logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा है।

3 hrs ago
user_Ramveer
Ramveer
Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बरेली में भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली में भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा है।
    1
    बरेली में भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा है।
    user_Ramveer
    Ramveer
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पेपर लीक के मामले में सरकार पूरी तरह घिर चुकी है और इस स्थिति के बीच छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का ठीकरा विपक्ष के सिर पर फोड़ा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में जवाबदेही तय करने के बजाय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंत्री को बचाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
    1
    पेपर लीक के मामले में सरकार पूरी तरह घिर चुकी है और इस स्थिति के बीच छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का ठीकरा विपक्ष के सिर पर फोड़ा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में जवाबदेही तय करने के बजाय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंत्री को बचाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बरेली के रोटरी भवन में "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुटकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक नदीम जावेद मुख्य अतिथि रहे। पारस शुक्ला ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और केंद्र सरकार छात्रों के साथ न्याय करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों की आवाज़ उठा रहे हैं और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य अतिथि नदीम जावेद ने भी सरकार पर भ्रष्टाचार, पेपर लीक और छात्रों के दमन के आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-युवाओं ने एक स्वर में "अब पेपर लीक बर्दाश्त नहीं होगा" का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।
    1
    बरेली के रोटरी भवन में "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुटकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा।

पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक नदीम जावेद मुख्य अतिथि रहे। पारस शुक्ला ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और केंद्र सरकार छात्रों के साथ न्याय करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों की आवाज़ उठा रहे हैं और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य अतिथि नदीम जावेद ने भी सरकार पर भ्रष्टाचार, पेपर लीक और छात्रों के दमन के आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-युवाओं ने एक स्वर में "अब पेपर लीक बर्दाश्त नहीं होगा" का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इस पूरे मामले में की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने जानकारी दी है।
    1
    बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इस पूरे मामले में की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने जानकारी दी है।
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश में बीसलपुर-बरेली हाईवे के भड़रिया मोड़ पर जलभराव के कारण टूटी सड़क को सही कराने के लिए क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक व किसान नेता देव स्वरूप पटेल देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंडरा सुमन के ग्राम प्रधान श्री अजय सिंह गंगवार के सहयोग और संगठन के साथियों के साथ मिलकर भट्टे से ईंट, रोड़ा और राबिश मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए पटान कराया और सड़क की मरम्मत कराई। भड़रिया मोड़ पर पानी की निकासी न होने से हाईवे पर बार-बार गड्ढे हो रहे थे, जिससे आम जनता को निकलने में दिक्कत और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष जलभराव से निपटने के लिए जो नाला खुदवाया गया था, उसका आधा हिस्सा नूरी भट्टे वाले ने पाट दिया है। किसान नेता पटेल ने बताया कि बीसलपुर-खुदागंज हाईवे का निर्माण होने से सड़क ऊंची हो गई है और लोक निर्माण विभाग एनएच खंड की जगह खाली रहने से बरसात में जलभराव होता है। उन्होंने नाला पाटने को गैरकानूनी व असामाजिक कार्य बताया। उप जिलाधिकारी बीसलपुर से फोन पर संपर्क न हो पाने पर उन्होंने जिलाधिकारी पीलीभीत और पीडब्ल्यूडी बरेली के मुख्य अभियंता से वार्ता कर नाला खुदवाने और कार्रवाई की मांग की। किसान नेता ने कहा कि यह मार्ग बीसलपुर से बरेली और लखीमपुर तक जाने वाला मुख्य हाईवे है, जिस पर दिन-रात अत्यधिक संख्या में वाहन गुजरते हैं। आगामी सावन महीने में प्रतिदिन हजारों कांवड़िए कछला व बरेली होते हुए बाबा गुलेश्वरनाथ बीसलपुर और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए इसी रास्ते से निकलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नाले की अभिलंब खुदाई और सड़क मरम्मत जनहित में आवश्यक है; यदि इसमें विलंब हुआ और कोई दुर्घटना हुई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
    3
    उत्तर प्रदेश में बीसलपुर-बरेली हाईवे के भड़रिया मोड़ पर जलभराव के कारण टूटी सड़क को सही कराने के लिए क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक व किसान नेता देव स्वरूप पटेल देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंडरा सुमन के ग्राम प्रधान श्री अजय सिंह गंगवार के सहयोग और संगठन के साथियों के साथ मिलकर भट्टे से ईंट, रोड़ा और राबिश मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए पटान कराया और सड़क की मरम्मत कराई। भड़रिया मोड़ पर पानी की निकासी न होने से हाईवे पर बार-बार गड्ढे हो रहे थे, जिससे आम जनता को निकलने में दिक्कत और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

मौके पर दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष जलभराव से निपटने के लिए जो नाला खुदवाया गया था, उसका आधा हिस्सा नूरी भट्टे वाले ने पाट दिया है। किसान नेता पटेल ने बताया कि बीसलपुर-खुदागंज हाईवे का निर्माण होने से सड़क ऊंची हो गई है और लोक निर्माण विभाग एनएच खंड की जगह खाली रहने से बरसात में जलभराव होता है। उन्होंने नाला पाटने को गैरकानूनी व असामाजिक कार्य बताया। उप जिलाधिकारी बीसलपुर से फोन पर संपर्क न हो पाने पर उन्होंने जिलाधिकारी पीलीभीत और पीडब्ल्यूडी बरेली के मुख्य अभियंता से वार्ता कर नाला खुदवाने और कार्रवाई की मांग की।

किसान नेता ने कहा कि यह मार्ग बीसलपुर से बरेली और लखीमपुर तक जाने वाला मुख्य हाईवे है, जिस पर दिन-रात अत्यधिक संख्या में वाहन गुजरते हैं। आगामी सावन महीने में प्रतिदिन हजारों कांवड़िए कछला व बरेली होते हुए बाबा गुलेश्वरनाथ बीसलपुर और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए इसी रास्ते से निकलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नाले की अभिलंब खुदाई और सड़क मरम्मत जनहित में आवश्यक है; यदि इसमें विलंब हुआ और कोई दुर्घटना हुई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली की साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों के माध्यम से लगभग ₹118 करोड़ रुपये का फर्जी व्यापार दिखाकर जीएसटी (GST) एवं आईटीसी (ITC) फ्रॉड करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, चेकबुक, लैपटॉप, मोबाइल और कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं। इस पूरे घटनाक्रम और गिरफ्तारी के संबंध में बरेली के एसपी क्राइम श्री मनीष कुमार सोनकर ने बाइट देकर विस्तृत जानकारी दी है।
    1
    बरेली की साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों के माध्यम से लगभग ₹118 करोड़ रुपये का फर्जी व्यापार दिखाकर जीएसटी (GST) एवं आईटीसी (ITC) फ्रॉड करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, चेकबुक, लैपटॉप, मोबाइल और कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं। इस पूरे घटनाक्रम और गिरफ्तारी के संबंध में बरेली के एसपी क्राइम श्री मनीष कुमार सोनकर ने बाइट देकर विस्तृत जानकारी दी है।
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रूप किशोर बाबा की अध्यक्षता और राजेश राजपूत के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों, कृषि मजदूरों एवं ग्रामीण भारत से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन मैनपुरी के जिलाधिकारी को सौंपा गया। धरने के दौरान जनपद में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आरोप लगाया गया कि निर्धारित सरकारी मूल्य ₹266 के स्थान पर यूरिया ₹350 से ₹500 तक में बेची जा रही है और किसानों को जबरन अन्य सामान (लगेज) खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी शशांक चौहान ने आश्वासन दिया कि उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर ही यूरिया बेचने के सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र पाल ने भी स्पष्ट किया कि जबरन नैनो यूरिया देने वाले सहकारी समिति सचिव की शिकायत पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, मंडल प्रवक्ता डॉ. दुर्वेश पाइथा, मंडल महासचिव उपेंद्र शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला महासचिव अनुज प्रताप यादव, युवा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला प्रवक्ता गोविंद यादव, जिला मीडिया प्रभारी ओमवीर सिंह और महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। धरने के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाद की कालाबाजारी, जबरन बिक्री और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा।
    1
    भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रूप किशोर बाबा की अध्यक्षता और राजेश राजपूत के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों, कृषि मजदूरों एवं ग्रामीण भारत से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन मैनपुरी के जिलाधिकारी को सौंपा गया।

धरने के दौरान जनपद में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आरोप लगाया गया कि निर्धारित सरकारी मूल्य ₹266 के स्थान पर यूरिया ₹350 से ₹500 तक में बेची जा रही है और किसानों को जबरन अन्य सामान (लगेज) खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी शशांक चौहान ने आश्वासन दिया कि उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर ही यूरिया बेचने के सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र पाल ने भी स्पष्ट किया कि जबरन नैनो यूरिया देने वाले सहकारी समिति सचिव की शिकायत पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, मंडल प्रवक्ता डॉ. दुर्वेश पाइथा, मंडल महासचिव उपेंद्र शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला महासचिव अनुज प्रताप यादव, युवा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला प्रवक्ता गोविंद यादव, जिला मीडिया प्रभारी ओमवीर सिंह और महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। धरने के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाद की कालाबाजारी, जबरन बिक्री और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा।
    user_Ramveer
    Ramveer
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं जिले के उसावा थाना क्षेत्र स्थित निरंजन नगला गांव में कृष्णपाल (पुत्र इतवारी लाल) के घर में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में मकान के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कृष्णपाल ने बताया कि देर रात घर में आग लगने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित निकाला, जिसके बाद गांव और मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में 50,000 रुपये नकद, खाने-पीने का अनाज, कपड़े, बर्तन और दैनिक उपयोग की सभी सामग्रियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। कृष्णपाल के अनुसार परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है, हालांकि उनका घर और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। पीड़ित ने सरकार से हुए नुकसान की भरपाई के लिए समय पर मुआवजे की मांग की है।
    3
    बदायूं जिले के उसावा थाना क्षेत्र स्थित निरंजन नगला गांव में कृष्णपाल (पुत्र इतवारी लाल) के घर में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में मकान के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

कृष्णपाल ने बताया कि देर रात घर में आग लगने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित निकाला, जिसके बाद गांव और मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

इस अग्निकांड में 50,000 रुपये नकद, खाने-पीने का अनाज, कपड़े, बर्तन और दैनिक उपयोग की सभी सामग्रियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। कृष्णपाल के अनुसार परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है, हालांकि उनका घर और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। पीड़ित ने सरकार से हुए नुकसान की भरपाई के लिए समय पर मुआवजे की मांग की है।
    user_हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    हिंदुस्तान पत्रकार उसावां
    Dataganj, Budaun•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.