भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रूप किशोर बाबा की अध्यक्षता और राजेश राजपूत के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों, कृषि मजदूरों एवं ग्रामीण भारत से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन मैनपुरी के जिलाधिकारी को सौंपा गया। धरने के दौरान जनपद में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आरोप लगाया गया कि निर्धारित सरकारी मूल्य ₹266 के स्थान पर यूरिया ₹350 से ₹500 तक में बेची जा रही है और किसानों को जबरन अन्य सामान (लगेज) खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी शशांक चौहान ने आश्वासन दिया कि उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर ही यूरिया बेचने के सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र पाल ने भी स्पष्ट किया कि जबरन नैनो यूरिया देने वाले सहकारी समिति सचिव की शिकायत पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, मंडल प्रवक्ता डॉ. दुर्वेश पाइथा, मंडल महासचिव उपेंद्र शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला महासचिव अनुज प्रताप यादव, युवा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला प्रवक्ता गोविंद यादव, जिला मीडिया प्रभारी ओमवीर सिंह और महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। धरने के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाद की कालाबाजारी, जबरन बिक्री और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा।

- बरेली में भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा है।1
- पेपर लीक के मामले में सरकार पूरी तरह घिर चुकी है और इस स्थिति के बीच छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का ठीकरा विपक्ष के सिर पर फोड़ा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में जवाबदेही तय करने के बजाय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंत्री को बचाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।1
- बरेली की साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों के माध्यम से लगभग ₹118 करोड़ रुपये का फर्जी व्यापार दिखाकर जीएसटी (GST) एवं आईटीसी (ITC) फ्रॉड करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, चेकबुक, लैपटॉप, मोबाइल और कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं। इस पूरे घटनाक्रम और गिरफ्तारी के संबंध में बरेली के एसपी क्राइम श्री मनीष कुमार सोनकर ने बाइट देकर विस्तृत जानकारी दी है।1
- बदायूं के दातागंज अंतर्गत मोहल्ला गौस नगर वार्ड नंबर 17 में बारिश का पानी लगातार जमा रहने से समस्या बनी हुई है। इलाके में एक तय सीमा तक तो सड़क का निर्माण करा दिया गया है, लेकिन उससे आगे सड़क नहीं बनाई गई है। आगे सड़क न बनने के कारण ही मोहल्ले में लगातार बारिश के पानी का भराव बना रहता है।2
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया है।1
- बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम खजुरिया खाट में बिना स्वीकृति चल रही 02 अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार, श्री तौसीफ द्वारा लगभग 4000 वर्गमीटर और लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के भूखण्डों का चिन्हांकन, सड़क और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए BDA के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के साथ ही बरेली विकास प्राधिकरण ने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पूर्व BDA से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के की गई प्लॉटिंग या निर्माण पूरी तरह अवैध है और उसे ध्वस्त किया जा सकता है। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी भवन या भूखण्ड खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति की पुष्टि जरूर कर लें, अन्यथा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।2
- बरेली पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 118 करोड़ रुपये के जीएसटी फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले इस मामले में पुलिस ने बड़ा धमाका करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में फर्जी फर्मों के माध्यम से 118 करोड़ रुपये का व्यापार और जीएसटी धोखाधड़ी का खेल चलाया जा रहा था। बरेली साइबर क्राइम सेल ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।1
- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रूप किशोर बाबा की अध्यक्षता और राजेश राजपूत के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों, कृषि मजदूरों एवं ग्रामीण भारत से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन मैनपुरी के जिलाधिकारी को सौंपा गया। धरने के दौरान जनपद में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आरोप लगाया गया कि निर्धारित सरकारी मूल्य ₹266 के स्थान पर यूरिया ₹350 से ₹500 तक में बेची जा रही है और किसानों को जबरन अन्य सामान (लगेज) खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी शशांक चौहान ने आश्वासन दिया कि उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर ही यूरिया बेचने के सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र पाल ने भी स्पष्ट किया कि जबरन नैनो यूरिया देने वाले सहकारी समिति सचिव की शिकायत पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत, मंडल प्रवक्ता डॉ. दुर्वेश पाइथा, मंडल महासचिव उपेंद्र शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला महासचिव अनुज प्रताप यादव, युवा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला प्रवक्ता गोविंद यादव, जिला मीडिया प्रभारी ओमवीर सिंह और महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। धरने के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाद की कालाबाजारी, जबरन बिक्री और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा।1