logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया। कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया। बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।

10 hrs ago
user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
चौथाम, खगड़िया, बिहार•
10 hrs ago

206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया। कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया। बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।

More news from बिहार and nearby areas
  • जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात। गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
    1
    जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात।
गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित कुराव गांव के मुसहर टोला में करीब 15 वर्ष पहले बना सामुदायिक भवन बदहाल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन है, लेकिन लंबे समय से देखरेख के अभाव में इसकी हालत जर्जर होती जा रही है। भवन की छत से सीमेंट झड़ने लगी है। खिड़कियों समेत कई जरूरी सुविधाओं का भी अभाव है। ग्रामीण महीपाल मांझी ने बताया कि निर्माण के बाद से भवन की समुचित मरम्मत नहीं हुई। अधिकांश ग्रामीण अशिक्षित होने के कारण शिकायत की प्रक्रिया और संबंधित विभाग की जानकारी से अनभिज्ञ हैं। ग्रामीण कैमरे के सामने आने से भी घबराते हैं। उन्होंने प्रशासन से भवन का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। अब सवाल है कि जिम्मेदारों की नजर इस भवन पर कब पड़ेगी?
    1
    कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट
लखीसराय जिला से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
कुराव गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन बदहाल, छत से झड़ने लगी सीमेंट
लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित कुराव गांव के मुसहर टोला में करीब 15 वर्ष पहले बना सामुदायिक भवन बदहाल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह गांव का एकमात्र सामुदायिक भवन है, लेकिन लंबे समय से देखरेख के अभाव में इसकी हालत जर्जर होती जा रही है। भवन की छत से सीमेंट झड़ने लगी है। खिड़कियों समेत कई जरूरी सुविधाओं का भी अभाव है। ग्रामीण महीपाल मांझी ने बताया कि निर्माण के बाद से भवन की समुचित मरम्मत नहीं हुई। अधिकांश ग्रामीण अशिक्षित होने के कारण शिकायत की प्रक्रिया और संबंधित विभाग की जानकारी से अनभिज्ञ हैं। ग्रामीण कैमरे के सामने आने से भी घबराते हैं। उन्होंने प्रशासन से भवन का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। अब सवाल है कि जिम्मेदारों की नजर इस भवन पर कब पड़ेगी?
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • सौर बाजार में एक महिला की बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हुई मौत सीएचसी सौर बाजार में गुरुवार को उस वक्त लोगों की भारी भीड़ जुट गई जब एक महिला की मौत बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हो गई। मृतक महिला नगर पंचायत सौर बाजार निवासी मोहम्मद जहीर के 28 वर्षीय पुत्री रुबाना खातून बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतक महिला के परिजन ने बताया की रुबाना खातून को उसके ससुराल सुपौल के बालू टोला वार्ड नंबर 17 से बंध्याकरण के लिए माइके बुलाया गया था जिस दौरान बुधवार को सीएचसी सौर बाजार में उनका ऑपरेशन करवाया गया था जिसके बाद गुरुवार को डॉक्टर द्वारा उचित परामर्श और दवाई देकर घर भेज दिया गया था जिस समय महिला का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था। घर जाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद परिजन ने उसे ईलाज के लिए तत्काल सीएचसी सौर बाजार लाया जहां डॉक्टर ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही मृतक महिला के परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो हंगामा करने लगे जिसके बाद सीएचसी सौर बाजार परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर जब सौर बाजार सीएचसी प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया की हम लोगों को मीडिया के सामने कुछ भी बोलने का आदेश नहीं है। इस संबंध में जब सहरसा सदर अस्पताल प्रभारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की फ़िलहाल हमें घटना के बारे मे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालाकि मृतक महिला के शव को सीएचसी सौर बाजार के अधिकारी द्वारा घर भेज दिया गया था यह कहकर की सरकार द्वारा जो भी राशि दी जाएगी उसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। मृतक महिला के दो छोटे छोटे बच्चे जो अभी गोद में हैं इसके अलावा चार और छोटे छोटे बच्चे भी है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
    1
    सौर बाजार में एक महिला की बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हुई मौत 
सीएचसी सौर बाजार में गुरुवार को उस वक्त लोगों की भारी भीड़ जुट गई जब एक महिला की मौत बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हो गई। मृतक महिला नगर पंचायत सौर बाजार निवासी मोहम्मद जहीर के 28 वर्षीय पुत्री रुबाना खातून बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतक महिला के परिजन ने बताया की रुबाना खातून को उसके ससुराल सुपौल के बालू टोला वार्ड नंबर 17 से बंध्याकरण के लिए माइके बुलाया गया था जिस दौरान बुधवार को सीएचसी सौर बाजार में उनका ऑपरेशन करवाया गया था जिसके बाद गुरुवार को डॉक्टर द्वारा उचित परामर्श और दवाई देकर घर भेज दिया गया था जिस समय महिला का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था। घर जाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद परिजन ने उसे ईलाज के लिए तत्काल सीएचसी सौर बाजार लाया जहां डॉक्टर ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही मृतक महिला के परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो हंगामा करने लगे जिसके बाद सीएचसी सौर बाजार परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर जब सौर बाजार सीएचसी प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया की हम लोगों को मीडिया के सामने कुछ भी बोलने का आदेश नहीं है। इस संबंध में जब सहरसा सदर अस्पताल प्रभारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की फ़िलहाल हमें घटना के बारे मे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालाकि मृतक महिला के शव को सीएचसी सौर बाजार के अधिकारी द्वारा घर भेज दिया गया था यह कहकर की सरकार द्वारा जो भी राशि दी जाएगी उसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। मृतक महिला के दो छोटे छोटे बच्चे जो अभी गोद में हैं इसके अलावा चार और छोटे छोटे बच्चे भी है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
  • सन्हौला और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति में डूबा पूरा इलाका भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पिछले कई दिनों से गांवों में तैयारियां चल रही थीं। पर्व के दिन गांवों का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। सन्हौला सहित आसपास के कई गांवों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक सजावट और झांकियां तैयार की गई हैं। मंदिरों और पूजा स्थलों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से पूरा वातावरण जगमगा उठा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई जगहों पर भजन-कीर्तन, धार्मिक गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण महिलाएं भी पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। गांवों में बनाई गई श्रीकृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय होगा, मंदिरों और पूजा स्थलों पर घंटियों और शंख की गूंज के साथ 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारे लगाए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, फल और अन्य प्रसाद अर्पित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है और लोग पूरे परिवार के साथ जन्माष्टमी समारोह में शामिल हो रहे हैं। सन्हौला प्रखंड और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव आपसी भाईचारे, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का संदेश दे रहा है। पूरे इलाके में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
    2
    सन्हौला और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति में डूबा पूरा इलाका
भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर पिछले कई दिनों से गांवों में तैयारियां चल रही थीं। पर्व के दिन गांवों का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
सन्हौला सहित आसपास के कई गांवों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक सजावट और झांकियां तैयार की गई हैं। मंदिरों और पूजा स्थलों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से पूरा वातावरण जगमगा उठा।
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई जगहों पर भजन-कीर्तन, धार्मिक गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण महिलाएं भी पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
गांवों में बनाई गई श्रीकृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकियों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। जैसे ही मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय होगा, मंदिरों और पूजा स्थलों पर घंटियों और शंख की गूंज के साथ 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारे लगाए जाएंगे।
इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, फल और अन्य प्रसाद अर्पित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है और लोग पूरे परिवार के साथ जन्माष्टमी समारोह में शामिल हो रहे हैं।
सन्हौला प्रखंड और आसपास के गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी का यह उत्सव आपसी भाईचारे, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का संदेश दे रहा है। पूरे इलाके में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • तारापुर के राजगुरु वार्ड-10 में सड़क बनी नाला, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग तारापुर। तारापुर नगर पंचायत के राजगुरु वार्ड संख्या-10 में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क और नाला एक हो जाने के कारण राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर रास्ता पार करना पड़ता है। पूजा-पाठ के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है। स्थानीय निवासी संतोष सिंह, रामानंद केशरी, अजीत केशरी, मनोज शर्मा, चंदन पोद्दार, गोपाल चौधरी, शंभू ठाकुर और पूरन ठाकुर ने बताया कि समस्या केवल बरसात में नहीं, बल्कि पूरे साल बनी रहती है। आम दिनों में भी नाली का पानी सड़क पर जमा रहता है और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी समस्या की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पंचायत से नाली की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    तारापुर के राजगुरु वार्ड-10 में सड़क बनी नाला, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग
तारापुर। तारापुर नगर पंचायत के राजगुरु वार्ड संख्या-10 में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। सड़क और नाला एक हो जाने के कारण राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर रास्ता पार करना पड़ता है। पूजा-पाठ के लिए जाने वाले लोगों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है।
स्थानीय निवासी संतोष सिंह, रामानंद केशरी, अजीत केशरी, मनोज शर्मा, चंदन पोद्दार, गोपाल चौधरी, शंभू ठाकुर और पूरन ठाकुर ने बताया कि समस्या केवल बरसात में नहीं, बल्कि पूरे साल बनी रहती है। आम दिनों में भी नाली का पानी सड़क पर जमा रहता है और बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी समस्या की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पंचायत से नाली की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • आज 4 सितंबर कृष्ण जन्माष्टमी आप सभी को ढेर सारी बधाइयां समाजसेवी युवा कल्याण की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं 🙏❤️ 🙏❤️ पता प्रखंड रुपौली ग्राम गोरियर पूर्व कोठी घाट
    1
    आज 4 सितंबर कृष्ण जन्माष्टमी आप सभी को ढेर सारी बधाइयां समाजसेवी युवा कल्याण की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं 🙏❤️ 🙏❤️
पता प्रखंड रुपौली ग्राम गोरियर पूर्व कोठी घाट
    user_युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    Youth Social Services Organisation रुपौली, पूर्णिया, बिहार•
    8 hrs ago
  • 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया। कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया। बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।
    1
    206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम
206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम
मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया।
कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया।
बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी। रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी।
रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली
सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    2
    मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया*
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
*मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया*
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक  लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे।
मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि  मनोज रजक , बोबिल पंचायत के  उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08  अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह,  पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.