेव के भक्त निश्चिंत होकर आराम कर सकेंगे और सुरक्षा भी बनी रहेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित कुराव गांव के मुसहर टोला में करीब 15 वर्ष पहले बना सामुदायिक भवन बदहाल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन है, लेकिन लंबे समय से देखरेख के अभाव में इसकी हालत जर्जर होती जा रही है। भवन की छत से सीमेंट झड़ने लगी है। खिड़कियों समेत कई जरूरी सुविधाओं का भी अभाव है। ग्रामीण महीपाल मांझी ने बताया कि निर्माण के बाद से भवन की समुचित मरम्मत नहीं हुई। अधिकांश ग्रामीण अशिक्षित होने के कारण शिकायत की प्रक्रिया और संबंधित विभाग की जानकारी से अनभिज्ञ हैं। ग्रामीण कैमरे के सामने आने से भी घबराते हैं। उन्होंने प्रशासन से भवन का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। अब सवाल है कि जिम्मेदारों की नजर इस भवन पर कब पड़ेगी?
    1
    कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट
लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट
लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित कुराव गांव के मुसहर टोला में करीब 15 वर्ष पहले बना सामुदायिक भवन बदहाल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन है, लेकिन लंबे समय से देखरेख के अभाव में इसकी हालत जर्जर होती जा रही है। भवन की छत से सीमेंट झड़ने लगी है। खिड़कियों समेत कई जरूरी सुविधाओं का भी अभाव है। ग्रामीण महीपाल मांझी ने बताया कि निर्माण के बाद से भवन की समुचित मरम्मत नहीं हुई। अधिकांश ग्रामीण अशिक्षित होने के कारण शिकायत की प्रक्रिया और संबंधित विभाग की जानकारी से अनभिज्ञ हैं। ग्रामीण कैमरे के सामने आने से भी घबराते हैं। उन्होंने प्रशासन से भवन का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। अब सवाल है कि जिम्मेदारों की नजर इस भवन पर कब पड़ेगी?
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • नयागांव में भागवत कथा महाकुंभ का छठा दिन, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु; कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़। नयागांव में भागवत कथा महाकुंभ का छठा दिन, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु; कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़।
    1
    नयागांव में भागवत कथा महाकुंभ का छठा दिन, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु; कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़। 
नयागांव में भागवत कथा महाकुंभ का छठा दिन, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु; कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    9 hrs ago
  • तारापुर के राजगुरु वार्ड-10 में सड़क बनी नाला, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग तारापुर। तारापुर नगर पंचायत के राजगुरु वार्ड संख्या-10 में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क और नाला एक हो जाने के कारण राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर रास्ता पार करना पड़ता है। पूजा-पाठ के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है। स्थानीय निवासी संतोष सिंह, रामानंद केशरी, अजीत केशरी, मनोज शर्मा, चंदन पोद्दार, गोपाल चौधरी, शंभू ठाकुर और पूरन ठाकुर ने बताया कि समस्या केवल बरसात में नहीं, बल्कि पूरे साल बनी रहती है। आम दिनों में भी नाली का पानी सड़क पर जमा रहता है और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी समस्या की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पंचायत से नाली की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    तारापुर के राजगुरु वार्ड-10 में सड़क बनी नाला, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग
तारापुर। तारापुर नगर पंचायत के राजगुरु वार्ड संख्या-10 में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क और नाला एक हो जाने के कारण राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर रास्ता पार करना पड़ता है। पूजा-पाठ के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है।
स्थानीय निवासी संतोष सिंह, रामानंद केशरी, अजीत केशरी, मनोज शर्मा, चंदन पोद्दार, गोपाल चौधरी, शंभू ठाकुर और पूरन ठाकुर ने बताया कि समस्या केवल बरसात में नहीं, बल्कि पूरे साल बनी रहती है। आम दिनों में भी नाली का पानी सड़क पर जमा रहता है और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी समस्या की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पंचायत से नाली की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • सन्हौला और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति में डूबा पूरा इलाका भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पिछले कई दिनों से गांवों में तैयारियां चल रही थीं। पर्व के दिन गांवों का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। सन्हौला सहित आसपास के कई गांवों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक सजावट और झांकियां तैयार की गई हैं। मंदिरों और पूजा स्थलों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से पूरा वातावरण जगमगा उठा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई जगहों पर भजन-कीर्तन, धार्मिक गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण महिलाएं भी पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। गांवों में बनाई गई श्रीकृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय होगा, मंदिरों और पूजा स्थलों पर घंटियों और शंख की गूंज के साथ 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारे लगाए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, फल और अन्य प्रसाद अर्पित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है और लोग पूरे परिवार के साथ जन्माष्टमी समारोह में शामिल हो रहे हैं। सन्हौला प्रखंड और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव आपसी भाईचारे, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का संदेश दे रहा है। पूरे इलाके में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
    2
    सन्हौला और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति में डूबा पूरा इलाका
भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पिछले कई दिनों से गांवों में तैयारियां चल रही थीं। पर्व के दिन गांवों का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
सन्हौला सहित आसपास के कई गांवों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक सजावट और झांकियां तैयार की गई हैं। मंदिरों और पूजा स्थलों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से पूरा वातावरण जगमगा उठा।
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई जगहों पर भजन-कीर्तन, धार्मिक गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण महिलाएं भी पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
गांवों में बनाई गई श्रीकृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय होगा, मंदिरों और पूजा स्थलों पर घंटियों और शंख की गूंज के साथ 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारे लगाए जाएंगे।
इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, फल और अन्य प्रसाद अर्पित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है और लोग पूरे परिवार के साथ जन्माष्टमी समारोह में शामिल हो रहे हैं।
सन्हौला प्रखंड और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव आपसी भाईचारे, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का संदेश दे रहा है। पूरे इलाके में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • जदयू नेता रवि कौशल के आवास पर धूमधाम से मनी जन्माष्टमी,मटका फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह। नगर परिषद क्षेत्र गोगरी में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जदयू नेता रवि कौशल के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान आकर्षक मटका फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। युवाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटका फोड़ने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही प्रतिभागियों ने मटका फोड़ा, मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में नगर परिषद गोगरी के उपसभापति राजेश पंडित भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। मौके पर स्थानीय लोग, युवा एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
    1
    जदयू नेता रवि कौशल के आवास पर धूमधाम से मनी जन्माष्टमी,मटका फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह।
नगर परिषद क्षेत्र गोगरी में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जदयू नेता रवि कौशल के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान आकर्षक मटका फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। युवाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटका फोड़ने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही प्रतिभागियों ने मटका फोड़ा, मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में नगर परिषद गोगरी के उपसभापति राजेश पंडित भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।
मौके पर स्थानीय लोग, युवा एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है। हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है।
    1
    हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है।
हवेली खड़गपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में पानी टंकी होते हुए डॉक्टर अखिलेश बाबू के क्लीनिक की ओर जाने वाला रास्ता बेहद जर्जर हालत में है।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग टेटिया बंबर। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन गुरुवार की अहले सुबह तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। रात से ही नदी के पानी का दबाव डायवर्सन पर बना हुआ था। सुबह तक डायवर्सन के बह जाने से टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे इस मार्ग से जुड़े संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर, बनहरा, देवघरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जमुई जाने वाले लोगों को भी अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बुधवार को नदी में अचानक तेज बहाव आने से निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय और बाजार जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल कर डायवर्सन बनाया जाता तो तेज बहाव में इसके बहने की संभावना कम होती। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही मजबूत और ऊंचा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। डायवर्सन बहने के बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
    1
    महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा

प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग
महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा
प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग
टेटिया बंबर। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन गुरुवार की अहले सुबह तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। रात से ही नदी के पानी का दबाव डायवर्सन पर बना हुआ था। सुबह तक डायवर्सन के बह जाने से टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे इस मार्ग से जुड़े संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर, बनहरा, देवघरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जमुई जाने वाले लोगों को भी अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा।
बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बुधवार को नदी में अचानक तेज बहाव आने से निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
इससे स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय और बाजार जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल कर डायवर्सन बनाया जाता तो तेज बहाव में इसके बहने की संभावना कम होती। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही मजबूत और ऊंचा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
डायवर्सन बहने के बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    2
    मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया*
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
*मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया*
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक  लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे।
मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि  मनोज रजक , बोबिल पंचायत के  उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08  अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह,  पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.