logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरिया क्षेत्र के बल्लिया में आयोजित चौपाल के दौरान राज्यमंत्री ने स्थानीय जनता की आवाज और समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

3 hrs ago
user_MOHD ARIF
MOHD ARIF
अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अमरिया क्षेत्र के बल्लिया में आयोजित चौपाल के दौरान राज्यमंत्री ने स्थानीय जनता की आवाज और समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के प्रयास पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में सुमिंदर यादव, श्रीकांत मिस्त्री, नारायण सरकार, मनोज सुतार, भवतोष आचार्य, निरपेन अधिकारी, किशोर वाला, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, उर्मिला, बलकार सिंह और पांचू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र का पुतला फूंका।

सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के प्रयास पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की।

इस प्रदर्शन में सुमिंदर यादव, श्रीकांत मिस्त्री, नारायण सरकार, मनोज सुतार, भवतोष आचार्य, निरपेन अधिकारी, किशोर वाला, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, उर्मिला, बलकार सिंह और पांचू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vicky mandal
    Vicky mandal
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पीड़िता ने अपने साथ हुई खौफनाक दास्तान को अपने शब्दों में बयां करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसे ब्लैकमेल करके मंदिर में शादी रचाई गई और इसके बाद दोस्तों से भी उसे प्रताड़ित करवाया गया। अपने साथ हुए इस पूरे अत्याचार की आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने न्याय की मांग की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पीड़िता ने अपने साथ हुई खौफनाक दास्तान को अपने शब्दों में बयां करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसे ब्लैकमेल करके मंदिर में शादी रचाई गई और इसके बाद दोस्तों से भी उसे प्रताड़ित करवाया गया। अपने साथ हुए इस पूरे अत्याचार की आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने न्याय की मांग की है।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • बरेली के विकासखंड भोजीपुरा स्थित ग्राम मांडा का मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर फैले कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हैं कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे विद्यालय जाते हैं और मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दोपहिया वाहन अक्सर फिसल रहे हैं और कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान अबरार ने रेलवे के डीआरएम (DRM) को लिखित प्रार्थना पत्र भेजकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रधान का कहना है कि सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस प्रमुख मार्ग पर पत्र भेजने के बावजूद अभी तक रेलवे की तरफ से कोई जवाब या कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से गड्ढों को भरवाकर सड़क का स्थायी डामरीकरण कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    4
    बरेली के विकासखंड भोजीपुरा स्थित ग्राम मांडा का मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर फैले कीचड़, गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हैं कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे विद्यालय जाते हैं और मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दोपहिया वाहन अक्सर फिसल रहे हैं और कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान अबरार ने रेलवे के डीआरएम (DRM) को लिखित प्रार्थना पत्र भेजकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रधान का कहना है कि सैकड़ों लोगों की आवाजाही वाले इस प्रमुख मार्ग पर पत्र भेजने के बावजूद अभी तक रेलवे की तरफ से कोई जवाब या कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से गड्ढों को भरवाकर सड़क का स्थायी डामरीकरण कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों को अब TET परीक्षा पास करनी ही होगी। केंद्र सरकार ने नियमों में ढील देने की मांग को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोटूक कहा कि नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जूनियर हाईस्कूल तक के सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना एक अनिवार्य न्यूनतम योग्यता है, इसलिए इसमें कोई छूट देना संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 के अपने आदेश में साफ किया था कि RTE अधिनियम 2009 की धारा 23 के तहत TET पास करना अनिवार्य है। हालांकि, बाद में अदालत ने राहत देते हुए इस परीक्षा को पास करने की अंतिम समय-सीमा को 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों को अब TET परीक्षा पास करनी ही होगी। केंद्र सरकार ने नियमों में ढील देने की मांग को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोटूक कहा कि नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जूनियर हाईस्कूल तक के सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना एक अनिवार्य न्यूनतम योग्यता है, इसलिए इसमें कोई छूट देना संभव नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 के अपने आदेश में साफ किया था कि RTE अधिनियम 2009 की धारा 23 के तहत TET पास करना अनिवार्य है। हालांकि, बाद में अदालत ने राहत देते हुए इस परीक्षा को पास करने की अंतिम समय-सीमा को 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया है।
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sitarganj, Udam Singh Nagar•
    6 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया की अनुपस्थिति में किसानों ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में सभी कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निजी डीलरों व समितियों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। किसानों ने जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने और बंद पड़े सिंचाई पंपों को चालू कराने की मांग रखी। फसलों की सुरक्षा के लिए निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर बृजपाल सिंह, श्रीपाल यादव, मुन्ना, शाजिम खान, गुलवेज, सुरेश सैनी, रईस अहमद, यूसुफ, मनसा देवी, मायावती और मोहम्मद जासिम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    2
    भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया की अनुपस्थिति में किसानों ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में सभी कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निजी डीलरों व समितियों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

किसानों ने जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने और बंद पड़े सिंचाई पंपों को चालू कराने की मांग रखी। फसलों की सुरक्षा के लिए निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर बृजपाल सिंह, श्रीपाल यादव, मुन्ना, शाजिम खान, गुलवेज, सुरेश सैनी, रईस अहमद, यूसुफ, मनसा देवी, मायावती और मोहम्मद जासिम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चित्रकूट की प्रसिद्ध देवांगना घाटी और हवाई पट्टी के पास घूमने आई एक NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक वारदात सामने आई है। मध्य प्रदेश के सतना इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने 17 वर्षीय किशोर दोस्त (जो देवरिया का रहने वाला है) के साथ बाइक से यहाँ घूमने आई थी। जब दोनों एयरपोर्ट के पीछे एक पहाड़ी पर स्थित चट्टान पर बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहाँ आ धमके। आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर जंगल में आने की बात पर उन्हें बुरी तरह डराना-धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दरिंदों ने छात्रा के दोस्त को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दो आरोपियों ने बंधक दोस्त के सामने ही छात्रा को जबरन झाड़ियों में खींचकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा आरोपी मौके पर निगरानी करते हुए लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा।
    1
    चित्रकूट की प्रसिद्ध देवांगना घाटी और हवाई पट्टी के पास घूमने आई एक NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक वारदात सामने आई है। मध्य प्रदेश के सतना इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने 17 वर्षीय किशोर दोस्त (जो देवरिया का रहने वाला है) के साथ बाइक से यहाँ घूमने आई थी। जब दोनों एयरपोर्ट के पीछे एक पहाड़ी पर स्थित चट्टान पर बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहाँ आ धमके।

आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर जंगल में आने की बात पर उन्हें बुरी तरह डराना-धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दरिंदों ने छात्रा के दोस्त को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दो आरोपियों ने बंधक दोस्त के सामने ही छात्रा को जबरन झाड़ियों में खींचकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा आरोपी मौके पर निगरानी करते हुए लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा।
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sitarganj, Udam Singh Nagar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.