Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी है।
समाचार Crime News
पीलीभीत में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बीसलपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने रात में धरना दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर इस गिरफ्तारी का विरोध जताया और रात के समय धरना प्रदर्शन किया।1
- नसरुद्दीन शाह ने एक बार फिर चुभने वाली बात कही है। उनके इस बयान को लेकर लोगों से प्रतिक्रिया मांगी जा रही है और कमेंट में अपने विचार साझा करने को कहा गया है।1
- दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के प्रयास पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में सुमिंदर यादव, श्रीकांत मिस्त्री, नारायण सरकार, मनोज सुतार, भवतोष आचार्य, निरपेन अधिकारी, किशोर वाला, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, उर्मिला, बलकार सिंह और पांचू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया है।1
- दिल्ली में राहुल और अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पीलीभीत में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।1
- दिल्ली में प्रदर्शन अभी भी लगातार जारी हैं और रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।1
- दिल्ली में जारी सियासी घमासान का असर अब पीलीभीत में भी देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीलीभीत में इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शैलेश शर्मा एडवोकेट ने किया। इस दौरान हरपाल सिंह लोधी, मीनाक्षी गंगवार, रामप्रताप गंगवार, मुक्तादिर हयात खान, लाजपत गंगवार, विवेक गंगवार, अविनाश गंगवार, अभिषेक गंगवार, दानिश अल्वी, दुष्यंत गंगवार, अकील सिद्दीकी और ऋषभ लोधी समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित अमरिया में 4.50 लाख रुपये और जेवर न लौटाने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।1