logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क से परेशान सभी नागरिक 5 साल से इस रास्ते का कार्या रुका हुआ है , इसके कारण याहा कही दुर्घटना हुई | परंतु , इसके कार्या पर कोई ध्यान नही देता ऑर इसका कार्या अभी तक पुरा नही हो पाया |

16 hrs ago
user_Lokendra Singh Rathore
Lokendra Singh Rathore
दूनी, टोंक, राजस्थान•
16 hrs ago

सड़क से परेशान सभी नागरिक 5 साल से इस रास्ते का कार्या रुका हुआ है , इसके कारण याहा कही दुर्घटना हुई | परंतु , इसके कार्या पर कोई ध्यान नही देता ऑर इसका कार्या अभी तक पुरा नही हो पाया |

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 5 साल से इस रास्ते का कार्या रुका हुआ है , इसके कारण याहा कही दुर्घटना हुई | परंतु , इसके कार्या पर कोई ध्यान नही देता ऑर इसका कार्या अभी तक पुरा नही हो पाया |
    1
    5 साल से इस रास्ते का कार्या रुका हुआ है , इसके कारण याहा कही दुर्घटना हुई | परंतु , इसके कार्या पर कोई ध्यान नही देता ऑर इसका कार्या अभी तक पुरा नही हो पाया |
    user_Lokendra Singh Rathore
    Lokendra Singh Rathore
    दूनी, टोंक, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आज टोंक कलेक्ट्रेट में आशा सहयोगिनियों द्वारा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ाने का निवेदन किया गया। बताया कि 18 साल से केवल 4949 का मानदेय दिया जा रहा है जो की नाकाफी हे।
    1
    आज टोंक कलेक्ट्रेट में आशा सहयोगिनियों द्वारा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ाने का निवेदन किया गया।
बताया कि  18 साल से केवल 4949 का मानदेय दिया जा रहा है जो की नाकाफी हे।
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Ek kahani......JAY JAVAN JAY KISAN.
    1
    Ek kahani......JAY JAVAN JAY KISAN.
    user_Shyam kumar Pokra
    Shyam kumar Pokra
    Bundi, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • Post by Balram dev gujjar
    1
    Post by Balram dev gujjar
    user_Balram dev gujjar
    Balram dev gujjar
    Nurse उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    5 hrs ago
  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन तथा सड़क सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकांश दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने से गंभीर जनहानि की संभावनाओं पर जिला कलक्टर ने जिले में सघन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमित प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने तथा आगामी बैठक में माहवार चालानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित उपायों पर जोर देते हुए आईआरडीए एप के नियमित उपयोग, इंटरसेप्टर वाहनों एवं आधुनिक उपकरणों के प्रभावी संचालन, राजमार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमित कार्रवाई परिवहन विभाग के उड़नदस्तों के माध्यम से करने के निर्देश प्रदान किए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सड़क एजेंसियों को सड़कों पर व्हाइट लाइनिंग कार्य पूर्ण करने तथा उपखंड अधिकारियों को इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं टोल एजेंसियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा नगरीय निकायों को आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे पर अवैध ढाबों को हटाने तथा मुख्य राजमार्गो पर अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। बैठक में जिला कलक्टर ने मोरेल, बनास सहित अन्य नदियों की रपटों पर प्रोटेक्शन पिल्लर, रेलिंग, चैन, बैरिकेटिंग एवं साईनेज आदि की कार्ययोजना बनाकर आगामी वर्षा ऋतु पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निमार्ण विभाग हरि सिंह मीणा को दिए। उन्होने बोदल व जैतपुर में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गो का तत्काल पुनःनिमार्ण प्रारंम्भ करवाने, हम्मीर ब्रीज निमार्ण कार्य में तेजी लाने एवं डामरीकरण का कार्य प्रांरम्भ कर इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश एनएच के अधिकरियों को दिए। अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश :- जिला कलक्टर ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक अवैध खनन, परिवहन/निगर्मन के विरूद्ध पुलिस, खनन, वन एवं राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जप्ती व नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बौली, मित्रपुरा क्षेत्र में निर्धारित सीमा से अधिक हैवी ब्लॉसटिंग पर रोक लगाने हेतु जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक रिडकोर अश्वनी पाठक, सहायक खनन अभियंता राजेन्द्र भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश
सवाई माधोपुर, 16 फरवरी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन तथा सड़क सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकांश दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने से गंभीर जनहानि की संभावनाओं पर जिला कलक्टर ने जिले में सघन हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमित प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखने तथा आगामी बैठक में माहवार चालानों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 
बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित उपायों पर जोर देते हुए आईआरडीए एप के नियमित उपयोग, इंटरसेप्टर वाहनों एवं आधुनिक उपकरणों के प्रभावी संचालन, राजमार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमित कार्रवाई परिवहन विभाग के उड़नदस्तों के माध्यम से करने के निर्देश प्रदान किए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सड़क एजेंसियों को सड़कों पर व्हाइट लाइनिंग कार्य पूर्ण करने तथा उपखंड अधिकारियों को इसका सत्यापन करने के निर्देश दिए। पुलिस एवं टोल एजेंसियों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा नगरीय निकायों को आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे पर अवैध ढाबों को हटाने तथा मुख्य राजमार्गो पर  अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने के निर्देश दिए गए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
बैठक में जिला कलक्टर ने मोरेल, बनास सहित अन्य नदियों की रपटों पर प्रोटेक्शन पिल्लर, रेलिंग, चैन, बैरिकेटिंग एवं साईनेज आदि की कार्ययोजना बनाकर आगामी वर्षा ऋतु पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निमार्ण विभाग हरि सिंह मीणा को दिए। उन्होने बोदल व जैतपुर में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गो का तत्काल पुनःनिमार्ण प्रारंम्भ करवाने, हम्मीर ब्रीज निमार्ण कार्य में तेजी लाने एवं डामरीकरण का कार्य प्रांरम्भ कर इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश एनएच के अधिकरियों को दिए।
अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश :- जिला कलक्टर ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक अवैध खनन, परिवहन/निगर्मन के विरूद्ध पुलिस, खनन, वन एवं राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जप्ती व नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बौली, मित्रपुरा क्षेत्र में निर्धारित सीमा से अधिक हैवी ब्लॉसटिंग पर रोक लगाने हेतु जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भिजवाने के निर्देश। 
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह, परियोजना प्रबंधक रिडकोर अश्वनी पाठक, सहायक खनन अभियंता राजेन्द्र भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • नाकाबंदी तोड़कर पंजाब की तरफ भाग रहे थे तस्कर -कार के टायरों पर फायर कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार कोटा। कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सोमवार को एनएच-27 पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की डिग्गी में छुपा कर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीमल्या टोल प्लाजा के पास बारां जिले के छबड़ा से दो तस्कर डोडा चूरा की खेप पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। तस्कर वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की टीम को देखते हुए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, पटियाला के सदर समाना थाना निवासी जसवंत सिंह (40) और बग्गा सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सीमल्या थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सोमवार को भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच टीम के सदस्य लाखन सिंह को सूचना मिली की यूपी नंबर की एक गाड़ी डोडा चूरा के साथ बारां की ओर से पंजाब जा रही है। गाड़ी नाकाबंदी के पास आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए हाथ दिया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग गाड़ी के टायरों को पंचर कर दिया। तस्कर इसके बाद भी नहीं रुके और टोल प्लाजा को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगाने लगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख कीमत पुलिस कर्मियों ने कार को घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में मॉडिफिकेशन कर बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें करीब 147.84 किलो डोडा चूरा रखा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से तस्करी के नेटवर्क जानने को पूछताछ कर रही है।
    1
    नाकाबंदी तोड़कर पंजाब की तरफ भाग रहे थे तस्कर
-कार के टायरों पर फायर कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार 
कोटा। 
कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सोमवार को एनएच-27 पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की डिग्गी में छुपा कर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सीमल्या टोल प्लाजा के पास बारां जिले के छबड़ा से दो तस्कर डोडा चूरा की खेप पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी।
तस्कर वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की टीम को देखते हुए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, पटियाला के सदर समाना थाना निवासी जसवंत सिंह (40) और बग्गा सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सीमल्या थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सोमवार को भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच टीम के सदस्य लाखन सिंह को सूचना मिली की यूपी नंबर की एक गाड़ी डोडा चूरा के साथ बारां की ओर से पंजाब जा रही है। गाड़ी नाकाबंदी के पास आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए हाथ दिया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग गाड़ी के टायरों को पंचर कर दिया। तस्कर इसके बाद भी नहीं रुके और टोल प्लाजा को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगाने लगे। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख कीमत 
पुलिस कर्मियों ने कार को घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में मॉडिफिकेशन कर बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें करीब 147.84 किलो डोडा चूरा रखा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से तस्करी के नेटवर्क जानने को पूछताछ कर रही है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सरवाड़ में धीरे धीरे शहर के युवा इन दिनों नशे की गिरफ्त में बंधते जा रहे हैं। इस नशे का आदी होकर युवा पीढ़ी अपराध की दुनिया में कदम रख रही है। शहर के मुख्य बाजार पर नशे के व्यापारी नशा का कारोबार कर युवा पीढ़ी को नशे के कुंए में धकेल रहे हैं। कई युवाओं को नशे की लत लग चुकी है। कई ऐसे घर हैं, जो नशे के कारण तबाह हो गए हैं। खासकर कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थी नशे के सौदागरों के चंगुल में फंसे हैं। नशे के कारोबारी उन्हें नशीले पदार्थ का सेवन करा रहे हैं और अपना मतलब साध रहे हैं। प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही न होने के कारण नशे कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं।
    1
    सरवाड़ में धीरे धीरे शहर के युवा इन दिनों नशे की गिरफ्त में बंधते जा रहे हैं। इस नशे का आदी होकर युवा पीढ़ी अपराध की दुनिया में कदम रख रही है। शहर के मुख्य बाजार पर नशे के व्यापारी नशा का कारोबार कर युवा पीढ़ी को नशे के कुंए में धकेल रहे हैं। कई युवाओं को नशे की लत लग चुकी है। कई ऐसे घर हैं, जो नशे के कारण तबाह हो गए हैं। खासकर कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थी नशे के सौदागरों के चंगुल में फंसे हैं। नशे के कारोबारी उन्हें नशीले पदार्थ का सेवन करा रहे हैं और अपना मतलब साध रहे हैं। प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही न होने के कारण नशे कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.