अतिक्रमण हटाओ अभियान: शहर में चिन्हिकरण की कार्रवाई, दुकानों-भवनों के आगे लगे लाल निशान प्रशासन-व्यापारी बैठक के बाद बदली रणनीति, पहले चिन्हिकरण फिर हटाने की कार्रवाई गंगापुर सिटी। प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में अतिक्रमणों का चिन्हिकरण कर लाल निशान लगाए गए। अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई और यह दोपहर करीब 1:30 बजे तक चला। नगर परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित किया। गौरतलब है कि इससे पहले प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। उस दौरान व्यापारियों ने मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। दुकानदारों का कहना था कि जेसीबी से वर्षों पुराने चबूतरे तोड़ दिए गए, जबकि ये लंबे समय से बने थे और व्यापार संचालन के लिए जरूरी थे। चबूतरे हटने से दुकानों के सामने ग्राहकों के खड़े होने, माल रखने और आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए कारोबार प्रभावित होने की बात भी कही थी। विरोध के बाद सोमवार को एडीएम सुदर्शनसिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की मौजूदगी में दुकानदार-व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अपनी आपत्तियां रखीं। वहीं प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में अव्यवस्था फैल रही है। आपात स्थिति में दमकल और एंबुलेंस तक रास्ता नहीं मिल पाता, और हादसे की स्थिति में प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में चर्चा के बाद यह तय किया गया कि सीधे तोड़फोड़ की बजाय पहले अतिक्रमणों का चिन्हिकरण किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाया। टीम में सफाई निरीक्षक पिंटू राम मीणा, सफाई इंचार्ज कमलेश, विकास, बबलू, महेश सहित आठ जमादार शामिल रहे। सभी सदस्य मिनी सचिवालय में एकत्रित होने के बाद माल गोदाम रोड से अभियान की शुरुआत कर स्टेशन बजरिया, सोनी बाबा चौराहा, महेश टॉकीज, सरकारी अस्पताल, नया बाजार और खारी बाजार तक पहुंचे। अभियान के दौरान दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए। इसके साथ ही सड़क के बीच में लगे बिजली और टेलीफोन के खंभों को भी चिन्हित कर सूची तैयार की गई, ताकि संबंधित विभागों को अवगत कराकर हटाने की कार्रवाई की जा सके। चिन्हिकरण के चलते मंगलवार को कई बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर टीम के सदस्यों और दुकानदारों के बीच नोंक-झोंक भी हुई और विरोध के स्वर सुनाई दिए। दिनभर बाजारों में अभियान को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

- पीएचसी कैमला में टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर आयोजित श्रीमहावीरजी। पीएचसी कैमला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित टीबी और सिलिकोसिस मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. संगीता, एसटीएस राजीव गुप्ता, एसटीएलएस योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर मनीष, उमराव सैनी, एएनएम सहित पिरामल एवं ममता फाउंडेशन की टीम से महावीर सोलंकी, लवली अग्रवाल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 90 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 28 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने टीबी की पुष्टि के लिए एकत्र किए गए तथा अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। एसटीएस राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आगामी शिविरों का आयोजन 18 फरवरी को सोप, 19 फरवरी को बागौर, 20 फरवरी को शहर तथा 21 फरवरी को पीएचसी रायसना में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और बड़ी संख्या में जांच में भाग लिया। चिकित्सा टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी और सिलिकोसिस के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए समय पर जांच करवाने की अपील की।1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।2
- राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।1
- जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।2
- श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।5
- #live गंगापुर सिटी में गंगा जी की कोठी पर हुआ भीषण एक्सीडेंट #News7 #news7rajasthan #RajasthanNews #LatestNews #todaylive #exclusive #Gangapurcity #rajasthan #JoinUs #excident #Vechicles #news1