logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 min ago
  • Post by Rakesh Agarwal
    1
    Post by Rakesh Agarwal
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • *सोलर प्लेट लगाने के बहाने रेकी, विजयपुर से सूने घरों में चोरी करने वाले सात आदतन अपराधी गिरफ्तार,माल बरामद।।* गिरफ्तार आरोपियों में से कई कुछ ही दिन पहले जेल से छूटे थे और रिहाई के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आए। *पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।।*
    1
    *सोलर प्लेट लगाने के बहाने रेकी, विजयपुर से सूने घरों में चोरी करने वाले सात आदतन अपराधी गिरफ्तार,माल बरामद।।*  गिरफ्तार आरोपियों में से कई कुछ ही दिन पहले जेल से छूटे थे और रिहाई के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आए।
*पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।।*
    user_J. p. sharma NN LIVE
    J. p. sharma NN LIVE
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोटा, 17फरवरी 2026/जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर 18फरवरी 2025 से सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर नेताओं ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को वर्ष 2023 में आदेश जारी किया जा चुका था लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है धरने का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह ने कहा कि धरने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता और आमजन कोटा के विकास में और धरने पर बैठे मजदूरों को 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन दिलाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं इस दौरान अराफात ने प्रशासन और भूमाफियाओं हमारे ही कुछ दलाल साथियों के साथ मिलकर धरने को तोड़ने की कोशिश की लेकिन मजदूरों ने उनकी सभी साजिशों को नाकाम कर दिया और अपनी एकजुटता को मजबूती के साथ बनाए रखते हुए लगातार धरने को सफलता के साथ आगे बढ़ाने का काम किया जिसमें हमारी क्रांतिकारी लाल झंडे की सिपाही माता बहिनों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर इस तानाशाही बीजेपी सरकार के दलालों को झुकाने में साथ दिया धरने की ताकत से सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शर्त पर अराफात ग्रुप से की गई लीज रद्द करके जे के सिंघानिया और अराफात ग्रुप को फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करने का काम किया यह जे के मजदूरों के लगातार संघर्ष की जीत है मजदूर नेताओं ने कहा जब तक सरकार से तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन ब्याज सहित सरकार से भुगतान नहीं करवा लेगे जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर हमारा अनिश्चित कालीन धरना लगातार जारी रहेगा सरकार से हमारा हक अधिकार लेकर रहेंगे। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि भीम न्यूज इंडिया द्वारा 12 महीनों से लगातार धरने को कवरेज करने का काम किया साथ ही राजस्थान वाइस न्यूज चैनल सोशल मीडिया रिपोर्टर बंधुओ ने मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया मुख्य धारा के अखबारों ने जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों की आवाज की सरकार में बैठे भूमाफियाओं के इशारों पर दबाने की कोशिश की लेकिन सभी लाल झंडे के क्रांतिकारी साथियों की आवाज को दबाने में नाकाम रहे ज्यों ज्यों धरने के दिनों की संख्या बढ़ती गई धरने के समर्थन में स्थानीय आमजनता और अन्य मजदूर संगठनों का जुड़ाव होता रहा और आज सफलता पूर्वक चलते हुए आंदोलन ने कोटा के मजदूर आंदोलन का इतिहास रचने का काम किया। जमीन अधिग्रहण करके सरकार ने अपने कब्जे लेकर के डी ए को सौंप रखी है मजदूरों का भुगतान सरकार द्वारा करना है चाहे इसके लिए हमें कुर्बान ही क्यों ना होना पड़े सरकार से मजदूरों को भुगतान दिलाकर रहेंगे। धरने के संचालक कामरेड हबीब खान ने कहा कि बकाया वेतन भुगतान को लेकर सरकार के मुख्य सचिव से 23 फरवरी 2026 को सीपीआईएम के सीकर सांसद कामरेड अमराराम के नेतृत्व में मुलाकात करेंगे उन्होंने ने कहा कोटा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के क्रांतिकारी 1971 के शहीद साथियों का 24 फरवरी को शहादत दिवस जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के गेट पर शहीद स्मारक पर मनाया जाएगा शहीदों की कुर्बानियां जाया नहीं जाने देंगे कोटा जिले के तमाम मजदूरों को हक अधिकार दिलाने का काम लाल झंडे के क्रांतिकारी नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों द्वारा सरकार को झुकाकर बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को चालू कराया जाने का काम करेगे। जिससे क्षेत्र के युवाओं मजदूरों को रोजगार मिले। 365 वे दिन धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने बताया कि धरने को कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रईसा बानो आदि ने सम्बोधित किया इस दौरान धरने में उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कामरेड महावीर प्रसाद ने कहा कि धरने पर यूनियन के रजिस्टर में 875 मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रही। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने में मोहम्मद मंसूरी, अब्दुल सलाम, मलखान सिंह यादव, शिशुपाल रामनरेश मंगलसिंह, मांगीलाल, घनश्याम, सीताराम, कैलाशी बाई मंजू बाई कलावती चंद्रकला कंचन मोडी बाई, मूर्ति बाई रहीसा बानो रेशमा देवी हुसैन बानो नजमा बेगम बानोबी शकीला, कबूतरी बाई पुष्पा बाई, मोतिया बाई उर्मिला बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और आमजनता के साथ सैकड़ों सीटू कार्यकर्ता और जे के मजदूर परिजन जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में उपस्थित रहे।
    4
    कोटा, 17फरवरी 2026/जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर 18फरवरी 2025 से सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर नेताओं ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को वर्ष 2023 में आदेश जारी किया जा चुका था लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है धरने का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह ने कहा कि धरने में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ता और आमजन कोटा के विकास में और धरने पर बैठे मजदूरों को 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन दिलाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं इस दौरान अराफात ने प्रशासन और भूमाफियाओं हमारे ही कुछ दलाल साथियों के साथ मिलकर धरने को तोड़ने की कोशिश की लेकिन मजदूरों ने उनकी सभी साजिशों को नाकाम कर दिया और अपनी एकजुटता को मजबूती के साथ बनाए रखते हुए लगातार धरने को सफलता के साथ आगे बढ़ाने का काम किया जिसमें हमारी क्रांतिकारी लाल झंडे की सिपाही माता बहिनों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर इस तानाशाही बीजेपी सरकार के दलालों को झुकाने में साथ दिया धरने की ताकत से सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शर्त पर अराफात ग्रुप से की गई लीज रद्द करके जे के सिंघानिया और अराफात ग्रुप को फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करने का काम किया यह जे के मजदूरों के लगातार संघर्ष की जीत है मजदूर नेताओं ने कहा जब तक सरकार से तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन ब्याज सहित सरकार से भुगतान नहीं करवा लेगे जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर हमारा अनिश्चित कालीन धरना लगातार जारी रहेगा सरकार से हमारा हक अधिकार लेकर रहेंगे।
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि भीम न्यूज इंडिया द्वारा 12 महीनों से लगातार धरने को कवरेज करने का काम किया साथ ही राजस्थान वाइस न्यूज चैनल सोशल मीडिया रिपोर्टर बंधुओ ने मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया मुख्य धारा के अखबारों ने जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों की आवाज की सरकार में बैठे भूमाफियाओं के इशारों पर दबाने की कोशिश की लेकिन सभी लाल झंडे के क्रांतिकारी साथियों की आवाज को दबाने में नाकाम रहे ज्यों ज्यों धरने के दिनों की संख्या बढ़ती गई धरने के समर्थन में स्थानीय आमजनता और अन्य मजदूर संगठनों का जुड़ाव होता रहा और आज सफलता पूर्वक चलते हुए आंदोलन ने कोटा के मजदूर आंदोलन का इतिहास रचने का काम किया। जमीन अधिग्रहण करके सरकार ने अपने कब्जे लेकर के डी ए को सौंप रखी है मजदूरों का भुगतान सरकार द्वारा करना है चाहे इसके लिए हमें कुर्बान ही क्यों ना होना पड़े सरकार से मजदूरों को भुगतान दिलाकर रहेंगे।
धरने के संचालक कामरेड हबीब खान ने कहा कि बकाया वेतन भुगतान को लेकर सरकार के मुख्य सचिव से 23 फरवरी 2026 को सीपीआईएम के सीकर सांसद कामरेड अमराराम के नेतृत्व में मुलाकात करेंगे उन्होंने ने कहा कोटा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के क्रांतिकारी 1971 के शहीद साथियों का 24 फरवरी को शहादत दिवस जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के गेट पर शहीद स्मारक पर मनाया जाएगा शहीदों की कुर्बानियां जाया नहीं जाने देंगे कोटा जिले के तमाम मजदूरों को हक अधिकार दिलाने का काम लाल झंडे के क्रांतिकारी नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों द्वारा सरकार को झुकाकर बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को चालू कराया जाने का काम करेगे। जिससे क्षेत्र के युवाओं मजदूरों को रोजगार मिले। 
365 वे दिन धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने बताया कि धरने को कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रईसा बानो आदि ने सम्बोधित किया इस दौरान धरने में उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कामरेड महावीर प्रसाद ने कहा कि धरने पर यूनियन के रजिस्टर में 875 मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने में मोहम्मद मंसूरी, अब्दुल सलाम, मलखान सिंह यादव, शिशुपाल रामनरेश मंगलसिंह, मांगीलाल, घनश्याम, सीताराम, कैलाशी बाई मंजू बाई कलावती चंद्रकला कंचन मोडी बाई, मूर्ति बाई रहीसा बानो रेशमा देवी हुसैन बानो नजमा बेगम बानोबी शकीला, कबूतरी बाई पुष्पा बाई, मोतिया बाई उर्मिला बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और आमजनता के साथ सैकड़ों सीटू कार्यकर्ता और जे के मजदूर परिजन जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में उपस्थित रहे।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    12 min ago
  • गंगापुर सिटी। प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में अतिक्रमणों का चिन्हिकरण कर लाल निशान लगाए गए। अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई और यह दोपहर करीब 1:30 बजे तक चला। नगर परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित किया। गौरतलब है कि इससे पहले प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। उस दौरान व्यापारियों ने मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। दुकानदारों का कहना था कि जेसीबी से वर्षों पुराने चबूतरे तोड़ दिए गए, जबकि ये लंबे समय से बने थे और व्यापार संचालन के लिए जरूरी थे। चबूतरे हटने से दुकानों के सामने ग्राहकों के खड़े होने, माल रखने और आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए कारोबार प्रभावित होने की बात भी कही थी। विरोध के बाद सोमवार को एडीएम सुदर्शनसिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की मौजूदगी में दुकानदार-व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अपनी आपत्तियां रखीं। वहीं प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में अव्यवस्था फैल रही है। आपात स्थिति में दमकल और एंबुलेंस तक रास्ता नहीं मिल पाता, और हादसे की स्थिति में प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में चर्चा के बाद यह तय किया गया कि सीधे तोड़फोड़ की बजाय पहले अतिक्रमणों का चिन्हिकरण किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाया। टीम में सफाई निरीक्षक पिंटू राम मीणा, सफाई इंचार्ज कमलेश, विकास, बबलू, महेश सहित आठ जमादार शामिल रहे। सभी सदस्य मिनी सचिवालय में एकत्रित होने के बाद माल गोदाम रोड से अभियान की शुरुआत कर स्टेशन बजरिया, सोनी बाबा चौराहा, महेश टॉकीज, सरकारी अस्पताल, नया बाजार और खारी बाजार तक पहुंचे। अभियान के दौरान दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए। इसके साथ ही सड़क के बीच में लगे बिजली और टेलीफोन के खंभों को भी चिन्हित कर सूची तैयार की गई, ताकि संबंधित विभागों को अवगत कराकर हटाने की कार्रवाई की जा सके। चिन्हिकरण के चलते मंगलवार को कई बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर टीम के सदस्यों और दुकानदारों के बीच नोंक-झोंक भी हुई और विरोध के स्वर सुनाई दिए। दिनभर बाजारों में अभियान को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
    1
    गंगापुर सिटी।
प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में अतिक्रमणों का चिन्हिकरण कर लाल निशान लगाए गए। अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई और यह दोपहर करीब 1:30 बजे तक चला। नगर परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित किया।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। उस दौरान व्यापारियों ने मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। दुकानदारों का कहना था कि जेसीबी से वर्षों पुराने चबूतरे तोड़ दिए गए, जबकि ये लंबे समय से बने थे और व्यापार संचालन के लिए जरूरी थे। चबूतरे हटने से दुकानों के सामने ग्राहकों के खड़े होने, माल रखने और आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए कारोबार प्रभावित होने की बात भी कही थी।
विरोध के बाद सोमवार को एडीएम सुदर्शनसिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की मौजूदगी में दुकानदार-व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अपनी आपत्तियां रखीं। वहीं प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में अव्यवस्था फैल रही है। आपात स्थिति में दमकल और एंबुलेंस तक रास्ता नहीं मिल पाता, और हादसे की स्थिति में प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में चर्चा के बाद यह तय किया गया कि सीधे तोड़फोड़ की बजाय पहले अतिक्रमणों का चिन्हिकरण किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाया। टीम में सफाई निरीक्षक पिंटू राम मीणा, सफाई इंचार्ज कमलेश, विकास, बबलू, महेश सहित आठ जमादार शामिल रहे। सभी सदस्य मिनी सचिवालय में एकत्रित होने के बाद माल गोदाम रोड से अभियान की शुरुआत कर स्टेशन बजरिया, सोनी बाबा चौराहा, महेश टॉकीज, सरकारी अस्पताल, नया बाजार और खारी बाजार तक पहुंचे। 
अभियान के दौरान दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए। इसके साथ ही सड़क के बीच में लगे बिजली और टेलीफोन के खंभों को भी चिन्हित कर सूची तैयार की गई, ताकि संबंधित विभागों को अवगत कराकर हटाने की कार्रवाई की जा सके। चिन्हिकरण के चलते मंगलवार को कई बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर टीम के सदस्यों और दुकानदारों के बीच नोंक-झोंक भी हुई और विरोध के स्वर सुनाई दिए। दिनभर बाजारों में अभियान को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    58 min ago
  • गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर
    1
    गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    2
    गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर 
बनी सिंह मीना 
गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.