logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में विद्यालयों की मरम्मत के लिए स्वीकृत की गई राशि के लिए विधानसभा में विधायक हंसराज मीना ने सीएम का जताया आभार राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

4 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
4 hrs ago

जिले में विद्यालयों की मरम्मत के लिए स्वीकृत की गई राशि के लिए विधानसभा में विधायक हंसराज मीना ने सीएम का जताया आभार राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
    1
    राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
    2
    जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा
हिंडौन सिटी,करौली।
हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी।
महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई।
ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पीएचसी कैमला में टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर आयोजित श्रीमहावीरजी। पीएचसी कैमला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित टीबी और सिलिकोसिस मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. संगीता, एसटीएस राजीव गुप्ता, एसटीएलएस योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर मनीष, उमराव सैनी, एएनएम सहित पिरामल एवं ममता फाउंडेशन की टीम से महावीर सोलंकी, लवली अग्रवाल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 90 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 28 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने टीबी की पुष्टि के लिए एकत्र किए गए तथा अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। एसटीएस राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आगामी शिविरों का आयोजन 18 फरवरी को सोप, 19 फरवरी को बागौर, 20 फरवरी को शहर तथा 21 फरवरी को पीएचसी रायसना में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और बड़ी संख्या में जांच में भाग लिया। चिकित्सा टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी और सिलिकोसिस के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए समय पर जांच करवाने की अपील की।
    1
    पीएचसी कैमला में टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर आयोजित
श्रीमहावीरजी। 
पीएचसी कैमला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित टीबी और सिलिकोसिस मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. संगीता, एसटीएस राजीव गुप्ता, एसटीएलएस योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर मनीष, उमराव सैनी, एएनएम सहित पिरामल एवं ममता फाउंडेशन की टीम से महावीर सोलंकी, लवली अग्रवाल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 90 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 28 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने टीबी की पुष्टि के लिए एकत्र किए गए तथा अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई।
एसटीएस राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आगामी शिविरों का आयोजन 18 फरवरी को सोप, 19 फरवरी को बागौर, 20 फरवरी को शहर तथा 21 फरवरी को पीएचसी रायसना में किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और बड़ी संख्या में जांच में भाग लिया। चिकित्सा टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी और सिलिकोसिस के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए समय पर जांच करवाने की अपील की।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    37 min ago
  • गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर
    1
    गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    2
    गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर 
बनी सिंह मीना 
गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by User8788
    1
    Post by User8788
    user_User8788
    User8788
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सर मथुरा में राशन डीलर आज गेहूं का वितरण किया गया सभी गरीब परिवार को गेहूं दिया और हजारों लोगों को राशन कार्ड से गेहूं मिला जो राशन डीलर को बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक एक नंबर का काम करते हैं वह इंसान भगवान का रूप होता है राशन डीलर वाले
    1
    सर मथुरा में राशन डीलर आज गेहूं का वितरण किया गया सभी गरीब परिवार को गेहूं दिया और हजारों लोगों को राशन कार्ड से गेहूं मिला जो राशन डीलर को बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक एक नंबर का काम करते हैं वह इंसान भगवान का रूप होता है राशन डीलर वाले
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 24 वे जन्मदिवस पर सवाई माधोपुर विभाग संयोजक ABVP योगेंद्र डागुर ने किया रक्तदान
    3
    24 वे जन्मदिवस पर सवाई माधोपुर विभाग संयोजक ABVP योगेंद्र डागुर ने किया रक्तदान
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.