ग्राम बोरिफ के ग्रामीणों ने विद्यालय विकास हेतु दिए 3 लाख 11 हजार रुपये सवाई माधोपुर: जीनापुर ग्राम पंचायत के ग्राम बोरिफ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भौतिक विकास के लिए ग्रामवासियों ने सामूहिक सहयोग से 3 लाख 11 हजार रुपये की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की। यह योगदान ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उक्त सहयोग राशि का चौक ग्रामवासी भामाशाहों एवं विद्यालय की संस्था प्रधान मोनिका जैन द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु जिला कलक्टर काना राम एवं एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब समाज स्वयं शिक्षा की जिम्मेदारी स्वीकार करता है, तब विद्यालयों की गुणवत्ता एवं परिणामों में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होता है। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सवाई माधोपुर जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” ग्रामीण समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी को सशक्त रूप से बढ़ावा दे रही है।
ग्राम बोरिफ के ग्रामीणों ने विद्यालय विकास हेतु दिए 3 लाख 11 हजार रुपये सवाई माधोपुर: जीनापुर ग्राम पंचायत के ग्राम बोरिफ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भौतिक विकास के लिए ग्रामवासियों ने सामूहिक सहयोग से 3 लाख 11 हजार रुपये की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की। यह योगदान ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उक्त सहयोग राशि का चौक ग्रामवासी भामाशाहों एवं विद्यालय की संस्था प्रधान मोनिका जैन द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु जिला कलक्टर काना राम एवं एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब समाज स्वयं शिक्षा की जिम्मेदारी स्वीकार करता है, तब विद्यालयों की गुणवत्ता एवं परिणामों में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित होता है। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सवाई माधोपुर जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” ग्रामीण समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी को सशक्त रूप से बढ़ावा दे रही है।
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर खंडार क्षेत्र के रामेश्वर सड़क मार्ग पर बड़वास गांव के मोड पर दो बाईकों में आपसी भिड़ंत हो गई। उसे दौरान दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चतुर पुत्र सीताराम जाट निवासी बहरावंडा कला, हंसराज पुत्र मदन लाल बैरवा गांव रेड़ावद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने वाहन से उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रभारी डॉक्टर रघुवीर मीणा के नेतृत्व में चिकित्सक टीम ने घायलों को उपचार दिया तथा गंभीर हालत देखते हुए दोनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज जारी है। ओर बताया जा रहा कि घायल व्यक्ति अमावस्या पर रामेश्वर धाम जा रहे थे।1
- पीएचसी कैमला में टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर आयोजित श्रीमहावीरजी। पीएचसी कैमला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित टीबी और सिलिकोसिस मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. संगीता, एसटीएस राजीव गुप्ता, एसटीएलएस योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर मनीष, उमराव सैनी, एएनएम सहित पिरामल एवं ममता फाउंडेशन की टीम से महावीर सोलंकी, लवली अग्रवाल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 90 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 28 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने टीबी की पुष्टि के लिए एकत्र किए गए तथा अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। एसटीएस राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आगामी शिविरों का आयोजन 18 फरवरी को सोप, 19 फरवरी को बागौर, 20 फरवरी को शहर तथा 21 फरवरी को पीएचसी रायसना में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और बड़ी संख्या में जांच में भाग लिया। चिकित्सा टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी और सिलिकोसिस के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए समय पर जांच करवाने की अपील की।1
- कोटा, 17फरवरी 2026/जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर 18फरवरी 2025 से सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर नेताओं ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को वर्ष 2023 में आदेश जारी किया जा चुका था लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है धरने का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह ने कहा कि धरने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता और आमजन कोटा के विकास में और धरने पर बैठे मजदूरों को 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन दिलाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं इस दौरान अराफात ने प्रशासन और भूमाफियाओं हमारे ही कुछ दलाल साथियों के साथ मिलकर धरने को तोड़ने की कोशिश की लेकिन मजदूरों ने उनकी सभी साजिशों को नाकाम कर दिया और अपनी एकजुटता को मजबूती के साथ बनाए रखते हुए लगातार धरने को सफलता के साथ आगे बढ़ाने का काम किया जिसमें हमारी क्रांतिकारी लाल झंडे की सिपाही माता बहिनों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर इस तानाशाही बीजेपी सरकार के दलालों को झुकाने में साथ दिया धरने की ताकत से सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शर्त पर अराफात ग्रुप से की गई लीज रद्द करके जे के सिंघानिया और अराफात ग्रुप को फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करने का काम किया यह जे के मजदूरों के लगातार संघर्ष की जीत है मजदूर नेताओं ने कहा जब तक सरकार से तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन ब्याज सहित सरकार से भुगतान नहीं करवा लेगे जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर हमारा अनिश्चित कालीन धरना लगातार जारी रहेगा सरकार से हमारा हक अधिकार लेकर रहेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि भीम न्यूज इंडिया द्वारा 12 महीनों से लगातार धरने को कवरेज करने का काम किया साथ ही राजस्थान वाइस न्यूज चैनल सोशल मीडिया रिपोर्टर बंधुओ ने मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया मुख्य धारा के अखबारों ने जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों की आवाज की सरकार में बैठे भूमाफियाओं के इशारों पर दबाने की कोशिश की लेकिन सभी लाल झंडे के क्रांतिकारी साथियों की आवाज को दबाने में नाकाम रहे ज्यों ज्यों धरने के दिनों की संख्या बढ़ती गई धरने के समर्थन में स्थानीय आमजनता और अन्य मजदूर संगठनों का जुड़ाव होता रहा और आज सफलता पूर्वक चलते हुए आंदोलन ने कोटा के मजदूर आंदोलन का इतिहास रचने का काम किया। जमीन अधिग्रहण करके सरकार ने अपने कब्जे लेकर के डी ए को सौंप रखी है मजदूरों का भुगतान सरकार द्वारा करना है चाहे इसके लिए हमें कुर्बान ही क्यों ना होना पड़े सरकार से मजदूरों को भुगतान दिलाकर रहेंगे। धरने के संचालक कामरेड हबीब खान ने कहा कि बकाया वेतन भुगतान को लेकर सरकार के मुख्य सचिव से 23 फरवरी 2026 को सीपीआईएम के सीकर सांसद कामरेड अमराराम के नेतृत्व में मुलाकात करेंगे उन्होंने ने कहा कोटा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के क्रांतिकारी 1971 के शहीद साथियों का 24 फरवरी को शहादत दिवस जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के गेट पर शहीद स्मारक पर मनाया जाएगा शहीदों की कुर्बानियां जाया नहीं जाने देंगे कोटा जिले के तमाम मजदूरों को हक अधिकार दिलाने का काम लाल झंडे के क्रांतिकारी नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों द्वारा सरकार को झुकाकर बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को चालू कराया जाने का काम करेगे। जिससे क्षेत्र के युवाओं मजदूरों को रोजगार मिले। 365 वे दिन धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने बताया कि धरने को कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रईसा बानो आदि ने सम्बोधित किया इस दौरान धरने में उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कामरेड महावीर प्रसाद ने कहा कि धरने पर यूनियन के रजिस्टर में 875 मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रही। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने में मोहम्मद मंसूरी, अब्दुल सलाम, मलखान सिंह यादव, शिशुपाल रामनरेश मंगलसिंह, मांगीलाल, घनश्याम, सीताराम, कैलाशी बाई मंजू बाई कलावती चंद्रकला कंचन मोडी बाई, मूर्ति बाई रहीसा बानो रेशमा देवी हुसैन बानो नजमा बेगम बानोबी शकीला, कबूतरी बाई पुष्पा बाई, मोतिया बाई उर्मिला बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और आमजनता के साथ सैकड़ों सीटू कार्यकर्ता और जे के मजदूर परिजन जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में उपस्थित रहे।4
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।2
- राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1