Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना हेतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ हवन संपन्न विनाशकारी व भीषण बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं योग माया प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान तथा यज्ञ हवन संपन्न
Pawan Kumar Choudhary
बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना हेतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ हवन संपन्न विनाशकारी व भीषण बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं योग माया प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान तथा यज्ञ हवन संपन्न
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय स्टेशन से लापता मानसी का सात वर्षीय बच्चा साहेबपुर कमाल के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद बेगूसराय स्टेशन से लापता मानसी का सात वर्षीय बच्चा साहेबपुर कमाल के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद मानसी (खगड़िया)। बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से लापता हुआ मानसी निवासी सात वर्षीय बच्चा अनमोल कुमार को रेल पुलिस ने साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मानसी चन्द्रवंशी टोला, वार्ड नंबर-15 निवासी धर्मवीर चन्द्रवंशी की पत्नी अनीता देवी अपने सात वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के साथ मानसी जाने के लिए बेगूसराय स्टेशन पहुंची थीं। प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पूर्वी उपरगामी पुल की सीढ़ियों के पास ट्रेन का इंतजार करते समय वह बच्चे को वहीं खड़ा कर पानी लेने चली गईं। वापस लौटने पर बच्चा वहां नहीं मिला। यात्रियों ने बताया कि बच्चा समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गया है। घटना की सूचना मिलने पर रेल थाना बेगूसराय में सनहा संख्या-130/26, दिनांक 03 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। रेल पुलिस की टीम ने विभिन्न स्टेशनों पर खोजबीन करते हुए साहेबपुर कमाल तक पहुंची। वहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कुछ महिलाएं बच्चे को लेकर आई थीं और उसे आरपीएफ कर्मियों के पास जमा करने की सलाह दी गई थी। बाद में ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस कुर्हा गांव पहुंची, जहां शोभा देवी, पति शंभु यादव, के घर बच्चा सुरक्षार्थ रखा गया था। पुलिस ने पहचान कर अनमोल को सकुशल बरामद किया और थाना लाकर परिजनों को सौंप दिया।3
- महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग महाने नदी में तेज बहाव से डायवर्सन बहा, प्रखंड मुख्यालय का संपर्क टूटा प्रखंड, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग टेटिया बंबर। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन गुरुवार की अहले सुबह तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। रात से ही नदी के पानी का दबाव डायवर्सन पर बना हुआ था। सुबह तक डायवर्सन के बह जाने से टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। इससे इस मार्ग से जुड़े संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर, बनहरा, देवघरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। जमुई जाने वाले लोगों को भी अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ेगा। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। बुधवार को नदी में अचानक तेज बहाव आने से निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड कार्यालय और बाजार जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल कर डायवर्सन बनाया जाता तो तेज बहाव में इसके बहने की संभावना कम होती। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय ही मजबूत और ऊंचा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। डायवर्सन बहने के बाद भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।1
- तारापुर के राजगुरु वार्ड-10 में सड़क बनी नाला, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग तारापुर। तारापुर नगर पंचायत के राजगुरु वार्ड संख्या-10 में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क और नाला एक हो जाने के कारण राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर रास्ता पार करना पड़ता है। पूजा-पाठ के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है। स्थानीय निवासी संतोष सिंह, रामानंद केशरी, अजीत केशरी, मनोज शर्मा, चंदन पोद्दार, गोपाल चौधरी, शंभू ठाकुर और पूरन ठाकुर ने बताया कि समस्या केवल बरसात में नहीं, बल्कि पूरे साल बनी रहती है। आम दिनों में भी नाली का पानी सड़क पर जमा रहता है और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी समस्या की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पंचायत से नाली की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- शाम्हो बेगूसराय में बिजली संकट पर बड़ा अपडेट: हाई वोल्टेज तार पानी के संपर्क में आने से रुकी बिजली, डायरेक्ट सूर्यगढ़ा से साल 2025 की भांतिजल्द बहाली की कोशिशें जारी। Mobile Tv News1
- कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित कुराव गांव के मुसहर टोला में करीब 15 वर्ष पहले बना सामुदायिक भवन बदहाल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन है, लेकिन लंबे समय से देखरेख के अभाव में इसकी हालत जर्जर होती जा रही है। भवन की छत से सीमेंट झड़ने लगी है। खिड़कियों समेत कई जरूरी सुविधाओं का भी अभाव है। ग्रामीण महीपाल मांझी ने बताया कि निर्माण के बाद से भवन की समुचित मरम्मत नहीं हुई। अधिकांश ग्रामीण अशिक्षित होने के कारण शिकायत की प्रक्रिया और संबंधित विभाग की जानकारी से अनभिज्ञ हैं। ग्रामीण कैमरे के सामने आने से भी घबराते हैं। उन्होंने प्रशासन से भवन का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। अब सवाल है कि जिम्मेदारों की नजर इस भवन पर कब पड़ेगी?1
- आज बेगूसराय लाखों साई मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हर एक साल की भांति इस साल भी डांडिया नृत्य का प्रोग्राम हुआ।1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी। रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।1
- 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया। कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया। बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।1
- तारापुर अनुमंडल अस्पताल में हर सुविधा मुफ्त, दलालों के झांसे में न आएं मरीज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में मरीजों और उनके परिजनों को दलालों से सावधान करने के लिए अस्पताल परिसर के चारों ओर जागरूकता बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक की पहल पर लगाए गए बैनर मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बैनर में बताया गया है कि अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, दवा, भोजन, प्रसव, बंध्याकरण, खून जांच, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आंख जांच, ईसीजी और एंबुलेंस सहित विभिन्न सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, कार्यालय कर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा दलाल द्वारा सुविधा दिलाने के नाम पर रुपये मांगने या डराकर पैसे वसूलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती, जिसका फायदा बिचौलिए उठा सकते हैं। ऐसे में यह पहल मरीजों को आर्थिक शोषण से बचाने और अस्पताल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1