सौर बाजार में एक महिला की बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हुई मौत सीएचसी सौर बाजार में गुरुवार को उस वक्त लोगों की भारी भीड़ जुट गई जब एक महिला की मौत बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हो गई। मृतक महिला नगर पंचायत सौर बाजार निवासी मोहम्मद जहीर के 28 वर्षीय पुत्री रुबाना खातून बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतक महिला के परिजन ने बताया की रुबाना खातून को उसके ससुराल सुपौल के बालू टोला वार्ड नंबर 17 से बंध्याकरण के लिए माइके बुलाया गया था जिस दौरान बुधवार को सीएचसी सौर बाजार में उनका ऑपरेशन करवाया गया था जिसके बाद गुरुवार को डॉक्टर द्वारा उचित परामर्श और दवाई देकर घर भेज दिया गया था जिस समय महिला का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था। घर जाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद परिजन ने उसे ईलाज के लिए तत्काल सीएचसी सौर बाजार लाया जहां डॉक्टर ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही मृतक महिला के परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो हंगामा करने लगे जिसके बाद सीएचसी सौर बाजार परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर जब सौर बाजार सीएचसी प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया की हम लोगों को मीडिया के सामने कुछ भी बोलने का आदेश नहीं है। इस संबंध में जब सहरसा सदर अस्पताल प्रभारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की फ़िलहाल हमें घटना के बारे मे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालाकि मृतक महिला के शव को सीएचसी सौर बाजार के अधिकारी द्वारा घर भेज दिया गया था यह कहकर की सरकार द्वारा जो भी राशि दी जाएगी उसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। मृतक महिला के दो छोटे छोटे बच्चे जो अभी गोद में हैं इसके अलावा चार और छोटे छोटे बच्चे भी है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

- सौर बाजार में एक महिला की बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हुई मौत सीएचसी सौर बाजार में गुरुवार को उस वक्त लोगों की भारी भीड़ जुट गई जब एक महिला की मौत बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद हो गई। मृतक महिला नगर पंचायत सौर बाजार निवासी मोहम्मद जहीर के 28 वर्षीय पुत्री रुबाना खातून बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतक महिला के परिजन ने बताया की रुबाना खातून को उसके ससुराल सुपौल के बालू टोला वार्ड नंबर 17 से बंध्याकरण के लिए माइके बुलाया गया था जिस दौरान बुधवार को सीएचसी सौर बाजार में उनका ऑपरेशन करवाया गया था जिसके बाद गुरुवार को डॉक्टर द्वारा उचित परामर्श और दवाई देकर घर भेज दिया गया था जिस समय महिला का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था। घर जाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद परिजन ने उसे ईलाज के लिए तत्काल सीएचसी सौर बाजार लाया जहां डॉक्टर ने ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही मृतक महिला के परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो हंगामा करने लगे जिसके बाद सीएचसी सौर बाजार परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर जब सौर बाजार सीएचसी प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया की हम लोगों को मीडिया के सामने कुछ भी बोलने का आदेश नहीं है। इस संबंध में जब सहरसा सदर अस्पताल प्रभारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की फ़िलहाल हमें घटना के बारे मे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालाकि मृतक महिला के शव को सीएचसी सौर बाजार के अधिकारी द्वारा घर भेज दिया गया था यह कहकर की सरकार द्वारा जो भी राशि दी जाएगी उसके लिए हर संभव मदद की जाएगी। मृतक महिला के दो छोटे छोटे बच्चे जो अभी गोद में हैं इसके अलावा चार और छोटे छोटे बच्चे भी है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।1
- बथनाहा में दो दिवसीय श्रीकृष्ण पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बथनाहा में श्रीकृष्ण पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बथनाहा में श्रीकृष्ण पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की जाती है। इस आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग एवं पूजा के प्रति गहरी निष्ठा देखने को मिलती है। तीन दिनों तक पूरा गाँव भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहता है। पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण होता है। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर साधिका आयुष्मति त्रिशा आनंद अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों एवं युवाओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गाँव के नवयुवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा साथी पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ विधि-व्यवस्था एवं आयोजन की व्यवस्था को संभाल रहे हैं। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दे रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि वे समस्त ग्रामवासियों एवं समाज का कल्याण करें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। राकेश मिश्र सुमन मिश्र सूरज ठाकुर संतोष मिश्र हरिओम झा आदि प्रेषक रूपेश रंजन ठाकुर2
- महिषी में मूसलाधार बारिश से गर्मी से मिली राहत देखिए पूरी खबर1
- 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया। कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया। बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।1
- जदयू नेता रवि कौशल के आवास पर धूमधाम से मनी जन्माष्टमी,मटका फोड़ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह। नगर परिषद क्षेत्र गोगरी में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जदयू नेता रवि कौशल के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान आकर्षक मटका फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। युवाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटका फोड़ने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही प्रतिभागियों ने मटका फोड़ा, मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में नगर परिषद गोगरी के उपसभापति राजेश पंडित भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। मौके पर स्थानीय लोग, युवा एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।1
- आज बेगूसराय लाखों साई मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हर एक साल की भांति इस साल भी डांडिया नृत्य का प्रोग्राम हुआ।1
- वार्ड न. 15 सोती साह गली में मो. शमसुल. मो. एयूब. मो. इलियास. मो. आविद. मो. सैयद उर्फ़ भुट्टो के घर तक बरसात का पानी काफ़ी जमा है मैं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार पासवान ने निरिक्षण करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान नगर प्रशासन जल्द से जल्द करें आज दिनांक 04.09.20261
- बेगूसराय स्टेशन से लापता मानसी का सात वर्षीय बच्चा साहेबपुर कमाल के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद बेगूसराय स्टेशन से लापता मानसी का सात वर्षीय बच्चा साहेबपुर कमाल के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद मानसी (खगड़िया)। बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से लापता हुआ मानसी निवासी सात वर्षीय बच्चा अनमोल कुमार को रेल पुलिस ने साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुर्हा गांव से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मानसी चन्द्रवंशी टोला, वार्ड नंबर-15 निवासी धर्मवीर चन्द्रवंशी की पत्नी अनीता देवी अपने सात वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के साथ मानसी जाने के लिए बेगूसराय स्टेशन पहुंची थीं। प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पूर्वी उपरगामी पुल की सीढ़ियों के पास ट्रेन का इंतजार करते समय वह बच्चे को वहीं खड़ा कर पानी लेने चली गईं। वापस लौटने पर बच्चा वहां नहीं मिला। यात्रियों ने बताया कि बच्चा समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गया है। घटना की सूचना मिलने पर रेल थाना बेगूसराय में सनहा संख्या-130/26, दिनांक 03 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। रेल पुलिस की टीम ने विभिन्न स्टेशनों पर खोजबीन करते हुए साहेबपुर कमाल तक पहुंची। वहां स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कुछ महिलाएं बच्चे को लेकर आई थीं और उसे आरपीएफ कर्मियों के पास जमा करने की सलाह दी गई थी। बाद में ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस कुर्हा गांव पहुंची, जहां शोभा देवी, पति शंभु यादव, के घर बच्चा सुरक्षार्थ रखा गया था। पुलिस ने पहचान कर अनमोल को सकुशल बरामद किया और थाना लाकर परिजनों को सौंप दिया।3