जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की
निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
- राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।1
- जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।2
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जयपुर की विशेष अनुसंधान इकाई द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार वैष्णव, हाल पदस्थापन कनिष्ठ तकनीकी सहायक (संविदाकर्मी ), पंचायत समिति रेवदर, जिला सिरोही को परिवादी से 80,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, एसीबी श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि उनकी ग्राम पंचायत में 10 कैटल शेड निर्माण कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जारी करने की एवज में आरोपी दिनेश कुमार वैष्णव द्वारा प्रति कैटल शेड 10,000/- रुपये की दर से कुल 1,00,000/- रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।शिकायत का सत्यापन दिनांक 11.02.2026 को किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा तकनीकी स्वीकृति जारी करने की एवज में प्रति कैटल शेड 8,000/- रुपये की दर से कुल 80,000/- रुपये रिश्वत राशि मांगना पाया गया। जिस पर उपमहानिरीक्षक श्री अनिल कयाल के सुपरविजन में एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सारस्वत के नेतृत्व में सत्यापन उपरांत ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आज आरोपी दिनेश कुमार वैष्णव को परिवादी से 80,000/- रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं महानिरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्रवाई जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।2
- Post by User87881
- सर मथुरा में राशन डीलर आज गेहूं का वितरण किया गया सभी गरीब परिवार को गेहूं दिया और हजारों लोगों को राशन कार्ड से गेहूं मिला जो राशन डीलर को बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक एक नंबर का काम करते हैं वह इंसान भगवान का रूप होता है राशन डीलर वाले1
- 24 वे जन्मदिवस पर सवाई माधोपुर विभाग संयोजक ABVP योगेंद्र डागुर ने किया रक्तदान3