Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया है।
Raunak Ali Ansari
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश में बीसलपुर-बरेली हाईवे के भड़रिया मोड़ पर जलभराव के कारण टूटी सड़क को सही कराने के लिए क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक व किसान नेता देव स्वरूप पटेल देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंडरा सुमन के ग्राम प्रधान श्री अजय सिंह गंगवार के सहयोग और संगठन के साथियों के साथ मिलकर भट्टे से ईंट, रोड़ा और राबिश मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए पटान कराया और सड़क की मरम्मत कराई। भड़रिया मोड़ पर पानी की निकासी न होने से हाईवे पर बार-बार गड्ढे हो रहे थे, जिससे आम जनता को निकलने में दिक्कत और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष जलभराव से निपटने के लिए जो नाला खुदवाया गया था, उसका आधा हिस्सा नूरी भट्टे वाले ने पाट दिया है। किसान नेता पटेल ने बताया कि बीसलपुर-खुदागंज हाईवे का निर्माण होने से सड़क ऊंची हो गई है और लोक निर्माण विभाग एनएच खंड की जगह खाली रहने से बरसात में जलभराव होता है। उन्होंने नाला पाटने को गैरकानूनी व असामाजिक कार्य बताया। उप जिलाधिकारी बीसलपुर से फोन पर संपर्क न हो पाने पर उन्होंने जिलाधिकारी पीलीभीत और पीडब्ल्यूडी बरेली के मुख्य अभियंता से वार्ता कर नाला खुदवाने और कार्रवाई की मांग की। किसान नेता ने कहा कि यह मार्ग बीसलपुर से बरेली और लखीमपुर तक जाने वाला मुख्य हाईवे है, जिस पर दिन-रात अत्यधिक संख्या में वाहन गुजरते हैं। आगामी सावन महीने में प्रतिदिन हजारों कांवड़िए कछला व बरेली होते हुए बाबा गुलेश्वरनाथ बीसलपुर और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए इसी रास्ते से निकलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नाले की अभिलंब खुदाई और सड़क मरम्मत जनहित में आवश्यक है; यदि इसमें विलंब हुआ और कोई दुर्घटना हुई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।3
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया है।1
- अनुराग शर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि उनके भाई के शव पर राजनीति की जा रही थी।1
- बरेली में भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा है।1
- पेपर लीक के मामले में सरकार पूरी तरह घिर चुकी है और इस स्थिति के बीच छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का ठीकरा विपक्ष के सिर पर फोड़ा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में जवाबदेही तय करने के बजाय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंत्री को बचाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।1
- बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इस पूरे मामले में की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने जानकारी दी है।1
- पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में बुधवार को अल्लाह के घर की जियारत और उमरा की मुकद्दस यात्रा पर रवाना होने वाले 9 जायरीन को परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने भावभीनी विदाई दी। फूल-मालाओं, दुआओं और तकबीर की गूंज के बीच जायरीन सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। इस पवित्र यात्रा पर जाने वालों में ग्राम मीरपुर वाहनपुर से मोहम्मद नवीं, कमर जहां, अकील अहमद, शाहीन और मोमिना, ग्राम महादेवा से कमरूद्दीन और मुनीषा, तथा ग्राम रिछोला सबल से नवीं हसन और परवीन शामिल हैं। सफर शुरू होते ही आसपास का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। लोगों ने हाथ उठाकर जायरीन की सलामती और उमरा की कबूलियत के लिए दुआएं कीं। इस दौरान "अल्लाहु अकबर" और "लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। वहीं नात-ए-पाक और दुरूद शरीफ की सदाओं ने माहौल को और भी रूहानी बना दिया। विदाई समारोह में उमरा की खुशी के साथ ही अपनों से बिछड़ने की भावुकता भी दिखाई दी और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। क्षेत्रवासियों ने 9 लोगों के एक साथ इस मुकद्दस सफर पर जाने को पूरे इलाके के लिए गर्व, सम्मान और सौभाग्य की बात बताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि सभी जायरीन सकुशल उमरा अदा करके लौटेंगे और देश, प्रदेश तथा क्षेत्र में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं करेंगे।1
- पुलिस की शर्मनाक हरकत को देखकर जनता पूरी तरह हैरान है। पुलिस के इस रवैये को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या पुलिस के लिए इस तरह का बर्ताव करना सही है।1