logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में गौवध करके मांस बेचने के आरोप में दर्ज मुकदमे की फरार महिला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। गिरफ्तारी के बाद हुई पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े बड़े खुलासे सामने आए हैं।

3 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
3 hrs ago

बरेली में गौवध करके मांस बेचने के आरोप में दर्ज मुकदमे की फरार महिला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। गिरफ्तारी के बाद हुई पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े बड़े खुलासे सामने आए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली के मीरगंज में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भ्रष्टाचार निवारण मिशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित यह ज्ञापन मीरगंज एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत कर शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग उठाई है।
    1
    बरेली के मीरगंज में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भ्रष्टाचार निवारण मिशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित यह ज्ञापन मीरगंज एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत कर शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग उठाई है।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में शामिल होना उत्तर प्रदेश में बरेली के बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित भारद्वाज को भारी पड़ गया है। डॉ. भारद्वाज ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि धरने से वापस लौटने के अगले ही दिन बिना किसी नोटिस और बिना किसी विभागीय जांच के उनकी नौकरी खत्म कर दी गई। डॉ. भारद्वाज का कहना है कि उनकी नियुक्ति विश्वविद्यालय की मंजूरी से हुई थी और कुछ समय पहले कॉलेज ने उनके अच्छे कार्य तथा आचरण का चरित्र प्रमाणपत्र भी जारी किया था। इसके बावजूद उन्हें अपना पक्ष रखने का कोई अवसर दिए बिना सेवा समाप्ति का पत्र थमा दिया गया। इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने, बकाया वेतन का भुगतान करने, नौकरी बहाल करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, इस पूरे मामले में कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में शामिल होना उत्तर प्रदेश में बरेली के बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित भारद्वाज को भारी पड़ गया है। डॉ. भारद्वाज ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि धरने से वापस लौटने के अगले ही दिन बिना किसी नोटिस और बिना किसी विभागीय जांच के उनकी नौकरी खत्म कर दी गई।

डॉ. भारद्वाज का कहना है कि उनकी नियुक्ति विश्वविद्यालय की मंजूरी से हुई थी और कुछ समय पहले कॉलेज ने उनके अच्छे कार्य तथा आचरण का चरित्र प्रमाणपत्र भी जारी किया था। इसके बावजूद उन्हें अपना पक्ष रखने का कोई अवसर दिए बिना सेवा समाप्ति का पत्र थमा दिया गया। इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने, बकाया वेतन का भुगतान करने, नौकरी बहाल करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, इस पूरे मामले में कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पीड़िता ने अपने साथ हुई खौफनाक दास्तान को अपने शब्दों में बयां करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसे ब्लैकमेल करके मंदिर में शादी रचाई गई और इसके बाद दोस्तों से भी उसे प्रताड़ित करवाया गया। अपने साथ हुए इस पूरे अत्याचार की आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने न्याय की मांग की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पीड़िता ने अपने साथ हुई खौफनाक दास्तान को अपने शब्दों में बयां करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसे ब्लैकमेल करके मंदिर में शादी रचाई गई और इसके बाद दोस्तों से भी उसे प्रताड़ित करवाया गया। अपने साथ हुए इस पूरे अत्याचार की आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने न्याय की मांग की है।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली के विकासखंड भोजीपुरा स्थित ग्राम मांडा का मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर फैले कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हैं कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे विद्यालय जाते हैं और मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दोपहिया वाहन अक्सर फिसल रहे हैं और कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान अबरार ने रेलवे के डीआरएम (DRM) को लिखित प्रार्थना पत्र भेजकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रधान का कहना है कि सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस प्रमुख मार्ग पर पत्र भेजने के बावजूद अभी तक रेलवे की तरफ से कोई जवाब या कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से गड्ढों को भरवाकर सड़क का स्थायी डामरीकरण कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    4
    बरेली के विकासखंड भोजीपुरा स्थित ग्राम मांडा का मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर फैले कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हैं कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे विद्यालय जाते हैं और मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दोपहिया वाहन अक्सर फिसल रहे हैं और कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान अबरार ने रेलवे के डीआरएम (DRM) को लिखित प्रार्थना पत्र भेजकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रधान का कहना है कि सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस प्रमुख मार्ग पर पत्र भेजने के बावजूद अभी तक रेलवे की तरफ से कोई जवाब या कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से गड्ढों को भरवाकर सड़क का स्थायी डामरीकरण कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने बदायूं के मालवीय आवास गृह पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट और बेसिक शिक्षा अधिकारी को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर स्कूलों में हो रही मनमानी और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग की। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि जनपद में बिना मान्यता के भारी संख्या में अवैध स्कूल संचालित हो रहे हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जहाँ 100 बच्चों पर केवल 2 शिक्षक ही तैनात हैं जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने निजी स्कूलों पर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों से कॉपी-किताब, हर साल एडमिशन फीस, स्कूल ड्रेस, ट्यूशन, बिल्डिंग किराया और बिजली-पंखा के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बच्चा उसी स्कूल में पढ़ता है तो हर साल एडमिशन फीस क्यों ली जाती है। संगठन ने मांग की कि सभी स्कूलों में एक जैसी किताबें और एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की जाएं। इस दौरान अमरोहा के जिला अध्यक्ष अपनी टीम के साथ बदायूं पहुंचे और बीएसए कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। धरने में सूं.धव. अगरास, धव.क्षे. इस्लामनगर में सेवारत सहायक अध्यापक लोकेश कुमार ने भी ज्ञापन देकर एमडीएम (मिड-डे मील) में गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 तक उन्होंने 4,88,000 रुपये से अधिक की लागत से अपनी सैलरी और गोल्ड लोन लेकर एमडीएम चलाया, लेकिन द्वेष भावना के चलते ग्राम प्रधान द्वारा यह राशि 22 जुलाई 2026 तक नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने कोई सहयोग नहीं किया फिर भी उसे एमडीएम से 2 लाख रुपये का चेक जारी हुआ। लोकेश कुमार ने अपनी लागत दिलाने की मांग की और चेतावनी दी कि कोई अप्रिय घटना होने पर ग्राम प्रधान दिवाकर शर्मा, रामवीर सिंह राणा और उनके साथी जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव, अमनदीप, सोनू यादव, विवेक कुमार, अंकुर सिद्धू, पीतम सिंह, अरशद खान, इरशाद खान, अनावर, शराफत खान, महेंद्र पाल, नूरुद्दीन, सर्वेश, शरीफ अब्बासी और भगवानदास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    4
    भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने बदायूं के मालवीय आवास गृह पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट और बेसिक शिक्षा अधिकारी को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर स्कूलों में हो रही मनमानी और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग की। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि जनपद में बिना मान्यता के भारी संख्या में अवैध स्कूल संचालित हो रहे हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जहाँ 100 बच्चों पर केवल 2 शिक्षक ही तैनात हैं जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

संगठन ने निजी स्कूलों पर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों से कॉपी-किताब, हर साल एडमिशन फीस, स्कूल ड्रेस, ट्यूशन, बिल्डिंग किराया और बिजली-पंखा के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बच्चा उसी स्कूल में पढ़ता है तो हर साल एडमिशन फीस क्यों ली जाती है। संगठन ने मांग की कि सभी स्कूलों में एक जैसी किताबें और एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की जाएं। इस दौरान अमरोहा के जिला अध्यक्ष अपनी टीम के साथ बदायूं पहुंचे और बीएसए कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

धरने में सूं.धव. अगरास, धव.क्षे. इस्लामनगर में सेवारत सहायक अध्यापक लोकेश कुमार ने भी ज्ञापन देकर एमडीएम (मिड-डे मील) में गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 तक उन्होंने 4,88,000 रुपये से अधिक की लागत से अपनी सैलरी और गोल्ड लोन लेकर एमडीएम चलाया, लेकिन द्वेष भावना के चलते ग्राम प्रधान द्वारा यह राशि 22 जुलाई 2026 तक नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने कोई सहयोग नहीं किया फिर भी उसे एमडीएम से 2 लाख रुपये का चेक जारी हुआ। लोकेश कुमार ने अपनी लागत दिलाने की मांग की और चेतावनी दी कि कोई अप्रिय घटना होने पर ग्राम प्रधान दिवाकर शर्मा, रामवीर सिंह राणा और उनके साथी जिम्मेदार होंगे।

इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव, अमनदीप, सोनू यादव, विवेक कुमार, अंकुर सिद्धू, पीतम सिंह, अरशद खान, इरशाद खान, अनावर, शराफत खान, महेंद्र पाल, नूरुद्दीन, सर्वेश, शरीफ अब्बासी और भगवानदास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली जिले के थाना इज्जत नगर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ पीड़ित ने क्षेत्र के दबंगों के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दबंगों की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से न्याय की माँग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
    1
    बरेली जिले के थाना इज्जत नगर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ पीड़ित ने क्षेत्र के दबंगों के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दबंगों की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से न्याय की माँग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले को लेकर सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
    1
    बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस पूरे मामले को लेकर सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    11 hrs ago
  • बरेली में गौवध करके मांस बेचने के आरोप में दर्ज मुकदमे की फरार महिला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। गिरफ्तारी के बाद हुई पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े बड़े खुलासे सामने आए हैं।
    1
    बरेली में गौवध करके मांस बेचने के आरोप में दर्ज मुकदमे की फरार महिला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। गिरफ्तारी के बाद हुई पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े बड़े खुलासे सामने आए हैं।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.