26 अप्रैल 2026 को अचानक आसमान से गिरने लगी पत्थर, पत्थर गिरने के उपरांत शुरू हुई वर्षा। 26 अप्रैल 2026 को अचानक आसमान से गिरने लगी पत्थर, पत्थर गिरने के उपरांत शुरू हुई वर्षा। *--25 अप्रैल 2026 तक भगवान भास्कर सुर्य के ताप में तप रहे मनुष्य जीवन से लेकर सभी जीव जन्तु को आज आई वर्षा ने दी राहत।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 26 अप्रैल 2026 सिरहाकोठी:-आज सुबह 8:30 बजे से लेकर 9 बजे के बीच अचानक आसमान से धरती पर पत्थर गिरने लगी। पत्थर गिरने के उपरांत वर्षा शुरू हो गई। भगवान भास्कर सूर्य के गर्मी के ताप से तप रहे धरती के मनुष्य जीवन से लेकर हर जीव जंतु को गर्मी से राहत मिली। कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पत्थर गिरने से जिन किसानों के द्वारा सब्जी की खेती की गई है, जैसे में झीगूनी, कदूआ, घीउरा,भिंडी, को आसमान से गिरी हुई पत्थर फोड़ दी होगी। इसलिए सब्जी की खेती करने वाले को हल्का नुकसान उठाना पड़ा होगा। किंतु जिन किसानों ने खेत को जूत्वाकर छोड़ा होगा, उन किसानों को यह हल्का सा बारिश ही फायदा पहुंचाएगा। पत्थर गिरने से इस बरसात का आनंद बच्चे नहीं ले सके। जैसे वर्ष की पानी धरती पर गिरने लगी तो भांप जैसा देखने को मिला। यही है कि आज सुबह की हुई बारिश ज्यादा देर तक नहीं रही 9 बजकर 05 मिनट बाद बंद हो गई।

- आज की यह रिपोर्ट उन सभी के लिए एक बड़ी सीख है जो दूसरों से बाइक या गाड़ी मांगकर सड़क पर निकलते हैं। पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को अपने पड़ोसी से बुलेट मांगना बहुत महंगा पड़ गया।1
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR1
- पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ अजीत कुमार, पिता उमा पासवान, निवासी मधुरापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, टिकुलिया गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान फरार चल रहे अभियुक्त जगदेव दास और उनकी पत्नी मूर्ति देवी ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, समकालीन अभियान के तहत विभिन्न मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।1
- Post by Talk On Chair1
- कोटवा/पूर्वी चम्पारण (लोकल पब्लिक न्यूज़):थाना क्षेत्र के नौगोल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शबनम खातून और घायल की पहचान उनके पति 40 वर्षीय यूनुस मियां के रूप में हुई है। दोनों बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के टोला हसनपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपति कोटवा बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने एज लाइन पार करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शबनम खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं यूनुस मियां का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज कराया जा रहा है।1
- Post by RAJA KUMAR1
- सुगौली के लमौनिया में निर्माणाधीन सड़क पुल बना खतरे का कारण। बारातियों की कार पुल के गड्ढे में घुस कर हुई क्षतिग्रस्त। कोई हताहत नही। ठीकेदार की बड़ी लापरवाही आयी सामने।1
- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR1