logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरेंद्र मोदी के नोटबंदी वाले फैसले के सदमे से भारत की अर्थव्यवस्था आज तक उबर नहीं पाई नरेंद्र मोदी के नोटबंदी वाले फैसले के सदमे से भारत की अर्थव्यवस्था आज तक उबर नहीं पाई है। फिर उल-जुलूल GST लगाई गई, जिसके चक्कर में सरकार को GST के कई वर्जन लाने पड़े। सरकार ने ऑनलाइन मार्केट और कैश इन इकॉनमी कम होने की बात की, लेकिन ये अलग बात है कि अब कैश इन इकॉनमी ढाई गुने से ज्यादा है। मोदी सरकार भले हमारी बात न सुने, लेकिन वे अपने समर्थकों और घटक दलों की बात ही सुन लें- जो UPI पर चार्ज लगाने को बेवकूफी भरा फैसला बता रहे हैं और इसे वापस लेने की बात कह रहे हैं। : AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स चेयरपर्सन @SupriyaShrinate जी 📍 दिल्ली

1 day ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

नरेंद्र मोदी के नोटबंदी वाले फैसले के सदमे से भारत की अर्थव्यवस्था आज तक उबर नहीं पाई नरेंद्र मोदी के नोटबंदी वाले फैसले के सदमे से भारत की अर्थव्यवस्था आज तक उबर नहीं पाई है। फिर उल-जुलूल GST लगाई गई, जिसके चक्कर में सरकार को GST के कई वर्जन लाने पड़े। सरकार ने ऑनलाइन मार्केट और कैश इन इकॉनमी कम होने की बात की, लेकिन ये अलग बात है कि अब कैश इन इकॉनमी ढाई गुने से ज्यादा है। मोदी सरकार भले हमारी बात न सुने, लेकिन वे अपने समर्थकों और घटक दलों की बात ही सुन लें- जो UPI पर चार्ज लगाने को बेवकूफी भरा फैसला बता रहे हैं और इसे वापस लेने की बात कह रहे हैं। : AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स चेयरपर्सन @SupriyaShrinate जी 📍 दिल्ली

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 101 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन में लिया हिस्सा, जीवंत हुई पुरानी परंपरा 101 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन में लिया हिस्सा, जीवंत हुई पुरानी परंपरा हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला का पुरवा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से गुरुवार को 101 महिलाओं के दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन किया और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में दुरदुरिया की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। आधुनिकता के दौर में धीरे-धीरे विलुप्त हो रही इस पारंपरिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और इसे जीवित रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित संख्या में 101 महिलाओं ने सामूहिक रूप से दुरदुरिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया तथा एक-दूसरे के साथ मिलकर धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता से पूरे लाला का पुरवा का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देखने को मिला। श्री गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से पुरानी परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं और ग्रामीण समाज में आपसी मेलजोल भी बढ़ता है।
    1
    101 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन में लिया हिस्सा, जीवंत हुई पुरानी परंपरा

101 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन में लिया हिस्सा, जीवंत हुई पुरानी परंपरा
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला का पुरवा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से गुरुवार को 101 महिलाओं के दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन किया और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में दुरदुरिया की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। आधुनिकता के दौर में धीरे-धीरे विलुप्त हो रही इस पारंपरिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और इसे जीवित रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित संख्या में 101 महिलाओं ने सामूहिक रूप से दुरदुरिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया तथा एक-दूसरे के साथ मिलकर धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता से पूरे लाला का पुरवा का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देखने को मिला।
श्री गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से पुरानी परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं और ग्रामीण समाज में आपसी मेलजोल भी बढ़ता है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता के द्वारा अपना दल यश पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी का भव्य स्वागत किया गया l
    4
    जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता के द्वारा अपना दल यश पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी का भव्य स्वागत किया गया l
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई। पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें। 24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी। सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन
एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा
सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई।
पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें।
24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा
पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी।
सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है। प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है। व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
    1
    दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार*
सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है।
प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है।
व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई।
उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर पीटा, पैसे भी छीने: सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना जाते समय हाइवे पर हुई घटना, पुलिस ने मामला किया दर्ज सुल्तानपुर में बुधवार रात कोतवाली नगर के हाइवे स्थित अमहट चौराहे पर व्यवसायी को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चार-पांच लोग वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संदर्भ में कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें आरोपियों ने उससे 7,450 रुपये भी छीन लिए हैं इसका भी उल्लेख है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दिया है। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 के रहने वाले शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सराफा के काम से सुबह करीब 11:45 बजे सुल्तानपुर आए थे। शाम लगभग 7:20 बजे काम खत्म करने के बाद वह कोतवाली नगर के गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मो. साहिल अपने दोस्त कल्लू के साथ वहां आया। उन्होंने शशांक से पूछा कि उन्हें कहां जाना है। शशांक ने मुसाफिरखाना जाने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें अमहट तक छोड़ने का झांसा दिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपी उनसे उलटी-सीधी बातें करने लगे। आरोप है कि अमहट पहुंचने के बाद साहिल और कल्लू ने 2-3 और लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शशांक के साथ मारपीट की। उन्हें बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने शशांक से 7,450 रुपये भी छीन लिए। शशांक के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। पुलिस ने शशांक कौशल की शिकायत के आधार पर मो. साहिल, कल्लू और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
    1
    अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर पीटा, पैसे भी छीने: सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना जाते समय हाइवे पर हुई घटना, पुलिस ने मामला किया दर्ज
सुल्तानपुर में बुधवार रात कोतवाली नगर के हाइवे स्थित अमहट चौराहे पर व्यवसायी को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चार-पांच लोग वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संदर्भ में कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें आरोपियों ने उससे 7,450 रुपये भी छीन लिए हैं इसका भी उल्लेख है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दिया है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 के रहने वाले शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सराफा के काम से सुबह करीब 11:45 बजे सुल्तानपुर आए थे।
शाम लगभग 7:20 बजे काम खत्म करने के बाद वह कोतवाली नगर के गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मो. साहिल अपने दोस्त कल्लू के साथ वहां आया। उन्होंने शशांक से पूछा कि उन्हें कहां जाना है।
शशांक ने मुसाफिरखाना जाने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें अमहट तक छोड़ने का झांसा दिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपी उनसे उलटी-सीधी बातें करने लगे।
आरोप है कि अमहट पहुंचने के बाद साहिल और कल्लू ने 2-3 और लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शशांक के साथ मारपीट की। उन्हें बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने शशांक से 7,450 रुपये भी छीन लिए। शशांक के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
पुलिस ने शशांक कौशल की शिकायत के आधार पर मो. साहिल, कल्लू और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही। अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया। इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    4
    आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च
राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च
राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा।
ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही।
अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया।
इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र में हाहाकार, सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं सुधरे हालत। बीकापुर, अयोध्या।जनलोकवाणी न्यूज (संवाददाता: दुर्गा सिंह):अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिजली विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की घोषणा की गई थी, लेकिन धरातल पर इन दावों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बीकापुर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से स्थिति यह है कि महज 24 घंटे के भीतर 36 से अधिक बार बिजली की अघोषित आंख-मिचौली हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सूख रही धान की फसल, किसानों पर दोहरी मारबताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में नाममात्र की वर्षा (अल्प वृष्टि) हुई है, जिसके चलते खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए वैकल्पिक रूप से निजी नलकूपों और बिजली संचालित पंपिंग सेटों का सहारा लिया है। लेकिन बिजली विभाग की इस मनमानी और अघोषित कटौती ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।उमस से बेहाल जनता, छात्रों की पढ़ाई बाधितविद्युत संकट का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। दिन के समय उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो वहीं शाम होते ही गांवों और कस्बों में अंधेरा पसर जाता है। रात के समय बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसके अलावा, घंटों बिजली गायब रहने की वजह से पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियां और मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे क्षेत्र में जल संकट भी गहराने लगा है।स्थानीय जनता और किसानों ने बिजली विभाग के रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों से रोस्टर के अनुरूप नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और इस अघोषित कटौती से तुरंत निजात दिलाने की मांग की है
    1
    अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र में हाहाकार, सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं सुधरे हालत।
बीकापुर, अयोध्या।जनलोकवाणी न्यूज (संवाददाता: दुर्गा सिंह):अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिजली विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की घोषणा की गई थी, लेकिन धरातल पर इन दावों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बीकापुर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से स्थिति यह है कि महज 24 घंटे के भीतर 36 से अधिक बार बिजली की अघोषित आंख-मिचौली हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सूख रही धान की फसल, किसानों पर दोहरी मारबताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में नाममात्र की वर्षा (अल्प वृष्टि) हुई है, जिसके चलते खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए वैकल्पिक रूप से निजी नलकूपों और बिजली संचालित पंपिंग सेटों का सहारा लिया है। लेकिन बिजली विभाग की इस मनमानी और अघोषित कटौती ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।उमस से बेहाल जनता, छात्रों की पढ़ाई बाधितविद्युत संकट का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। दिन के समय उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो वहीं शाम होते ही गांवों और कस्बों में अंधेरा पसर जाता है। रात के समय बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसके अलावा, घंटों बिजली गायब रहने की वजह से पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियां और मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे क्षेत्र में जल संकट भी गहराने लगा है।स्थानीय जनता और किसानों ने बिजली विभाग के रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों से रोस्टर के अनुरूप नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और इस अघोषित कटौती से तुरंत निजात दिलाने की मांग की है
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में सेवा दिवस का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में सेवा दिवस का आयोजन हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से संबंधित लगाए गए बैनर में अभियान की अवधि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़ते हुए ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ का संदेश दिया गया है। सीएचसी परिसर में लगाए गए बैनर के माध्यम से सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। ‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ संदेश के साथ आयोजित सेवा दिवस का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं जनसेवा की सुविधाओं को पहुंचाने की भावना को बढ़ावा देना रहा। स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न स्तरों पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा है। बैनर में कार्यक्रम स्थल के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज, अयोध्या का उल्लेख किया गया है। अभियान को जनसेवा से जोड़ते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में सेवा दिवस का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में सेवा दिवस का आयोजन
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से संबंधित लगाए गए बैनर में अभियान की अवधि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़ते हुए ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ का संदेश दिया गया है।
सीएचसी परिसर में लगाए गए बैनर के माध्यम से सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ संदेश के साथ आयोजित सेवा दिवस का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं जनसेवा की सुविधाओं को पहुंचाने की भावना को बढ़ावा देना रहा। स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न स्तरों पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा है। बैनर में कार्यक्रम स्थल के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज, अयोध्या का उल्लेख किया गया है। अभियान को जनसेवा से जोड़ते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.