सुल्तानपुर: 10 हजार तक के किराएनामे अब सिर्फ 1000 के स्टाम्प पर होंगे रजिस्टर्ड, कैबिनेट का बड़ा फैसला सुल्तानपुर-स्टाम्प एवं पंजीयन तथा न्यायालय शुल्क मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सुल्तानपुर स्थित गेस्ट हाउस में सहायक महानिरीक्षक निबंधन के साथ वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार ने किराएनामों के पंजीकरण को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कैबिनेट निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अब दस हजार रुपये तक के किराएनामे को मात्र एक हजार रुपये के स्टाम्प शुल्क पर पंजीकृत कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था वर्तमान स्टाम्प शुल्क की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत तक की राहत देने वाली है। इससे किराएनामे के पंजीकरण की लागत कम होगी और आम जनमानस को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इससे मकान मालिक और किराएदार दोनों को लाभ मिलेगा। मकान मालिक अधिक सहजता से अपना भवन किराए पर दे सकेंगे और किराएदार भी सुरक्षित होकर निवास कर सकेंगे। पंजीकृत किराएनामा होने से शर्तों को विधिक मान्यता मिलेगी और विवाद की स्थिति में दोनों पक्ष अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिशत आधारित स्टाम्प शुल्क से एकमुश्त शुल्क व्यवस्था की ओर बड़ा परिवर्तन है, जिसका उद्देश्य किराएदारी को औपचारिक और पारदर्शी बनाना है। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को नई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
सुल्तानपुर: 10 हजार तक के किराएनामे अब सिर्फ 1000 के स्टाम्प पर होंगे रजिस्टर्ड, कैबिनेट का बड़ा फैसला सुल्तानपुर-स्टाम्प एवं पंजीयन तथा न्यायालय शुल्क मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सुल्तानपुर स्थित गेस्ट हाउस में सहायक महानिरीक्षक निबंधन के साथ वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार ने किराएनामों के पंजीकरण को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कैबिनेट निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अब दस हजार रुपये तक के किराएनामे को मात्र एक हजार रुपये के स्टाम्प शुल्क पर पंजीकृत कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था वर्तमान स्टाम्प शुल्क की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत तक की राहत देने वाली है। इससे किराएनामे के पंजीकरण की लागत कम होगी और आम जनमानस को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इससे मकान मालिक और किराएदार दोनों को लाभ मिलेगा। मकान मालिक अधिक सहजता से अपना भवन किराए पर दे सकेंगे और किराएदार भी सुरक्षित होकर निवास कर सकेंगे। पंजीकृत किराएनामा होने से शर्तों को विधिक मान्यता मिलेगी और विवाद की स्थिति में दोनों पक्ष अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिशत आधारित स्टाम्प शुल्क से एकमुश्त शुल्क व्यवस्था की ओर बड़ा परिवर्तन है, जिसका उद्देश्य किराएदारी को औपचारिक और पारदर्शी बनाना है। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को नई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
- सुल्तानपुर: 10 हजार तक के किराएनामे अब सिर्फ 1000 के स्टाम्प पर होंगे रजिस्टर्ड, कैबिनेट का बड़ा फैसला सुल्तानपुर-स्टाम्प एवं पंजीयन तथा न्यायालय शुल्क मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सुल्तानपुर स्थित गेस्ट हाउस में सहायक महानिरीक्षक निबंधन के साथ वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार ने किराएनामों के पंजीकरण को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कैबिनेट निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अब दस हजार रुपये तक के किराएनामे को मात्र एक हजार रुपये के स्टाम्प शुल्क पर पंजीकृत कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था वर्तमान स्टाम्प शुल्क की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत तक की राहत देने वाली है। इससे किराएनामे के पंजीकरण की लागत कम होगी और आम जनमानस को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इससे मकान मालिक और किराएदार दोनों को लाभ मिलेगा। मकान मालिक अधिक सहजता से अपना भवन किराए पर दे सकेंगे और किराएदार भी सुरक्षित होकर निवास कर सकेंगे। पंजीकृत किराएनामा होने से शर्तों को विधिक मान्यता मिलेगी और विवाद की स्थिति में दोनों पक्ष अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिशत आधारित स्टाम्प शुल्क से एकमुश्त शुल्क व्यवस्था की ओर बड़ा परिवर्तन है, जिसका उद्देश्य किराएदारी को औपचारिक और पारदर्शी बनाना है। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को नई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।1
- लैब परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, गंदगी से बढ़ी परेशानी लैब परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, गंदगी से बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के लैब परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। हैंडपंप के आसपास गंदगी जमा होने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में उपचार और जांच के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल की समुचित व्यवस्था होना जरूरी है। स्थानीय लोगों के अनुसार लैब परिसर में लगा हैंडपंप खराब होने के कारण उससे पानी नहीं निकल रहा है। इसके आसपास साफ-सफाई का भी अभाव दिखाई दे रहा है। नल के पास गंदगी जमा होने से वहां का वातावरण भी अस्वच्छ बना हुआ है। गर्मी और उमस के बीच अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को पानी के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर पेयजल की सुविधा सुचारु रहनी चाहिए। खराब हैंडपंप को ठीक कराने के साथ ही उसके आसपास नियमित साफ-सफाई कराई जानी चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके और गंदगी से किसी प्रकार की परेशानी न हो। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने और आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कब तक आवश्यक कदम उठाता है।1
- कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के स्वागत में अपना दल यश पार्टी के कार्यकर्ता तारा जी रिजॉर्ट में हुए एकत्रित।1
- राहुल गाँधी मानहानि मामले में सुनवाई आज टली,अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता आज व्यक्तिगत कारणों से बहस के लिए तैयारी नहीं कर सके थे,लिहाजा कोर्ट ने 21 सितंबर बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन वादी पक्ष के अधिवक्ता ने व्यक्तिगत कारणों से बहस की तैयारी नहीं का पाये, लिहाजा उन्होंने आज समय मांग लिया। जिसपर एमपी एमएलए कोर्ट ने उसे स्वीकार करते हुए 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।4
- महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* *थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 15.09.2026* *महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया। *घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष। *बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू। *आपराधिक इतिहास—* मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।1
- दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। राधेश्याम सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह के घरों से करीब 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। सुबह चंदन सिंह के बड़े भाई का बेटा कार्तिक सिंह शौचालय जा रहा था, तभी उसकी नजर घर में बिखरे सामान पर पड़ी। उसने परिजनों, ग्राम प्रधान व चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह रिंकू को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सूचना पर हल्का दरोगा विनोद तिवारी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर के मुताबिक चोरों ने पहले राधेश्याम सिंह के घर का ताला तोड़ा। वहां से उन्हें एक सब्बल मिला, जिसे कपड़े में पकड़कर चंदन सिंह के घर ले गए और ताला तोड़कर चोरी की। चोर अंगूठी, पायल, बिछुआ समेत अन्य आभूषण ले गए। घटना के समय दोनों घरों में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- नरेंद्र मोदी के नोटबंदी वाले फैसले के सदमे से भारत की अर्थव्यवस्था आज तक उबर नहीं पाई नरेंद्र मोदी के नोटबंदी वाले फैसले के सदमे से भारत की अर्थव्यवस्था आज तक उबर नहीं पाई है। फिर उल-जुलूल GST लगाई गई, जिसके चक्कर में सरकार को GST के कई वर्जन लाने पड़े। सरकार ने ऑनलाइन मार्केट और कैश इन इकॉनमी कम होने की बात की, लेकिन ये अलग बात है कि अब कैश इन इकॉनमी ढाई गुने से ज्यादा है। मोदी सरकार भले हमारी बात न सुने, लेकिन वे अपने समर्थकों और घटक दलों की बात ही सुन लें- जो UPI पर चार्ज लगाने को बेवकूफी भरा फैसला बता रहे हैं और इसे वापस लेने की बात कह रहे हैं। : AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स चेयरपर्सन @SupriyaShrinate जी 📍 दिल्ली1
- किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण के दोषी को 10 साल की सजा: कोर्ट ने 13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, पूरी रकम पीड़िता को मिलेगी सुल्तानपुर में आठ साल पहले एक किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दोषी मोनू उर्फ मित्रसेन को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरी रकम पीड़िता को दी जाएगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 3 मई 2018 को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। गांव के ही मोनू उर्फ मित्रसेन ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक रमेशचंद्र सिंह ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में सात गवाह पेश किए।1