logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट की प्रसिद्ध देवांगना घाटी और हवाई पट्टी के पास घूमने आई एक NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक वारदात सामने आई है। मध्य प्रदेश के सतना इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने 17 वर्षीय किशोर दोस्त (जो देवरिया का रहने वाला है) के साथ बाइक से यहाँ घूमने आई थी। जब दोनों एयरपोर्ट के पीछे एक पहाड़ी पर स्थित चट्टान पर बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहाँ आ धमके। आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर जंगल में आने की बात पर उन्हें बुरी तरह डराना-धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दरिंदों ने छात्रा के दोस्त को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दो आरोपियों ने बंधक दोस्त के सामने ही छात्रा को जबरन झाड़ियों में खींचकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा आरोपी मौके पर निगरानी करते हुए लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा।

8 hrs ago
user_आशीष मिश्रा
आशीष मिश्रा
Local News Reporter Sitarganj, Udam Singh Nagar•
8 hrs ago

चित्रकूट की प्रसिद्ध देवांगना घाटी और हवाई पट्टी के पास घूमने आई एक NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक वारदात सामने आई है। मध्य प्रदेश के सतना इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने 17 वर्षीय किशोर दोस्त (जो देवरिया का रहने वाला है) के साथ बाइक से यहाँ घूमने आई थी। जब दोनों एयरपोर्ट के पीछे एक पहाड़ी पर स्थित चट्टान पर बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहाँ आ धमके। आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर जंगल में आने की बात पर उन्हें बुरी तरह डराना-धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दरिंदों ने छात्रा के दोस्त को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दो आरोपियों ने बंधक दोस्त के सामने ही छात्रा को जबरन झाड़ियों में खींचकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा आरोपी मौके पर निगरानी करते हुए लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी है।
    1
    पीलीभीत में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी है।
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अंतर्गत बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खाता चिंतामन निवासी वीर बहादुर उर्फ शिवचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, बीती 9 मई को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीर बहादुर के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की धरपकड़ न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल प्रशांत गिल, सन्नी कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने जानकारी साझा की है।
    1
    बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ हाईवे श्री देवेश सिंह ने जानकारी साझा की है।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल का गुरुवार को चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह में पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों, चौकोड़ी की मातृशक्ति और नन्हे स्कूली बच्चों ने यात्रियों का फूलमालाओं पहनाकर और पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मातृशक्ति ने पारंपरिक कुमाऊँनी वेशभूषा धारण कर कुमाऊँनी भाषा में भगवान शिव के भजनों एवं लोकगीत चाँचरी की मनमोहक प्रस्तुति देकर यात्रियों को उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। यात्रियों ने स्थानीय लोगों के स्नेह, आत्मीयता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इस स्वागत को अविस्मरणीय अनुभव बताया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
    3
    पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल का गुरुवार को चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह में पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों, चौकोड़ी की मातृशक्ति और नन्हे स्कूली बच्चों ने यात्रियों का फूलमालाओं पहनाकर और पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मातृशक्ति ने पारंपरिक कुमाऊँनी वेशभूषा धारण कर कुमाऊँनी भाषा में भगवान शिव के भजनों एवं लोकगीत चाँचरी की मनमोहक प्रस्तुति देकर यात्रियों को उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। यात्रियों ने स्थानीय लोगों के स्नेह, आत्मीयता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इस स्वागत को अविस्मरणीय अनुभव बताया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों को अब TET परीक्षा पास करनी ही होगी। केंद्र सरकार ने नियमों में ढील देने की मांग को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोटूक कहा कि नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जूनियर हाईस्कूल तक के सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना एक अनिवार्य न्यूनतम योग्यता है, इसलिए इसमें कोई छूट देना संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 के अपने आदेश में साफ किया था कि RTE अधिनियम 2009 की धारा 23 के तहत TET पास करना अनिवार्य है। हालांकि, बाद में अदालत ने राहत देते हुए इस परीक्षा को पास करने की अंतिम समय-सीमा को 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों को अब TET परीक्षा पास करनी ही होगी। केंद्र सरकार ने नियमों में ढील देने की मांग को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोटूक कहा कि नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जूनियर हाईस्कूल तक के सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना एक अनिवार्य न्यूनतम योग्यता है, इसलिए इसमें कोई छूट देना संभव नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 के अपने आदेश में साफ किया था कि RTE अधिनियम 2009 की धारा 23 के तहत TET पास करना अनिवार्य है। हालांकि, बाद में अदालत ने राहत देते हुए इस परीक्षा को पास करने की अंतिम समय-सीमा को 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया है।
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sitarganj, Udam Singh Nagar•
    9 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया की अनुपस्थिति में किसानों ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में सभी कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निजी डीलरों व समितियों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई। किसानों ने जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने और बंद पड़े सिंचाई पंपों को चालू कराने की मांग रखी। फसलों की सुरक्षा के लिए निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर बृजपाल सिंह, श्रीपाल यादव, मुन्ना, शाजिम खान, गुलवेज, सुरेश सैनी, रईस अहमद, यूसुफ, मनसा देवी, मायावती और मोहम्मद जासिम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    2
    भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिलासपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला महासचिव हरिशंकर यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया की अनुपस्थिति में किसानों ने तहसीलदार शिवकुमार शर्मा को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में सभी कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून तत्काल लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निजी डीलरों व समितियों द्वारा मनमाने दामों पर खाद बेचने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

किसानों ने जनपद में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने और बंद पड़े सिंचाई पंपों को चालू कराने की मांग रखी। फसलों की सुरक्षा के लिए निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गौशालाओं में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर बृजपाल सिंह, श्रीपाल यादव, मुन्ना, शाजिम खान, गुलवेज, सुरेश सैनी, रईस अहमद, यूसुफ, मनसा देवी, मायावती और मोहम्मद जासिम सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित अमरिया क्षेत्र में अप्सरा नदी में एक युवक के कूदने की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर पुलिस और गोताखोरों द्वारा नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित अमरिया क्षेत्र में अप्सरा नदी में एक युवक के कूदने की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर पुलिस और गोताखोरों द्वारा नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.