Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारां में बिजली विभाग की जीप में लगी आग, दमकल ने पाया काबू बारां में बिजली विभाग की एक जीप में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है। #baran #राजस्थान #kotacitydigital आग #बारां
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
बारां में बिजली विभाग की जीप में लगी आग, दमकल ने पाया काबू बारां में बिजली विभाग की एक जीप में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है। #baran #राजस्थान #kotacitydigital आग #बारां
More news from राजस्थान and nearby areas
- मुंबई मेट्रो के निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा: 1 की मौत, 3 घायल, घटना दो दिन पहले की...1
- कोटा जेईई-मेन जनवरी सेशन में कोटा का दबदबा: 12 में से 7 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल, कबीर छिल्लर ने बनाए 300 में 300 अंक1
- कोटा/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोटा के गीता भवन में भगवान शिव एवं माता पार्वती के पवित्र विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिव बारात अग्रसेन मार्केट से प्रारंभ होकर रामपुर बाजार होते हुए गीता भवन पहुंची। बारात में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर भक्तों ने शिव बारात का भव्य स्वागत किया।1
- कोटा सरस डेयरी बूथ विकास समिति की ओर से सरस डेयरी बूथ संचालकों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा–बूंदी सांसद श्री ओम बिरला को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रशासन द्वारा की जा रही कथित दमनकारी नीतियों एवं अनुचित कार्रवाइयों पर रोक लगाने की मांग की गई है। समिति ने बताया कि कोटा शहर में संचालित सरस डेयरी बूथ हजारों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन हैं। बूथ संचालक सीमित आय में सरस दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वर्तमान में सरस डेयरी द्वारा दूध पर मात्र 2 रुपये प्रति किलो का लाभ दिया जा रहा है, जबकि किराया, बिजली बिल सहित अन्य खर्च जोड़ने पर प्रति माह 4 से 5 हजार रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ता है। इससे बूथ संचालकों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन होता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई बूथ संचालक आर्थिक तंगी के कारण कर्ज में डूबते जा रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा आए दिन अतिक्रमण, अवैध सामग्री विक्रय जैसे आरोप लगाकर कार्रवाई की जाती है, जिससे बूथ संचालकों को मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चोरी, चकारी एवं आगजनी जैसी घटनाओं का भय भी लगातार बना रहता है। समिति ने सांसद से मांग की कि सरस डेयरी बूथ संचालकों के हित में हस्तक्षेप कर प्रशासनिक उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए, लाभांश में वृद्धि की जाए तथा बूथ संचालकों को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाए।1
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- फिल्मी स्टाइल में नाकाबंदी तोड़ भागी कार -पुलिस को पीछा कर पकड़ने में मिली कामयाबी कोटा। कोटा जिले की मोड़क स्टेशन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सफल कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में ले लिया है। थानाधिकारी सज्जन कुमार के अनुसार कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटवाड़ा मोड़ के पास पुलिस द्वारा लगाई गई नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार ने बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे रोककर गहन तलाशी ली। तलाशी में कार से 14 किलो अवैध साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने संजू सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी पातड़ा, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत हुई कार्रवाई थानाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत की गई, जिसका उद्देश्य राजमार्गों पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर तस्करों में खलबली मची हुई है।1
- कोटा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं वरिष्ठ नेता अमीन पठान के निर्देश पर कोटा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।1