logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्व समाज संस्था द्वारा 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, आगे भी होंगे आयोजन कोटा। सर्व समाज संस्था की ओर से जमीयतुल मंसूरियन धर्मशाला में 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में कई जोड़ों का विवाह पूरी तरह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी 29 मार्च और 12 अप्रैल को भी इसी प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।

14 hrs ago
user_Mayur times news
Mayur times news
Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
14 hrs ago

सर्व समाज संस्था द्वारा 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, आगे भी होंगे आयोजन कोटा। सर्व समाज संस्था की ओर से जमीयतुल मंसूरियन धर्मशाला में 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में कई जोड़ों का विवाह पूरी तरह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी 29 मार्च और 12 अप्रैल को भी इसी प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फिल्मी स्टाइल में नाकाबंदी तोड़ भागी कार -पुलिस को पीछा कर पकड़ने में मिली कामयाबी कोटा। कोटा जिले की मोड़क स्टेशन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सफल कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया है। ‌‍थानाधिकारी सज्जन कुमार के अनुसार कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटवाड़ा मोड़ के पास पुलिस द्वारा लगाई गई नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार ने बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे रोककर गहन तलाशी ली। तलाशी में कार से 14 किलो अवैध साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने संजू सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी पातड़ा, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत हुई कार्रवाई थानाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत की गई, जिसका उद्देश्य राजमार्गों पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर तस्करों में खलबली मची हुई है।
    1
    फिल्मी स्टाइल में नाकाबंदी तोड़ भागी कार
-पुलिस को पीछा कर पकड़ने में मिली कामयाबी 
कोटा। 
कोटा जिले की मोड़क स्टेशन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सफल कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया है।
‌‍थानाधिकारी सज्जन कुमार के अनुसार कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटवाड़ा मोड़ के पास पुलिस द्वारा लगाई गई नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार ने बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे रोककर गहन तलाशी ली।  तलाशी में कार से 14 किलो अवैध साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने संजू सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी पातड़ा, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत हुई कार्रवाई 
थानाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत की गई, जिसका उद्देश्य राजमार्गों पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर तस्करों में खलबली मची हुई है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कोटा जेईई-मेन जनवरी सेशन में कोटा का दबदबा: 12 में से 7 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल, कबीर छिल्लर ने बनाए 300 में 300 अंक
    1
    कोटा जेईई-मेन जनवरी सेशन में कोटा का दबदबा: 12 में से 7 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल, कबीर छिल्लर ने बनाए 300 में 300 अंक
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कोटा/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोटा के गीता भवन में भगवान शिव एवं माता पार्वती के पवित्र विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिव बारात अग्रसेन मार्केट से प्रारंभ होकर रामपुर बाजार होते हुए गीता भवन पहुंची। बारात में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर भक्तों ने शिव बारात का भव्य स्वागत किया।
    1
    कोटा/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोटा के गीता भवन में भगवान शिव एवं माता पार्वती के पवित्र विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
शिव बारात अग्रसेन मार्केट से प्रारंभ होकर रामपुर बाजार होते हुए गीता भवन पहुंची। बारात में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर भक्तों ने शिव बारात का भव्य स्वागत किया।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा सरस डेयरी बूथ विकास समिति की ओर से सरस डेयरी बूथ संचालकों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा–बूंदी सांसद श्री ओम बिरला को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रशासन द्वारा की जा रही कथित दमनकारी नीतियों एवं अनुचित कार्रवाइयों पर रोक लगाने की मांग की गई है। समिति ने बताया कि कोटा शहर में संचालित सरस डेयरी बूथ हजारों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन हैं। बूथ संचालक सीमित आय में सरस दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वर्तमान में सरस डेयरी द्वारा दूध पर मात्र 2 रुपये प्रति किलो का लाभ दिया जा रहा है, जबकि किराया, बिजली बिल सहित अन्य खर्च जोड़ने पर प्रति माह 4 से 5 हजार रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ता है। इससे बूथ संचालकों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन होता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई बूथ संचालक आर्थिक तंगी के कारण कर्ज में डूबते जा रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा आए दिन अतिक्रमण, अवैध सामग्री विक्रय जैसे आरोप लगाकर कार्रवाई की जाती है, जिससे बूथ संचालकों को मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चोरी, चकारी एवं आगजनी जैसी घटनाओं का भय भी लगातार बना रहता है। समिति ने सांसद से मांग की कि सरस डेयरी बूथ संचालकों के हित में हस्तक्षेप कर प्रशासनिक उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए, लाभांश में वृद्धि की जाए तथा बूथ संचालकों को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाए।
    1
    कोटा सरस डेयरी बूथ विकास समिति की ओर से सरस डेयरी बूथ संचालकों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा–बूंदी सांसद श्री ओम बिरला को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रशासन द्वारा की जा रही कथित दमनकारी नीतियों एवं अनुचित कार्रवाइयों पर रोक लगाने की मांग की गई है।
समिति ने बताया कि कोटा शहर में संचालित सरस डेयरी बूथ हजारों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन हैं। बूथ संचालक सीमित आय में सरस दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वर्तमान में सरस डेयरी द्वारा दूध पर मात्र 2 रुपये प्रति किलो का लाभ दिया जा रहा है, जबकि किराया, बिजली बिल सहित अन्य खर्च जोड़ने पर प्रति माह 4 से 5 हजार रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ता है। इससे बूथ संचालकों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन होता जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई बूथ संचालक आर्थिक तंगी के कारण कर्ज में डूबते जा रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा आए दिन अतिक्रमण, अवैध सामग्री विक्रय जैसे आरोप लगाकर कार्रवाई की जाती है, जिससे बूथ संचालकों को मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चोरी, चकारी एवं आगजनी जैसी घटनाओं का भय भी लगातार बना रहता है।
समिति ने सांसद से मांग की कि सरस डेयरी बूथ संचालकों के हित में हस्तक्षेप कर प्रशासनिक उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए, लाभांश में वृद्धि की जाए तथा बूथ संचालकों को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाए।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Sadbhavna sandesh news
    1
    Post by Sadbhavna sandesh news
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    जनता की आवाज़ लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    1
    Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कोटा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं वरिष्ठ नेता अमीन पठान के निर्देश पर कोटा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
    1
    कोटा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं वरिष्ठ नेता अमीन पठान के निर्देश पर कोटा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कोटा। 16 फरवरी 2026। कामरेड अली मोहम्मद ने धरना स्थल से जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के लाल झंडे की जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड उमाशंकर के नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना लगाकर जारी है आज धरने को 364 दिन बीत चुके लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा सरकार से मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में सैकड़ों मजदूर महिलाए और आमजन जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को दिए आदेश की पालना सरकार से करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लगातार धरने को चलते हुए 18 फरवरी 2026 को एक साल पूरा होने जा रहा है लेकिन केंद्र और राज्य में मजदूर हितैषी कहे जाने वाली डबल इंजन की बीजेपी सरकार के सत्ता में रहते हुए न्याय नहीं मिल रहा है जिससे कोटा की आमजनता में जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि मजदूरों का 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर 24 जून2025 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की एक शर्त को लागू जे के मजदूरों के धरने के दबाव में आकर मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के लिए अराफात ग्रुप को और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मालिक को बेदखल करके फैक्ट्री प्लांट की 227.17 एकड़ जमीन जिसकी कीमत हजारों करोड़ों रुपयो में है को अधिग्रहण करके बिना जे केसिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किए के डी ए को सौंप दिया जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को साफ आदेश जारी किया गया था कि फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण के साथ ही मजदूरों का फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक को 18%ब्याज के साथ भुगतान किया जाए लेकिन सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन अधिग्रहण करने 7 माह निकलने के बाद अभी तक मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं एव कोटा के विकास में धरने के समर्थन में स्थानीय आमजनता का सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्याप्त है धरने को संबोधित करते हुए जे के मजदूर नेता कामरेड केदार जोशी, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद ने जिला प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करके जल्द से जल्द तमाम मजदूरों को 28 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 18%ब्याज जोड़कर भुगतान करे और सरकार ने मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर जमीन अधिग्रहण करके के डी ए प्रशासन सौंप रखी है तो के डी ए प्रशासन तमाम मजदूरों का भुगतान करे अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो मजदूरों को उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने बताया कि 364 वे दिन धरने को कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी, राजूवर्मा, ने भी सम्बोधित किया। मजदूर नेता कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड उमाशंकर ने कहा कि सरकार और प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों और सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है आज भी सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं के साथ साथ आमजनता ने सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड महावीर प्रसाद,कामरेड अब्दुल सलाम, कॉमरेड बनेसिंह, कामरेड मलखान सिंह कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड घनश्याम, कामरेड रामफूल, कामरेड तुलसीराम, कामरेड भंवरलाल, कामरेड शिवकुमार,कामरेड सीताराम, कामरेड शिशुपाल, कामरेड पुष्पा बाई, मंजू बाई, कलावती, चंद्रकला बाई, राजकुमारी, मोडी बाई, मूर्ति बाई, कबूतरी बाई, कंचन बाई मोतिया बाई उर्मिला बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट गेट पर डटे हुए हैं।
    1
    कोटा। 16 फरवरी 2026। कामरेड अली मोहम्मद ने धरना स्थल से जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के लाल झंडे की जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड उमाशंकर के नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना लगाकर जारी है आज धरने को 364 दिन बीत चुके लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा सरकार से मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में सैकड़ों मजदूर महिलाए और आमजन जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को दिए आदेश की पालना सरकार से करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लगातार धरने को चलते हुए 18 फरवरी 2026 को एक साल पूरा होने जा रहा है लेकिन केंद्र और राज्य में मजदूर हितैषी कहे जाने वाली डबल इंजन की बीजेपी सरकार के सत्ता में रहते हुए न्याय नहीं मिल रहा है जिससे कोटा की आमजनता में जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि मजदूरों का 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर 24 जून2025 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की एक शर्त को लागू जे के मजदूरों के धरने के दबाव में आकर मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के लिए अराफात ग्रुप को और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मालिक को बेदखल करके फैक्ट्री प्लांट की 227.17 एकड़ जमीन जिसकी कीमत हजारों करोड़ों रुपयो में है को अधिग्रहण करके बिना जे केसिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किए के डी ए को सौंप दिया जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को साफ आदेश जारी किया गया था कि फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण के साथ ही मजदूरों का फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक को 18%ब्याज के साथ भुगतान किया जाए लेकिन सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन अधिग्रहण करने 7 माह निकलने के बाद अभी तक मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं एव कोटा के विकास में धरने के समर्थन में स्थानीय आमजनता का सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्याप्त है धरने को संबोधित करते हुए जे के मजदूर नेता कामरेड केदार जोशी, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद ने जिला प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करके जल्द से जल्द तमाम मजदूरों को 28 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 18%ब्याज जोड़कर भुगतान करे और सरकार ने मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर जमीन अधिग्रहण करके के डी ए प्रशासन सौंप रखी है तो के डी ए प्रशासन तमाम मजदूरों का भुगतान करे अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो मजदूरों को उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने बताया कि 364 वे दिन धरने को कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी, राजूवर्मा, ने भी सम्बोधित किया।
मजदूर नेता कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड उमाशंकर ने कहा कि सरकार और प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों और सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है आज भी सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं के साथ साथ आमजनता ने सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड महावीर प्रसाद,कामरेड अब्दुल सलाम, कॉमरेड बनेसिंह, कामरेड मलखान सिंह कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड घनश्याम, कामरेड रामफूल, कामरेड तुलसीराम, कामरेड भंवरलाल, कामरेड शिवकुमार,कामरेड सीताराम, कामरेड शिशुपाल, कामरेड पुष्पा बाई, मंजू बाई, कलावती, चंद्रकला बाई, राजकुमारी, मोडी बाई, मूर्ति बाई, कबूतरी बाई, कंचन बाई मोतिया बाई उर्मिला बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट गेट पर डटे हुए हैं।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.