Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाशिवरात्रि पर कोटा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गीता भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ शिव विवाह कोटा/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोटा के गीता भवन में भगवान शिव एवं माता पार्वती के पवित्र विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिव बारात अग्रसेन मार्केट से प्रारंभ होकर रामपुर बाजार होते हुए गीता भवन पहुंची। बारात में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर भक्तों ने शिव बारात का भव्य स्वागत किया।
Mayur times news
महाशिवरात्रि पर कोटा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गीता भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ शिव विवाह कोटा/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोटा के गीता भवन में भगवान शिव एवं माता पार्वती के पवित्र विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिव बारात अग्रसेन मार्केट से प्रारंभ होकर रामपुर बाजार होते हुए गीता भवन पहुंची। बारात में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर भक्तों ने शिव बारात का भव्य स्वागत किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नाकाबंदी तोड़कर पंजाब की तरफ भाग रहे थे तस्कर -कार के टायरों पर फायर कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार कोटा। कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सोमवार को एनएच-27 पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की डिग्गी में छुपा कर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीमल्या टोल प्लाजा के पास बारां जिले के छबड़ा से दो तस्कर डोडा चूरा की खेप पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। तस्कर वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की टीम को देखते हुए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, पटियाला के सदर समाना थाना निवासी जसवंत सिंह (40) और बग्गा सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सीमल्या थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सोमवार को भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच टीम के सदस्य लाखन सिंह को सूचना मिली की यूपी नंबर की एक गाड़ी डोडा चूरा के साथ बारां की ओर से पंजाब जा रही है। गाड़ी नाकाबंदी के पास आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए हाथ दिया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग गाड़ी के टायरों को पंचर कर दिया। तस्कर इसके बाद भी नहीं रुके और टोल प्लाजा को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगाने लगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख कीमत पुलिस कर्मियों ने कार को घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में मॉडिफिकेशन कर बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें करीब 147.84 किलो डोडा चूरा रखा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से तस्करी के नेटवर्क जानने को पूछताछ कर रही है।1
- कोटा, राजस्थान बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, सुपारी लेकर फायरिंग की घटना को देने वाले थे अंजाम कोटा के बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली थाना पुलिस ने शाहबाद रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट के पास बंद दुकानों के निकट संदिग्ध अवस्था में घूमते देख दोनों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अनंतपुरा थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल बताया। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। दोनों सुपारी लेकर बारां में किसी पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि दोनों 1 फरवरी को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से सात अन्य साथियों के साथ फरार हुए थे। दोनों पर लूट, हत्या का प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब 10-10 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया।1
- कोटा | शहर के श्रीनाथ पुरम क्षेत्र में आज बच्चों एवं वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हुई। Kota Child Development Centre and Physiotherapy Centre का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह सेंटर विशेष रूप से उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो ऑटिज़्म, ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेंटर में स्पीच डेवलपमेंट में कठिनाई झेल रहे बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जो बच्चे उम्र के अनुसार बैठने, खड़े होने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों में पिछड़ जाते हैं, उनके लिए भी विशेष तकनीकों द्वारा उपचार की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। न्यूरोलॉजिकल, मस्कुलोस्केलेटल एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को वैज्ञानिक और आधुनिक उपचार प्रदान किया जाएगा। सेंटर की स्थापना डॉ. निवेदिता यादव एवं लवकुश द्वारा की गई है। डॉ. निवेदिता यादव PT (BPT, MPT - न्यूरोलॉजी) में विशेषज्ञ हैं, जबकि लवकुश एक अनुभवी स्पीच थेरेपिस्ट हैं। केंद्र का उद्घाटन डॉक्टर रोहित कुमार गोरख के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉक्टर रोहित ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य कोटा और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों एवं वयस्कों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जी सकें। यह केंद्र निश्चित रूप से कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- कोटा। सर्व समाज संस्था की ओर से जमीयतुल मंसूरियन धर्मशाला में 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में कई जोड़ों का विवाह पूरी तरह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी 29 मार्च और 12 अप्रैल को भी इसी प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।1
- कोटा शहर के कंसुआ इलाके में 8वीं शताब्दी के ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक पुराने कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। शुक्र है कि उस वक्त वहां कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह जगह उस कुंड के ठीक बगल में है, जहां रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं स्नान करने आते हैं और दीवार के पास बैठते हैं। कल ही महाशिवरात्रि पर यहां हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1