Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता 318 KG गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलनी से गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,318.769किलो गांजा बरामद; तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार,रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिंहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए जानकारी..
Pankaj Baba
समस्तीपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता 318 KG गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलनी से गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,318.769किलो गांजा बरामद; तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार,रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिंहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए जानकारी..
More news from बिहार and nearby areas
- सिमरिया धाम में अवस्थित माँ गंगा के पावन चरणों में स्वयं को समर्पित कर पवित्र गंगाजल का स्पर्श एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात बाबा रावणेश्वर महादेव देवघर के पावन दरबार में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करना अपने आप में परम सौभाग्य की बात है। माँ गंगा की पवित्रता और बाबा भोलेनाथ की भक्ति से मन को जो शांति एवं आत्मिक संतोष प्राप्त होता है उसे शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं। यह यात्रा केवल एक तीर्थयात्रा नहीं बल्कि ईश्वर के चरणों में आस्था श्रद्धा और समर्पण का एक अद्भुत अनुभव है। हर हर गंगे। 🌊🙏🏻 हर हर महादेव। 🚩🙏🏻1
- मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 108 कन्याओं के द्वारा सादगीपूर्ण निकाली गई कलश शोभायात्रा मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 108 कन्याओं के द्वारा सादगीपूर्ण निकाली गई कलश शोभायात्रा नमस्कार, आप देख रहे हैं जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन वेब समस्तीपुर बिहार से मैं हूँ आपका राजेश कुमार वर्मा राजीव झा की रिपोर्ट के साथ । खगड़िया जिले के चौथम अंचल से एक ऐसी धार्मिक और सामाजिक पहल सामने आई है, जो आज के दौर में सभी के लिए प्रेरणादायक संदेश देती है। चौथम प्रखंड क्षेत्र के बुच्चा गाँव में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 108 कन्याओं के द्वारा सादगीपूर्ण कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें तेज आवाज वाले डीजे और शोर-शराबे का सहारा नहीं लिया गया। न ही किसी प्रकार का दिखावा किया गया। बल्कि गांव की महिलाओं ने पारंपरिक और भक्ति गीत गाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मां दुर्गा के जयकारों के साथ 108 कन्याएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण बुच्चा गांव स्थित कोसी नदी पहुंचे, जहां से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा प्रारंभ की गई। इसके बाद गांव के युवा, महिलाएं और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, अनुशासन और सादगी के साथ मां दुर्गा की जय-जयकार करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचे। बुच्चा गांव के लोगों की यह पहल आज समाज के लिए एक बड़ा संदेश है। धार्मिक आयोजनों में आस्था और भक्ति सबसे महत्वपूर्ण है, न कि अत्यधिक शोर-शराबा। तेज आवाज में बजने वाले डीजे से जहां बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी होती है, वहीं यह सादगीपूर्ण आयोजन सामाजिक संवेदनशीलता का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस कलश शोभायात्रा को सफल बनाने में समाजसेवी अमरेन्द्र साह उर्फ गोपाल साह के साथ सीताराम चौधरी, गणेश चौधरी, केदार चौधरी, लालबाबू चौधरी, लालो चौधरी, बाघो चौधरी महंत जी, जयकांत साह, बिजो ठाकुर, फोचो चौधरी और अरबिंद पंडित की सराहनीय भूमिका रही। सभी लोगों ने मिलकर ग्रामीणों को साथ लिया और कलश शोभायात्रा को सफलतापूर्वक मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचाया। निस्संदेह, बुच्चा गांव की यह पहल बताती है कि धार्मिक आयोजन भव्य होने के साथ-साथ शांतिपूर्ण, मर्यादित और सामाजिक रूप से संवेदनशील भी हो सकते हैं। कैमरामैन के साथ, खगड़िया से… जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन। तो ऐसे ही खबर प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को लाइक/सब्सक्राइब अवश्य करें बेल घंटी जरूर दवाये... धन्यवाद।1
- महिषी में मूसलाधार बारिश से गर्मी से मिली राहत देखिए पूरी खबर1
- सधुआ में भाई और बहन को घेरकर मारपीट व लूटपाट का आरोप, SSP से लगाई न्याय की... दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने भाई के साथ मारपीट कर लूटपाट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे महिला कुसीयाम से अपने भाई राजेश कुमार यादव के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। इसी दौरान सुधुआ प्राथमिक विद्यालय के पास उनकी मोटरसाइकिल को कथित तौर पर रोक लिया गया। महिला का आरोप है कि सुधुआ गांव के विजय यादव और ललिता देवी समेत करीब 5 से 7 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि विजय यादव ने उसके भाई से जबरन मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और मोटरसाइकिल लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना 26 अगस्त को बहेड़ी थाना को दी गई, लेकिन आरोप है कि थाना स्तर से अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही कोई कार्रवाई हुई। इसके बाद पीड़िता ने वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराकर उचित कार्रवाई करने, मोटरसाइकिल बरामद कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस आवेदन पर क्या कार्रवाई करती है और लगाए गए आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।1
- Munna bhaiya entry scene new movie release Mirzapur. #viralpost #new #viralreelsシ #tranding #trendingreels #explorepage #explore #trading #movieclips #movies #mirzapur1
- 🙏 जनता की समस्या उठी, अधिकारियों तक पहुंची और समाधान की शुरुआत हुई! माउंबेहट में कृष्ण पूजा के दौरान सड़क और नाली में गंदा पानी, कीचड़ और जलजमाव की समस्या का मुद्दा करीब 5–6 दिन पहले हमारे पास आया था। हमने Ground Reporting करके समस्या को BDO, SDO सहित संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। आज मैंने और राहुल भाई ने BDO मनीगाछी श्री संदीप कुमार को सम्मानपूर्वक माउंबेहट के ग्रामीणों के बीच पहुंचाया। ग्रामीणों के सामने पूरी समस्या रखी गई और तत्काल समाधान का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने भी हमारी बात का समर्थन किया। इसके बाद मौके पर काम शुरू हुआ और तत्काल राहत देने की कोशिश की जा रही है। 🙏 स्थायी समाधान पूजा के बाद करने की बात कही गई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में माउंबेहट की इस समस्या का स्थायी समाधान जरूर होगा। हम जितना संभव हो, उतना प्रयास कर रहे हैं—बाकी जनता और अधिकारियों के सहयोग से समाधान की उम्मीद है। ❤️ #Maunbehat #Manigachhi #Darbhanga #GroundReporting #KrishnaPuja #PublicIssue #BiharNews #AwaazEKishore #SachDikhaoLIVE1
- मिर्जापुर new movie release starting seen kumar टाकीज Dalsinghsarai1
- हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं होने का आरोप, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई गुहार मनियारपुर में निजी जमीन पर कब्जे का मामला, आठ से दस लोगों के अब भी कब्जा जमाए रहने का दावा वारिसनगर/समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड के मनियारपुर गांव में निजी जमीन पर कथित अतिक्रमण और निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में पटना हाईकोर्ट में दायर सिविल रिट जूरिस्डिक्शन केस संख्या 5797/2023 के आदेश का हवाला देते हुए जमीन मालिक मो. महताब आलम ने प्रशासन से अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। मामले के अनुसार, याचिकाकर्ता मो. महताब आलम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन का इस्तेमाल उनकी सहमति और बिना अधिग्रहण की कार्रवाई के कचरा रखने सहित अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। याचिका में जमीन को जबरन इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। 3 मई 2023 को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि विवादित जमीन पर याचिकाकर्ताओं का मालिकाना हक है और उनका शांतिपूर्ण कब्जा है। आरोप लगाया गया था कि संबंधित अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस दिए जमीन पर मिट्टी भराई तथा मनरेगा के तहत पंचायत का कचरा रखने के लिए सीमेंट के खंभे लगाए गए। सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अदालत ने प्रतिवादी पक्ष को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही मामले के लंबित रहने के दौरान विवादित जमीन का इस्तेमाल प्रतिवादी राज्य प्राधिकारियों, जिसमें अंचलाधिकारी वारिसनगर अथवा ग्राम पंचायत मनियारपुर के सदस्य शामिल हैं, द्वारा किसी सार्वजनिक उद्देश्य के लिए नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया। हालिया स्थिति को लेकर फिर उठे सवाल महताब आलम का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। उनके अनुसार, हाल ही में मुखिया की ओर से उक्त भूमि पर किए गए एक अवैध निर्माण को हटा लिया गया, लेकिन अभी भी करीब आठ से दस लोग जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और वहां झोपड़ी अथवा अन्य प्रकार का कब्जा बना हुआ है। महताब आलम का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि अंचल अमीन द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण की मापी कर 11 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंपे जाने की बात भी उनके आवेदनों में कही गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। डीएम और एसडीओ को भी दिया आवेदन मामले को लेकर महताब आलम ने जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिए आवेदन में हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जमीन पर झोपड़ी और पक्का मकान बनाए जाने तथा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। आवेदन में कुछ लोगों के नाम भी दर्ज कराते हुए प्रशासन से जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। महताब आलम ने कहा कि “कोर्ट के आदेश के बाद भी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है।” उन्होंने प्रशासन से सरकारी अमीन के माध्यम से जमीन की पुनः मापी कराने, सीमांकन करने तथा यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है। अब देखना यह है कि हाईकोर्ट के आदेश और पूर्व में की गई मापी रिपोर्ट के आलोक में स्थानीय प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।1
- Post by Rajkumar Paswan1