logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता के द्वारा अपना दल यश पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी का भव्य स्वागत किया गया l

1 hr ago
user_देव कुमार पाण्डेय
देव कुमार पाण्डेय
Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
7d62d19c-12d7-4c6b-8101-8c2b48d15af0

जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता के द्वारा अपना दल यश पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी का भव्य स्वागत किया गया l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता के द्वारा अपना दल यश पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी का भव्य स्वागत किया गया l
    4
    जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता के द्वारा अपना दल यश पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी का भव्य स्वागत किया गया l
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लैब परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, गंदगी से बढ़ी परेशानी लैब परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, गंदगी से बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के लैब परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। हैंडपंप के आसपास गंदगी जमा होने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में उपचार और जांच के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल की समुचित व्यवस्था होना जरूरी है। स्थानीय लोगों के अनुसार लैब परिसर में लगा हैंडपंप खराब होने के कारण उससे पानी नहीं निकल रहा है। इसके आसपास साफ-सफाई का भी अभाव दिखाई दे रहा है। नल के पास गंदगी जमा होने से वहां का वातावरण भी अस्वच्छ बना हुआ है। गर्मी और उमस के बीच अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को पानी के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर पेयजल की सुविधा सुचारु रहनी चाहिए। खराब हैंडपंप को ठीक कराने के साथ ही उसके आसपास नियमित साफ-सफाई कराई जानी चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके और गंदगी से किसी प्रकार की परेशानी न हो। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने और आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कब तक आवश्यक कदम उठाता है।
    1
    लैब परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, गंदगी से बढ़ी परेशानी
लैब परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, गंदगी से बढ़ी परेशानी
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के लैब परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। हैंडपंप के आसपास गंदगी जमा होने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में उपचार और जांच के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल की समुचित व्यवस्था होना जरूरी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लैब परिसर में लगा हैंडपंप खराब होने के कारण उससे पानी नहीं निकल रहा है। इसके आसपास साफ-सफाई का भी अभाव दिखाई दे रहा है। नल के पास गंदगी जमा होने से वहां का वातावरण भी अस्वच्छ बना हुआ है। गर्मी और उमस के बीच अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को पानी के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है।
मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर पेयजल की सुविधा सुचारु रहनी चाहिए। खराब हैंडपंप को ठीक कराने के साथ ही उसके आसपास नियमित साफ-सफाई कराई जानी चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके और गंदगी से किसी प्रकार की परेशानी न हो।
लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने और आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कब तक आवश्यक कदम उठाता है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुल्तानपुर: 10 हजार तक के किराएनामे अब सिर्फ 1000 के स्टाम्प पर होंगे रजिस्टर्ड, कैबिनेट का बड़ा फैसला सुल्तानपुर-स्टाम्प एवं पंजीयन तथा न्यायालय शुल्क मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सुल्तानपुर स्थित गेस्ट हाउस में सहायक महानिरीक्षक निबंधन के साथ वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार ने किराएनामों के पंजीकरण को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कैबिनेट निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अब दस हजार रुपये तक के किराएनामे को मात्र एक हजार रुपये के स्टाम्प शुल्क पर पंजीकृत कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था वर्तमान स्टाम्प शुल्क की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत तक की राहत देने वाली है। इससे किराएनामे के पंजीकरण की लागत कम होगी और आम जनमानस को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इससे मकान मालिक और किराएदार दोनों को लाभ मिलेगा। मकान मालिक अधिक सहजता से अपना भवन किराए पर दे सकेंगे और किराएदार भी सुरक्षित होकर निवास कर सकेंगे। पंजीकृत किराएनामा होने से शर्तों को विधिक मान्यता मिलेगी और विवाद की स्थिति में दोनों पक्ष अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिशत आधारित स्टाम्प शुल्क से एकमुश्त शुल्क व्यवस्था की ओर बड़ा परिवर्तन है, जिसका उद्देश्य किराएदारी को औपचारिक और पारदर्शी बनाना है। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को नई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
    1
    सुल्तानपुर: 10 हजार तक के किराएनामे अब सिर्फ 1000 के स्टाम्प पर होंगे रजिस्टर्ड, कैबिनेट का बड़ा फैसला
सुल्तानपुर-स्टाम्प एवं पंजीयन तथा न्यायालय शुल्क मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सुल्तानपुर स्थित गेस्ट हाउस में सहायक महानिरीक्षक निबंधन के साथ वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार ने किराएनामों के पंजीकरण को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कैबिनेट निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अब दस हजार रुपये तक के किराएनामे को मात्र एक हजार रुपये के स्टाम्प शुल्क पर पंजीकृत कराया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था वर्तमान स्टाम्प शुल्क की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत तक की राहत देने वाली है। इससे किराएनामे के पंजीकरण की लागत कम होगी और आम जनमानस को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि इससे मकान मालिक और किराएदार दोनों को लाभ मिलेगा। मकान मालिक अधिक सहजता से अपना भवन किराए पर दे सकेंगे और किराएदार भी सुरक्षित होकर निवास कर सकेंगे। पंजीकृत किराएनामा होने से शर्तों को विधिक मान्यता मिलेगी और विवाद की स्थिति में दोनों पक्ष अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह प्रतिशत आधारित स्टाम्प शुल्क से एकमुश्त शुल्क व्यवस्था की ओर बड़ा परिवर्तन है, जिसका उद्देश्य किराएदारी को औपचारिक और पारदर्शी बनाना है।
इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को नई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र में हाहाकार, सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं सुधरे हालत। बीकापुर, अयोध्या।जनलोकवाणी न्यूज (संवाददाता: दुर्गा सिंह):अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिजली विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की घोषणा की गई थी, लेकिन धरातल पर इन दावों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बीकापुर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से स्थिति यह है कि महज 24 घंटे के भीतर 36 से अधिक बार बिजली की अघोषित आंख-मिचौली हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सूख रही धान की फसल, किसानों पर दोहरी मारबताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में नाममात्र की वर्षा (अल्प वृष्टि) हुई है, जिसके चलते खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए वैकल्पिक रूप से निजी नलकूपों और बिजली संचालित पंपिंग सेटों का सहारा लिया है। लेकिन बिजली विभाग की इस मनमानी और अघोषित कटौती ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।उमस से बेहाल जनता, छात्रों की पढ़ाई बाधितविद्युत संकट का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। दिन के समय उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो वहीं शाम होते ही गांवों और कस्बों में अंधेरा पसर जाता है। रात के समय बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसके अलावा, घंटों बिजली गायब रहने की वजह से पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियां और मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे क्षेत्र में जल संकट भी गहराने लगा है।स्थानीय जनता और किसानों ने बिजली विभाग के रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों से रोस्टर के अनुरूप नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और इस अघोषित कटौती से तुरंत निजात दिलाने की मांग की है
    1
    अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र में हाहाकार, सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं सुधरे हालत।
बीकापुर, अयोध्या।जनलोकवाणी न्यूज (संवाददाता: दुर्गा सिंह):अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिजली विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की घोषणा की गई थी, लेकिन धरातल पर इन दावों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बीकापुर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से स्थिति यह है कि महज 24 घंटे के भीतर 36 से अधिक बार बिजली की अघोषित आंख-मिचौली हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सूख रही धान की फसल, किसानों पर दोहरी मारबताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में नाममात्र की वर्षा (अल्प वृष्टि) हुई है, जिसके चलते खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए वैकल्पिक रूप से निजी नलकूपों और बिजली संचालित पंपिंग सेटों का सहारा लिया है। लेकिन बिजली विभाग की इस मनमानी और अघोषित कटौती ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।उमस से बेहाल जनता, छात्रों की पढ़ाई बाधितविद्युत संकट का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। दिन के समय उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो वहीं शाम होते ही गांवों और कस्बों में अंधेरा पसर जाता है। रात के समय बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसके अलावा, घंटों बिजली गायब रहने की वजह से पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियां और मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे क्षेत्र में जल संकट भी गहराने लगा है।स्थानीय जनता और किसानों ने बिजली विभाग के रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों से रोस्टर के अनुरूप नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और इस अघोषित कटौती से तुरंत निजात दिलाने की मांग की है
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अयोध्या तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत अयोध्या तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,ट्रक की चपेट में आया गद्दोपुर मझवा निवासी सूरज सोनी 32 वर्ष के रूप में हुई पहचान,आक्रोशित लोगों ने ट्रक में की तोड़ फोड़, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से हुआ फरार, पुलिस ने गाड़ी को लिया कब्जे में, शव को सड़क से हटवा कर खुलवाया जाम,कई किलोमीटर लंबा लगा था जाम, नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र के रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का मामला।
    1
    अयोध्या

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
अयोध्या  तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,ट्रक की चपेट में आया गद्दोपुर मझवा निवासी सूरज सोनी 32 वर्ष के रूप में हुई पहचान,आक्रोशित लोगों ने ट्रक में की तोड़ फोड़, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से हुआ फरार, पुलिस ने गाड़ी को लिया कब्जे में, शव को सड़क से हटवा कर खुलवाया जाम,कई किलोमीटर लंबा लगा था जाम, नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र के रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का मामला।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू।
    1
    अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू।
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं।लगभग 150 कर्मचारियों का पिछला वेतन अटका, एक साल से PF जमा नहीं होने का आरोप।लिखित शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं, कर्मचारियों में भारी आक्रोश।सफाई कर्मचारी नेता विनय वाघमारे की चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन, जल्द नगर आयुक्त से होगी वार्ता।
    2
    नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं
नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं।लगभग 150 कर्मचारियों का पिछला वेतन अटका, एक साल से PF जमा नहीं होने का आरोप।लिखित शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं, कर्मचारियों में भारी आक्रोश।सफाई कर्मचारी नेता विनय वाघमारे की चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन, जल्द नगर आयुक्त से होगी वार्ता।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के स्वागत में अपना दल यश पार्टी के कार्यकर्ता तारा जी रिजॉर्ट में हुए एकत्रित।
    1
    कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के स्वागत में अपना दल यश पार्टी के कार्यकर्ता तारा जी रिजॉर्ट में हुए एकत्रित।
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.