दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के प्रयास पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में सुमिंदर यादव, श्रीकांत मिस्त्री, नारायण सरकार, मनोज सुतार, भवतोष आचार्य, निरपेन अधिकारी, किशोर वाला, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, उर्मिला, बलकार सिंह और पांचू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के प्रयास पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में सुमिंदर यादव, श्रीकांत मिस्त्री, नारायण सरकार, मनोज सुतार, भवतोष आचार्य, निरपेन अधिकारी, किशोर वाला, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, उर्मिला, बलकार सिंह और पांचू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बरेली की बहेड़ी तहसील सभागार में बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गोपाल शर्मा और बहेड़ी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं के बीच परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया और तहसील परिसर सहित विभिन्न कार्यालयों में आम जनता व वकीलों के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया। परिचय सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालयों में लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों से संबंधित दिक्कतों, राजस्व मामलों में पारदर्शिता तथा आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाकर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। एसडीएम गोपाल शर्मा ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि तहसील प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा और सभी विभागों के समन्वय से लंबित समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर बहेड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव दीपचंद पांडे एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट, ठाकुर कमल सिंह, कुंदन लाल गंगवार एडवोकेट, तेजपाल गंगवार एडवोकेट, ठाकुर रणसिंह, जसवीर सिंह चौहान एडवोकेट, नत्थू लाल मौर्य एडवोकेट, तफसीर रहमान एडवोकेट, दिनेश सूर्य एडवोकेट, शकील अहमद गुरु एडवोकेट, रीत मौर्य एडवोकेट, राजाराम मौर्य एडवोकेट, जसवंत सिंह लाखा एडवोकेट, विनोद कुमार कोरी एडवोकेट, साबिर रजा एडवोकेट, धर्मेंद्र दिवाकर एडवोकेट, अनवर अहमद एडवोकेट, वीरेंद्र प्रजापति एडवोकेट, मनोज कुमार चौधरी एडवोकेट, कृष्ण अवतार शर्मा एडवोकेट, मानसिंह गौतम एडवोकेट, मनोहर लाल गौतम एडवोकेट, ढाकन लाल गौतम एडवोकेट, सूरजपाल गंगवार एडवोकेट, रामस्वरूप गंगवार एडवोकेट, विजय कुमार मौर्य एडवोकेट, धर्मपाल सागर एडवोकेट, रामावतार गंगवार एडवोकेट, जयप्रकाश, ध्रुव गंगवार, ठाकुर केंद्रपाल सिंह एडवोकेट, रणधीर सिंह एडवोकेट, जगन लाल एडवोकेट, सतपाल गौतम एडवोकेट, अरविंद कश्यप एडवोकेट, अशोक गंगवार एडवोकेट, केसर कुमार गंगवार एडवोकेट, धर्मपाल एडवोकेट, जगदीश गुर्जर एडवोकेट, राजेंद्र मौर्य एडवोकेट, ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट, बलवीर सिंह एडवोकेट, रमाकांत शर्मा एडवोकेट, जेपी काला एडवोकेट, ऋषि गंगवार एडवोकेट तथा रामपाल यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।1
- पीलीभीत में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी है।1
- युवाओं के साथ मां का आशीर्वाद बना हुआ है और इसी भावना को दर्शाता एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है। इस मार्मिक और भावुक दृश्य को देखकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे।1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी को फर्जी आईपीएस अफसर बनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा दोनों के बीच हुए वैवाहिक विवाद के बाद हुआ है।1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित अमरिया में 4.50 लाख रुपये और जेवर न लौटाने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।1