Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेड़ों की कटाई को लेकर बोलेकई निजी संस्थाएं
Rakesh Agarwal
पेड़ों की कटाई को लेकर बोलेकई निजी संस्थाएं
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Rakesh Agarwal1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- *सोलर प्लेट लगाने के बहाने रेकी, विजयपुर से सूने घरों में चोरी करने वाले सात आदतन अपराधी गिरफ्तार,माल बरामद।।* गिरफ्तार आरोपियों में से कई कुछ ही दिन पहले जेल से छूटे थे और रिहाई के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आए। *पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।।*1
- विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर निकाली गई 2100 कलश यात्रा लालसोट की महाकाली बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भव्य 2100 कलश व निशान यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह घाटेश्वर नाथ मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक माहौल बनाया।4
- गंगापुर सिटी। कोतवाली थाना क्षेत्र के टोकसी मोड़ पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल (25) निवासी हलेना, भरतपुर के रूप में हुई है। सोनू गंगापुर–वजीरपुर रोड पर रहकर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार को वह मोटरसाइकिल से सामान लेने के लिए गंगापुर सिटी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टोकसी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से टोकसी मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।1
- गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।2
- 5 साल से इस रास्ते का कार्या रुका हुआ है , इसके कारण याहा कही दुर्घटना हुई | परंतु , इसके कार्या पर कोई ध्यान नही देता ऑर इसका कार्या अभी तक पुरा नही हो पाया |1
- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन तथा सड़क सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकांश दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने से गंभीर जनहानि की संभावनाओं पर जिला कलक्टर ने जिले में सघन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमित प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने तथा आगामी बैठक में माहवार चालानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित उपायों पर जोर देते हुए आईआरडीए एप के नियमित उपयोग, इंटरसेप्टर वाहनों एवं आधुनिक उपकरणों के प्रभावी संचालन, राजमार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमित कार्रवाई परिवहन विभाग के उड़नदस्तों के माध्यम से करने के निर्देश प्रदान किए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सड़क एजेंसियों को सड़कों पर व्हाइट लाइनिंग कार्य पूर्ण करने तथा उपखंड अधिकारियों को इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं टोल एजेंसियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा नगरीय निकायों को आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे पर अवैध ढाबों को हटाने तथा मुख्य राजमार्गो पर अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। बैठक में जिला कलक्टर ने मोरेल, बनास सहित अन्य नदियों की रपटों पर प्रोटेक्शन पिल्लर, रेलिंग, चैन, बैरिकेटिंग एवं साईनेज आदि की कार्ययोजना बनाकर आगामी वर्षा ऋतु पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निमार्ण विभाग हरि सिंह मीणा को दिए। उन्होने बोदल व जैतपुर में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गो का तत्काल पुनःनिमार्ण प्रारंम्भ करवाने, हम्मीर ब्रीज निमार्ण कार्य में तेजी लाने एवं डामरीकरण का कार्य प्रांरम्भ कर इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश एनएच के अधिकरियों को दिए। अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश :- जिला कलक्टर ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक अवैध खनन, परिवहन/निगर्मन के विरूद्ध पुलिस, खनन, वन एवं राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जप्ती व नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बौली, मित्रपुरा क्षेत्र में निर्धारित सीमा से अधिक हैवी ब्लॉसटिंग पर रोक लगाने हेतु जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक रिडकोर अश्वनी पाठक, सहायक खनन अभियंता राजेन्द्र भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1