logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया की अनुपस्थिति में किसानों ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में सभी कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निजी डीलरों व समितियों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। किसानों ने जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने और बंद पड़े सिंचाई पंपों को चालू कराने की मांग रखी। फसलों की सुरक्षा के लिए निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर बृजपाल सिंह, श्रीपाल यादव, मुन्ना, शाजिम खान, गुलवेज, सुरेश सैनी, रईस अहमद, यूसुफ, मनसा देवी, मायावती और मोहम्मद जासिम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया की अनुपस्थिति में किसानों ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में सभी कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निजी डीलरों व समितियों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। किसानों ने जनपद में हो रही

अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने और बंद पड़े सिंचाई पंपों को चालू कराने की मांग रखी। फसलों की सुरक्षा के लिए निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर बृजपाल सिंह, श्रीपाल यादव, मुन्ना, शाजिम खान, गुलवेज, सुरेश सैनी, रईस अहमद, यूसुफ, मनसा देवी, मायावती और मोहम्मद जासिम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली की बहेड़ी तहसील सभागार में बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गोपाल शर्मा और बहेड़ी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं के बीच परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया और तहसील परिसर सहित विभिन्न कार्यालयों में आम जनता व वकीलों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया। परिचय सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालयों में लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों से संबंधित दिक्कतों, राजस्व मामलों में पारदर्शिता तथा आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाकर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। एसडीएम गोपाल शर्मा ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि तहसील प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा और सभी विभागों के समन्वय से लंबित समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर बहेड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीपचंद पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट, ठाकुर कमल सिंह, कुंदन लाल गंगवार एडवोकेट, तेजपाल गंगवार एडवोकेट, ठाकुर रणसिंह, जसवीर सिंह चौहान एडवोकेट, नत्थू लाल मौर्य एडवोकेट, तफसीर रहमान एडवोकेट, दिनेश सूर्य एडवोकेट, शकील अहमद गुरु एडवोकेट, रीत मौर्य एडवोकेट, राजाराम मौर्य एडवोकेट, जसवंत सिंह लाखा एडवोकेट, विनोद कुमार कोरी एडवोकेट, साबिर रजा एडवोकेट, धर्मेंद्र दिवाकर एडवोकेट, अनवर अहमद एडवोकेट, वीरेंद्र प्रजापति एडवोकेट, मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट, कृष्ण अवतार शर्मा एडवोकेट, मानसिंह गौतम एडवोकेट, मनोहर लाल गौतम एडवोकेट, ढाकन लाल गौतम एडवोकेट, सूरजपाल गंगवार एडवोकेट, रामस्वरूप गंगवार एडवोकेट, विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, धर्मपाल सागर एडवोकेट, रामावतार गंगवार एडवोकेट, जयप्रकाश, ध्रुव गंगवार, ठाकुर केंद्रपाल सिंह एडवोकेट, रणधीर सिंह एडवोकेट, जगन लाल एडवोकेट, सतपाल गौतम एडवोकेट, अरविंद कश्यप एडवोकेट, अशोक गंगवार एडवोकेट, केसर कुमार गंगवार एडवोकेट, धर्मपाल एडवोकेट, जगदीश गुर्जर एडवोकेट, राजेंद्र मौर्य एडवोकेट, ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, बलवीर सिंह एडवोकेट, रमाकांत शर्मा एडवोकेट, जेपी काला एडवोकेट, ऋषि गंगवार एडवोकेट तथा रामपाल यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    1
    बरेली की बहेड़ी तहसील सभागार में बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गोपाल शर्मा और बहेड़ी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं के बीच परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया और तहसील परिसर सहित विभिन्न कार्यालयों में आम जनता व वकीलों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया।

परिचय सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालयों में लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों से संबंधित दिक्कतों, राजस्व मामलों में पारदर्शिता तथा आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाकर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। एसडीएम गोपाल शर्मा ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि तहसील प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा और सभी विभागों के समन्वय से लंबित समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण कराया जाएगा।

इस अवसर पर बहेड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीपचंद पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट, ठाकुर कमल सिंह, कुंदन लाल गंगवार एडवोकेट, तेजपाल गंगवार एडवोकेट, ठाकुर रणसिंह, जसवीर सिंह चौहान एडवोकेट, नत्थू लाल मौर्य एडवोकेट, तफसीर रहमान एडवोकेट, दिनेश सूर्य एडवोकेट, शकील अहमद गुरु एडवोकेट, रीत मौर्य एडवोकेट, राजाराम मौर्य एडवोकेट, जसवंत सिंह लाखा एडवोकेट, विनोद कुमार कोरी एडवोकेट, साबिर रजा एडवोकेट, धर्मेंद्र दिवाकर एडवोकेट, अनवर अहमद एडवोकेट, वीरेंद्र प्रजापति एडवोकेट, मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट, कृष्ण अवतार शर्मा एडवोकेट, मानसिंह गौतम एडवोकेट, मनोहर लाल गौतम एडवोकेट, ढाकन लाल गौतम एडवोकेट, सूरजपाल गंगवार एडवोकेट, रामस्वरूप गंगवार एडवोकेट, विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, धर्मपाल सागर एडवोकेट, रामावतार गंगवार एडवोकेट, जयप्रकाश, ध्रुव गंगवार, ठाकुर केंद्रपाल सिंह एडवोकेट, रणधीर सिंह एडवोकेट, जगन लाल एडवोकेट, सतपाल गौतम एडवोकेट, अरविंद कश्यप एडवोकेट, अशोक गंगवार एडवोकेट, केसर कुमार गंगवार एडवोकेट, धर्मपाल एडवोकेट, जगदीश गुर्जर एडवोकेट, राजेंद्र मौर्य एडवोकेट, ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, बलवीर सिंह एडवोकेट, रमाकांत शर्मा एडवोकेट, जेपी काला एडवोकेट, ऋषि गंगवार एडवोकेट तथा रामपाल यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बरेली के मीरगंज में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भ्रष्टाचार निवारण मिशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित यह ज्ञापन मीरगंज एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत कर शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग उठाई है।
    1
    बरेली के मीरगंज में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भ्रष्टाचार निवारण मिशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित यह ज्ञापन मीरगंज एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत कर शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग उठाई है।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले को लेकर सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
    1
    बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस पूरे मामले को लेकर सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    4 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया की अनुपस्थिति में किसानों ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में सभी कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निजी डीलरों व समितियों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। किसानों ने जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने और बंद पड़े सिंचाई पंपों को चालू कराने की मांग रखी। फसलों की सुरक्षा के लिए निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर बृजपाल सिंह, श्रीपाल यादव, मुन्ना, शाजिम खान, गुलवेज, सुरेश सैनी, रईस अहमद, यूसुफ, मनसा देवी, मायावती और मोहम्मद जासिम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    2
    भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया की अनुपस्थिति में किसानों ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में सभी कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निजी डीलरों व समितियों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

किसानों ने जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने और बंद पड़े सिंचाई पंपों को चालू कराने की मांग रखी। फसलों की सुरक्षा के लिए निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर बृजपाल सिंह, श्रीपाल यादव, मुन्ना, शाजिम खान, गुलवेज, सुरेश सैनी, रईस अहमद, यूसुफ, मनसा देवी, मायावती और मोहम्मद जासिम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तराखंड के गदरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भारी हंगामा और मारपीट हो गई, जब अपनी बात रखने पहुंचे युवाओं के साथ कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। युवाओं की बात सुनने और उनके सुझाव लेने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के मंच पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा मौजूद थे। लोकतांत्रिक संवाद का यह कार्यक्रम देखते ही देखते मारपीट और नारेबाजी का अखाड़ा बन गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वंश शर्मा, नीरज गौतम और उनका एक साथी संवाद के दौरान अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। मामला मंच तक पहुंचा तो विधायक अरविंद पांडे ने कार्यकर्ताओं से उन्हें वापस लाकर बैठाने और उनकी बात सुनने को कहा। इसके बाद वंश शर्मा मंच के सामने जाकर बैठ गए। आरोप है कि इसी बीच एक भाजपा कार्यकर्ता ने वंश शर्मा के हाथ से संवाद के लिए तैयार प्रश्नों की कॉपी छीनकर फाड़ दी। इसका विरोध करते हुए वंश शर्मा ने नारेबाजी शुरू की, तो कई भाजपा कार्यकर्ता उन पर टूट पड़े और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वंश शर्मा को भीड़ से निकालकर थाने ले गई। थाने में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता थाने पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंच पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सवाल पूछने पर हुई इस पिटाई के बाद अब विपक्ष भाजपा के 'युवा संवाद' पर लगातार सवाल उठा रहा है।
    1
    उत्तराखंड के गदरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भारी हंगामा और मारपीट हो गई, जब अपनी बात रखने पहुंचे युवाओं के साथ कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। युवाओं की बात सुनने और उनके सुझाव लेने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के मंच पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा मौजूद थे। लोकतांत्रिक संवाद का यह कार्यक्रम देखते ही देखते मारपीट और नारेबाजी का अखाड़ा बन गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वंश शर्मा, नीरज गौतम और उनका एक साथी संवाद के दौरान अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। मामला मंच तक पहुंचा तो विधायक अरविंद पांडे ने कार्यकर्ताओं से उन्हें वापस लाकर बैठाने और उनकी बात सुनने को कहा। इसके बाद वंश शर्मा मंच के सामने जाकर बैठ गए। आरोप है कि इसी बीच एक भाजपा कार्यकर्ता ने वंश शर्मा के हाथ से संवाद के लिए तैयार प्रश्नों की कॉपी छीनकर फाड़ दी। इसका विरोध करते हुए वंश शर्मा ने नारेबाजी शुरू की, तो कई भाजपा कार्यकर्ता उन पर टूट पड़े और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वंश शर्मा को भीड़ से निकालकर थाने ले गई। थाने में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता थाने पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंच पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सवाल पूछने पर हुई इस पिटाई के बाद अब विपक्ष भाजपा के 'युवा संवाद' पर लगातार सवाल उठा रहा है।
    user_Ram dulal chakrawarty
    Ram dulal chakrawarty
    Aadhar center गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.