Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस की शर्मनाक हरकत को देखकर जनता पूरी तरह हैरान है। पुलिस के इस रवैये को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या पुलिस के लिए इस तरह का बर्ताव करना सही है।
Rohit Kumar
पुलिस की शर्मनाक हरकत को देखकर जनता पूरी तरह हैरान है। पुलिस के इस रवैये को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या पुलिस के लिए इस तरह का बर्ताव करना सही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली नाथ नगरी से भुता, बीसलपुर, बिलसंडा, बंडा, खुटार होते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ तक नई रेलवे लाइन का निर्माण कराने और रेल सेवाएं शुरू कराने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री व पीलीभीत सांसद श्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया है। क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक और किसान नेता देव स्वरूप पटेल के माध्यम से बीसलपुर, बिलसंडा, बण्डा, खुटार और गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के व्यापार मंडल, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने यह मांग पत्र पहुंचाया है। इसके जरिए भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से नई रेलवे लाइन की कार्यवाही जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया गया है। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि इस नई रेल लाइन की मांग वर्षों से होती रही है। इसके निर्माण से बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर जनपदों सहित कई संसदीय क्षेत्रों और दर्जन भर से अधिक विधानसभा क्षेत्रों की जनता को अत्यधिक लाभ होगा। कृषि पर आधारित इस क्षेत्र में रेलवे लाइन बनने से विकास को गति मिलेगी और नए लघु व बड़े उद्योगों के अवसर उपलब्ध होंगे। इससे छात्रों, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा होने के साथ-साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व, छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के प्रसिद्ध श्री शिव मंदिर, सुनासरनाथ और बाबा इकोत्तरनाथ जैसे पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी। इस मांग को लेकर बीसलपुर व्यापार मंडल के राकेश मित्तल, वीरेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता सौरभ गुप्ता, बिलसंडा व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अटल सिंह जायसवाल, बण्डा अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने मांग पत्र दिए हैं। सभी ज्ञापनों को एकत्र कर केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी को उपलब्ध करा दिया गया है। किसान नेता ने पूरी उम्मीद जताई है कि मानसून सत्र के समय ही रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट वार्ता कर नई रेल लाइन की कार्यवाही जल्द शुरू कराई जाएगी।3
- बरेली में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बड़ा बयान देते हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक के मामलों के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।1
- युवाओं के साथ मां का आशीर्वाद बना हुआ है और इसी भावना को दर्शाता एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है। इस मार्मिक और भावुक दृश्य को देखकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे।1
- आज बरेली में माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने सभागार में एक बैठक भी की।1
- बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कदम उठा रही है। इस पूरी पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे बरेली श्री देवेश सिंह ने बाइट जारी कर मामले में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी है।1
- अखिलेश ने छात्रों के पक्ष में खुलकर मोर्चा खोल दिया है। वे विद्यार्थियों के समर्थन में सामने आए हैं और उनके हित में अपनी आवाज बुलंद की है।1
- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जल संरक्षण के प्रति सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पीलीभीत के पुलिस कार्यालय में 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण और जल के सदुपयोग के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी ऑफिस/क्राइम श्री सुरेन्द्र सिंह यादव और प्रतिसार निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार राघव सहित पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।3
- बरेली के थाना किला पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोचकर तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब किया है। पुलिस ने मढ़ीनाथ जाने वाले तिराहे से बारादरी क्षेत्र के रहने वाले विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 4 किलो 350 ग्राम वजन के बारहसींगा के तीन अवैध सींग, एक कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पैसों के लालच में बारहसींगा के सींगों की तस्करी करता था और इन्हें ऊंचे दामों पर बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और बरामद कार को सीज कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस अवैध तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की जांच में जुटी है।1
- बरेली साइबर क्राइम पुलिस ने 118 करोड़ रुपये के जीएसटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) फ्रॉड का बड़ा खुलासा करते हुए गाजियाबाद के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों रुपये का फर्जी कारोबार दिखाते थे और गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, चेकबुक और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में अब तक करीब 118 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हो चुका है। इस पूरे मामले की जानकारी बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एसपी क्राइम ने प्रेस वार्ता कर दी। पुलिस के अनुसार, इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जांच के आधार पर जल्द ही और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।1