logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बथनाहा में दो दिवसीय श्रीकृष्ण पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बथनाहा में श्रीकृष्ण पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बथनाहा में श्रीकृष्ण पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की जाती है। इस आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग एवं पूजा के प्रति गहरी निष्ठा देखने को मिलती है। तीन दिनों तक पूरा गाँव भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहता है। पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण होता है। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर साधिका आयुष्मति त्रिशा आनंद अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों एवं युवाओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गाँव के नवयुवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा साथी पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ विधि-व्यवस्था एवं आयोजन की व्यवस्था को संभाल रहे हैं। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दे रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि वे समस्त ग्रामवासियों एवं समाज का कल्याण करें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। राकेश मिश्र सुमन मिश्र सूरज ठाकुर संतोष मिश्र हरिओम झा आदि प्रेषक रूपेश रंजन ठाकुर

17 hrs ago
user_Kabindar kumar
Kabindar kumar
सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
17 hrs ago

बथनाहा में दो दिवसीय श्रीकृष्ण पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बथनाहा में श्रीकृष्ण पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बथनाहा में श्रीकृष्ण पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की जाती है। इस आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग एवं पूजा के प्रति गहरी निष्ठा देखने को मिलती है। तीन दिनों तक पूरा गाँव भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहता है। पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण होता है। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर साधिका आयुष्मति त्रिशा आनंद अपनी

प्रस्तुति देने आ रही हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों एवं युवाओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गाँव के नवयुवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा साथी पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ विधि-व्यवस्था एवं आयोजन की व्यवस्था को संभाल रहे हैं। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दे रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि वे समस्त ग्रामवासियों एवं समाज का कल्याण करें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। राकेश मिश्र सुमन मिश्र सूरज ठाकुर संतोष मिश्र हरिओम झा आदि प्रेषक रूपेश रंजन ठाकुर

More news from बिहार and nearby areas
  • जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात। गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
    1
    जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,जगह-जगह पुलिस बल तैनात।
गोगरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर गोगरी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल गोगरी भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस बल के गोगरी थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार, गोगरी, बोरना, भोजुआ और जमालपुर सहित अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बताया कि जन्माष्टमी को लेकर थाना क्षेत्र में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस टीम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने के साथ-साथ शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • आज बेगूसराय लाखों साई मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हर एक साल की भांति इस साल भी डांडिया नृत्य का प्रोग्राम हुआ।
    1
    आज बेगूसराय लाखों साई मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हर एक साल की भांति इस साल भी डांडिया नृत्य का प्रोग्राम हुआ।
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • नयागांव में भागवत कथा महाकुंभ का छठा दिन, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु; कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़। नयागांव में भागवत कथा महाकुंभ का छठा दिन, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु; कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़।
    1
    नयागांव में भागवत कथा महाकुंभ का छठा दिन, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु; कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़। 
नयागांव में भागवत कथा महाकुंभ का छठा दिन, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु; कथा पंडाल में उमड़ी आस्था की भीड़।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    11 hrs ago
  • बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना हेतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ हवन संपन्न विनाशकारी व भीषण बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं योग माया प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान तथा यज्ञ हवन संपन्न
    1
    बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना हेतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ हवन संपन्न
विनाशकारी व भीषण बाढ़ त्रासदी से त्रस्त नेपाल के नागरिकों के मंगल कामना को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं योग माया प्राकट्य दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान तथा यज्ञ हवन संपन्न
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • CM योगी आदित्यनाथ यह बातें पूरे देशवासियों को सुनना चाहिए राधे राधे जय श्री कृष्णा ❤️🙏❤️ कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी बधाई हो
    1
    CM योगी आदित्यनाथ यह बातें पूरे देशवासियों को सुनना चाहिए
राधे राधे जय श्री कृष्णा ❤️🙏❤️ कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी बधाई हो
    user_युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    Youth Social Services Organisation रुपौली, पूर्णिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • समस्तीपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता 318 KG गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलनी से गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,318.769किलो गांजा बरामद; तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार,रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिंहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए जानकारी..
    1
    समस्तीपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता 318 KG गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलनी से गुप्त  सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,318.769किलो गांजा बरामद; तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार,रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिंहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए जानकारी..
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम 206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया। कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया। बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।
    1
    206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम
206 फीट लंबा कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरिया, मानसी रेलवे मैदान में किया विश्राम
मानसी (खगड़िया): खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित रेलवे मैदान में शुक्रवार को कांवरियों का जत्था विश्राम कर रहा है। बताया गया कि बटेश्वर स्थान के निकट से कांवरियों ने मुंगेर घाट पहुंचकर गंगा नदी से जल भरा। इसके बाद जल लेकर बटेश्वर स्थान जाने के क्रम में कांवरियों ने मानसी रेलवे मैदान में कुछ समय के लिए विश्राम किया।
कांवरियों के साथ 206 फीट लंबा कांवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशाल कांवर को लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। जत्थे के पहुंचने से रेलवे मैदान में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा और उनके विश्राम में सहयोग किया।
बताया गया कि रात्रि में कांवरिया सेवा संघ की ओर से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण मिलेगा। कांवरियों के विश्राम को लेकर सेवा संघ के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के भी शामिल होने की संभावना है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी। रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना और रामपुर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी।
रामपुर और बौरना में गंगा की बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों घर खाली
सरपंच-मुखिया ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अंचल क्षेत्र की रामपुर और बौरना पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को सरपंच नूर आलम और मुखिया कृष्णानंद यादव एवं मुख्या प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों में भय का माहौल है। कई परिवार अपने घरों को खाली कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक प्रभावित लोगों तक पर्याप्त सरकारी राहत सेवा नहीं पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, नाव और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
वहीं मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि जिस तरह गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे बाढ़ की आशंका काफी बढ़ गई है। पंचायत स्तर पर हाई अलर्ट की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क करते हुए समय रहते ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
इधर, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया गया कि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 09 तक के निचले इलाकों में बाढ़ का प्रभाव पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • बाबा नीम करोली के पावन धरती फर्रुखाबाद बाढ़ से प्रभावित हुए से मिलने के लिए पहुंचे Cm योगी आदित्यनाथ ❤️🙏❤️ UP फर्रुखाबाद की ताजा खबरें
    1
    बाबा नीम करोली के पावन धरती फर्रुखाबाद बाढ़ से प्रभावित हुए से मिलने के लिए पहुंचे Cm योगी आदित्यनाथ ❤️🙏❤️
UP  फर्रुखाबाद की ताजा खबरें
    user_युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    युवा समाज कल्याण रुपौली पूर्णि
    Youth Social Services Organisation रुपौली, पूर्णिया, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.