logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली की बहेड़ी तहसील सभागार में बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गोपाल शर्मा और बहेड़ी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं के बीच परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया और तहसील परिसर सहित विभिन्न कार्यालयों में आम जनता व वकीलों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया। परिचय सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालयों में लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों से संबंधित दिक्कतों, राजस्व मामलों में पारदर्शिता तथा आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाकर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। एसडीएम गोपाल शर्मा ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि तहसील प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा और सभी विभागों के समन्वय से लंबित समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर बहेड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीपचंद पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट, ठाकुर कमल सिंह, कुंदन लाल गंगवार एडवोकेट, तेजपाल गंगवार एडवोकेट, ठाकुर रणसिंह, जसवीर सिंह चौहान एडवोकेट, नत्थू लाल मौर्य एडवोकेट, तफसीर रहमान एडवोकेट, दिनेश सूर्य एडवोकेट, शकील अहमद गुरु एडवोकेट, रीत मौर्य एडवोकेट, राजाराम मौर्य एडवोकेट, जसवंत सिंह लाखा एडवोकेट, विनोद कुमार कोरी एडवोकेट, साबिर रजा एडवोकेट, धर्मेंद्र दिवाकर एडवोकेट, अनवर अहमद एडवोकेट, वीरेंद्र प्रजापति एडवोकेट, मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट, कृष्ण अवतार शर्मा एडवोकेट, मानसिंह गौतम एडवोकेट, मनोहर लाल गौतम एडवोकेट, ढाकन लाल गौतम एडवोकेट, सूरजपाल गंगवार एडवोकेट, रामस्वरूप गंगवार एडवोकेट, विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, धर्मपाल सागर एडवोकेट, रामावतार गंगवार एडवोकेट, जयप्रकाश, ध्रुव गंगवार, ठाकुर केंद्रपाल सिंह एडवोकेट, रणधीर सिंह एडवोकेट, जगन लाल एडवोकेट, सतपाल गौतम एडवोकेट, अरविंद कश्यप एडवोकेट, अशोक गंगवार एडवोकेट, केसर कुमार गंगवार एडवोकेट, धर्मपाल एडवोकेट, जगदीश गुर्जर एडवोकेट, राजेंद्र मौर्य एडवोकेट, ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, बलवीर सिंह एडवोकेट, रमाकांत शर्मा एडवोकेट, जेपी काला एडवोकेट, ऋषि गंगवार एडवोकेट तथा रामपाल यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

1 day ago
user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

बरेली की बहेड़ी तहसील सभागार में बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गोपाल शर्मा और बहेड़ी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं के बीच परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया और तहसील परिसर सहित विभिन्न कार्यालयों में आम जनता व वकीलों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया। परिचय सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालयों में लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों से संबंधित दिक्कतों, राजस्व मामलों में पारदर्शिता तथा आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाकर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। एसडीएम गोपाल शर्मा ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि तहसील प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा और सभी विभागों के समन्वय से लंबित समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर बहेड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीपचंद पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट, ठाकुर कमल सिंह, कुंदन लाल गंगवार एडवोकेट, तेजपाल गंगवार एडवोकेट, ठाकुर रणसिंह, जसवीर सिंह चौहान एडवोकेट, नत्थू लाल मौर्य एडवोकेट, तफसीर रहमान एडवोकेट, दिनेश सूर्य एडवोकेट, शकील अहमद गुरु एडवोकेट, रीत मौर्य एडवोकेट, राजाराम मौर्य एडवोकेट, जसवंत सिंह लाखा एडवोकेट, विनोद कुमार कोरी एडवोकेट, साबिर रजा एडवोकेट, धर्मेंद्र दिवाकर एडवोकेट, अनवर अहमद एडवोकेट, वीरेंद्र प्रजापति एडवोकेट, मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट, कृष्ण अवतार शर्मा एडवोकेट, मानसिंह गौतम एडवोकेट, मनोहर लाल गौतम एडवोकेट, ढाकन लाल गौतम एडवोकेट, सूरजपाल गंगवार एडवोकेट, रामस्वरूप गंगवार एडवोकेट, विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, धर्मपाल सागर एडवोकेट, रामावतार गंगवार एडवोकेट, जयप्रकाश, ध्रुव गंगवार, ठाकुर केंद्रपाल सिंह एडवोकेट, रणधीर सिंह एडवोकेट, जगन लाल एडवोकेट, सतपाल गौतम एडवोकेट, अरविंद कश्यप एडवोकेट, अशोक गंगवार एडवोकेट, केसर कुमार गंगवार एडवोकेट, धर्मपाल एडवोकेट, जगदीश गुर्जर एडवोकेट, राजेंद्र मौर्य एडवोकेट, ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, बलवीर सिंह एडवोकेट, रमाकांत शर्मा एडवोकेट, जेपी काला एडवोकेट, ऋषि गंगवार एडवोकेट तथा रामपाल यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमरिया क्षेत्र के बल्लिया में आयोजित चौपाल के दौरान राज्यमंत्री ने स्थानीय जनता की आवाज और समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
    1
    अमरिया क्षेत्र के बल्लिया में आयोजित चौपाल के दौरान राज्यमंत्री ने स्थानीय जनता की आवाज और समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर की गई रिव्यू पिटीशन (पुनर्विचार याचिका) को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद राज्य के 25 हजार अंशकालिक अनुदेशक शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक और बेहद बड़ी राहत की खबर आई है। अदालत के इस निर्णय के बाद अब इन अनुदेशकों को वर्ष 2017 से रुका हुआ बकाया एरियर दिया जाएगा।
    1
    सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर की गई रिव्यू पिटीशन (पुनर्विचार याचिका) को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद राज्य के 25 हजार अंशकालिक अनुदेशक शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक और बेहद बड़ी राहत की खबर आई है। अदालत के इस निर्णय के बाद अब इन अनुदेशकों को वर्ष 2017 से रुका हुआ बकाया एरियर दिया जाएगा।
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sitarganj, Udam Singh Nagar•
    4 hrs ago
  • उत्तराखंड के सितारगंज स्थित राधे गिफ्ट एंड टॉयज हाउस में हर उम्र के लोगों के लिए उपहारों और खिलौनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इस दुकान पर बर्थडे गिफ्ट्स, सॉफ्ट टॉयज, टेडी बियर, बच्चों के खिलौने, रिमोट कंट्रोल कार, घड़ियां, फोटो फ्रेम, होम डेकोरेशन और बर्थडे डेकोरेशन का सामान मिलता है। इसके अलावा यहां लड्डू गोपाल की ड्रेसेस व एक्सेसरीज तथा गिफ्ट पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। दुकान की ओर से ग्राहकों को बेस्ट क्वालिटी, वाजिब दाम और फ्रेंडली सर्विस देने का भरोसा दिया गया है।
    1
    उत्तराखंड के सितारगंज स्थित राधे गिफ्ट एंड टॉयज हाउस में हर उम्र के लोगों के लिए उपहारों और खिलौनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इस दुकान पर बर्थडे गिफ्ट्स, सॉफ्ट टॉयज, टेडी बियर, बच्चों के खिलौने, रिमोट कंट्रोल कार, घड़ियां, फोटो फ्रेम, होम डेकोरेशन और बर्थडे डेकोरेशन का सामान मिलता है। इसके अलावा यहां लड्डू गोपाल की ड्रेसेस व एक्सेसरीज तथा गिफ्ट पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। दुकान की ओर से ग्राहकों को बेस्ट क्वालिटी, वाजिब दाम और फ्रेंडली सर्विस देने का भरोसा दिया गया है।
    user_Radhe Gift Nd Toys House
    Radhe Gift Nd Toys House
    Gift Shop सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने जानकारी साझा की है।
    1
    बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने जानकारी साझा की है।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के प्रयास पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में सुमिंदर यादव, श्रीकांत मिस्त्री, नारायण सरकार, मनोज सुतार, भवतोष आचार्य, निरपेन अधिकारी, किशोर वाला, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, उर्मिला, बलकार सिंह और पांचू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र का पुतला फूंका।

सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के प्रयास पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की।

इस प्रदर्शन में सुमिंदर यादव, श्रीकांत मिस्त्री, नारायण सरकार, मनोज सुतार, भवतोष आचार्य, निरपेन अधिकारी, किशोर वाला, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, उर्मिला, बलकार सिंह और पांचू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vicky mandal
    Vicky mandal
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • बरेली में गौवध करके मांस बेचने के आरोप में दर्ज मुकदमे की फरार महिला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। गिरफ्तारी के बाद हुई पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े बड़े खुलासे सामने आए हैं।
    1
    बरेली में गौवध करके मांस बेचने के आरोप में दर्ज मुकदमे की फरार महिला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। गिरफ्तारी के बाद हुई पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े बड़े खुलासे सामने आए हैं।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.