कोटा: कार की डिग्गी में छिपाकर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त नाकाबंदी तोड़कर पंजाब की तरफ भाग रहे थे तस्कर -कार के टायरों पर फायर कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार कोटा। कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सोमवार को एनएच-27 पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की डिग्गी में छुपा कर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीमल्या टोल प्लाजा के पास बारां जिले के छबड़ा से दो तस्कर डोडा चूरा की खेप पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। तस्कर वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की टीम को देखते हुए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, पटियाला के सदर समाना थाना निवासी जसवंत सिंह (40) और बग्गा सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सीमल्या थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सोमवार को भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच टीम के सदस्य लाखन सिंह को सूचना मिली की यूपी नंबर की एक गाड़ी डोडा चूरा के साथ बारां की ओर से पंजाब जा रही है। गाड़ी नाकाबंदी के पास आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए हाथ दिया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग गाड़ी के टायरों को पंचर कर दिया। तस्कर इसके बाद भी नहीं रुके और टोल प्लाजा को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगाने लगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख कीमत पुलिस कर्मियों ने कार को घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में मॉडिफिकेशन कर बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें करीब 147.84 किलो डोडा चूरा रखा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से तस्करी के नेटवर्क जानने को पूछताछ कर रही है।
कोटा: कार की डिग्गी में छिपाकर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त नाकाबंदी तोड़कर पंजाब की तरफ भाग रहे थे तस्कर -कार के टायरों पर फायर कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार कोटा। कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सोमवार को एनएच-27 पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की डिग्गी में छुपा कर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीमल्या टोल प्लाजा के पास बारां जिले के छबड़ा से दो तस्कर डोडा चूरा की खेप पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। तस्कर वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की टीम को देखते हुए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, पटियाला के सदर समाना थाना निवासी जसवंत सिंह (40) और बग्गा सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सीमल्या थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सोमवार को भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच टीम के सदस्य लाखन सिंह को सूचना मिली की यूपी नंबर की एक गाड़ी डोडा चूरा के साथ बारां की ओर से पंजाब जा रही है। गाड़ी नाकाबंदी के पास आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए हाथ दिया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग गाड़ी के टायरों को पंचर कर दिया। तस्कर इसके बाद भी नहीं रुके और टोल प्लाजा को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगाने लगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख कीमत पुलिस कर्मियों ने कार को घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में मॉडिफिकेशन कर बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें करीब 147.84 किलो डोडा चूरा रखा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से तस्करी के नेटवर्क जानने को पूछताछ कर रही है।
- बकाया वेतन नहीं मिलने से आक्रोश -365 वें दिन भी जारी रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना कोटा। बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। इस बीच सीटू के बैनर तले फैक्ट्री मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना मंगलवार को 365वें दिन भी जारी रहा। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 18 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस धरने को एक साल पूरा हो गया है। लेकिन केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकारों द्वारा मजदूरों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सख्ती से पालना कराने की मांग की है। सीटू की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्र सिंह और कामरेड उमाशंकर के नेतृत्व में यह धरना चल रहा है। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि मजदूर 28 वर्षों से बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 24 जून 2025 को आदेश दिया था कि फैक्ट्री की 227.17 एकड़ जमीन (हजारों करोड़ कीमत) अधिग्रहण के साथ ही मजदूरों को 260 करोड़ से अधिक का बकाया वेतन 18% ब्याज सहित भुगतान किया जाए। हालांकि, सरकार ने जमीन अधिग्रहण कर के डीए को सौंप दी, लेकिन इस आदेश को 7 महीने बीत जाने के बाद भी मजदूरों को उनका हक नहीं मिला। मजदूरों का आरोप है कि अराफात ग्रुप को बेदखल करने के बाद भी बकाया वेतन नहीं चुकाया गया। उग्र आंदोलन की चेतावनी धरने को संबोधित करते हुए कामरेड केदार जोशी, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद आदि ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया वेतन (18% ब्याज सहित) नहीं दिया गया तो मजदूर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कामरेड अशोक सिंह ने बताया कि धरने में कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, महिला नेता कामरेड निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी आदि ने भी हिस्सा लिया। आमजन में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ रहा धरने के दौरान सैकड़ों मजदूर, महिलाएं और कोटा की आम जनता ने मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी से आमजन में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। 365 वें दिन धरने पर ये रहे मौजूद सीटू महामंत्री कामरेड उमाशंकर ने बताया कि 365 वें दिन धरने पर कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड अब्दुल सलाम, कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड घनश्याम, कामरेड रामफूल सहित सैकड़ों मजदूर और महिला कार्यकर्ता जैसे पुष्पा बाई, मंजू बाई, कलावती, चंद्रकला बाई आदि डटे हुए हैं।4
- Post by VKH NEWS1
- कोटा में फिर चला KDA का बुलडोजर, शिवपुरा स्थित सारा क्रिकेट अकादमी पर अवैध कब्जा ध्वस्त स्क्रिप्ट: कोटा शहर में एक बार फिर कोटा विकास प्राधिकरण यानी केडीए की सख्त कार्रवाई देखने को मिली, जहां शिवपुरा इलाके में स्थित सारा क्रिकेट अकादमी की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह भूमि शैक्षणिक प्रयोजनार्थ आवंटित की गई थी, लेकिन लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहां अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद केडीए ने जांच करवाई, जिसमें कब्जा अवैध पाए जाने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ दिया गया। केडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इलाके में कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।1
- कोटा, राजस्थान बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, सुपारी लेकर फायरिंग की घटना को देने वाले थे अंजाम कोटा के बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली थाना पुलिस ने शाहबाद रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट के पास बंद दुकानों के निकट संदिग्ध अवस्था में घूमते देख दोनों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अनंतपुरा थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल बताया। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। दोनों सुपारी लेकर बारां में किसी पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि दोनों 1 फरवरी को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से सात अन्य साथियों के साथ फरार हुए थे। दोनों पर लूट, हत्या का प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब 10-10 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया।1
- कोटा | शहर के श्रीनाथ पुरम क्षेत्र में आज बच्चों एवं वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हुई। Kota Child Development Centre and Physiotherapy Centre का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह सेंटर विशेष रूप से उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो ऑटिज़्म, ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेंटर में स्पीच डेवलपमेंट में कठिनाई झेल रहे बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जो बच्चे उम्र के अनुसार बैठने, खड़े होने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों में पिछड़ जाते हैं, उनके लिए भी विशेष तकनीकों द्वारा उपचार की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। न्यूरोलॉजिकल, मस्कुलोस्केलेटल एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को वैज्ञानिक और आधुनिक उपचार प्रदान किया जाएगा। सेंटर की स्थापना डॉ. निवेदिता यादव एवं लवकुश द्वारा की गई है। डॉ. निवेदिता यादव PT (BPT, MPT - न्यूरोलॉजी) में विशेषज्ञ हैं, जबकि लवकुश एक अनुभवी स्पीच थेरेपिस्ट हैं। केंद्र का उद्घाटन डॉक्टर रोहित कुमार गोरख के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉक्टर रोहित ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य कोटा और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों एवं वयस्कों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जी सकें। यह केंद्र निश्चित रूप से कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- कोटा। सर्व समाज संस्था की ओर से जमीयतुल मंसूरियन धर्मशाला में 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में कई जोड़ों का विवाह पूरी तरह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी 29 मार्च और 12 अप्रैल को भी इसी प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।1
- नाकाबंदी तोड़कर पंजाब की तरफ भाग रहे थे तस्कर -कार के टायरों पर फायर कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार कोटा। कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सोमवार को एनएच-27 पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की डिग्गी में छुपा कर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीमल्या टोल प्लाजा के पास बारां जिले के छबड़ा से दो तस्कर डोडा चूरा की खेप पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। तस्कर वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की टीम को देखते हुए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, पटियाला के सदर समाना थाना निवासी जसवंत सिंह (40) और बग्गा सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सीमल्या थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सोमवार को भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच टीम के सदस्य लाखन सिंह को सूचना मिली की यूपी नंबर की एक गाड़ी डोडा चूरा के साथ बारां की ओर से पंजाब जा रही है। गाड़ी नाकाबंदी के पास आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए हाथ दिया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग गाड़ी के टायरों को पंचर कर दिया। तस्कर इसके बाद भी नहीं रुके और टोल प्लाजा को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगाने लगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख कीमत पुलिस कर्मियों ने कार को घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में मॉडिफिकेशन कर बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें करीब 147.84 किलो डोडा चूरा रखा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से तस्करी के नेटवर्क जानने को पूछताछ कर रही है।1