logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Kota : 364 वे दिन भी जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों का धरना सीटू के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी कोटा। 16 फरवरी 2026। कामरेड अली मोहम्मद ने धरना स्थल से जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के लाल झंडे की जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड उमाशंकर के नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना लगाकर जारी है आज धरने को 364 दिन बीत चुके लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा सरकार से मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में सैकड़ों मजदूर महिलाए और आमजन जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को दिए आदेश की पालना सरकार से करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लगातार धरने को चलते हुए 18 फरवरी 2026 को एक साल पूरा होने जा रहा है लेकिन केंद्र और राज्य में मजदूर हितैषी कहे जाने वाली डबल इंजन की बीजेपी सरकार के सत्ता में रहते हुए न्याय नहीं मिल रहा है जिससे कोटा की आमजनता में जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि मजदूरों का 28 साल से फैक्ट्री प्लांट की तरफ बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर 24 जून2025 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की एक शर्त को लागू जे के मजदूरों के धरने के दबाव में आकर मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के लिए अराफात ग्रुप को और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मालिक को बेदखल करके फैक्ट्री प्लांट की 227.17 एकड़ जमीन जिसकी कीमत हजारों करोड़ों रुपयो में है को अधिग्रहण करके बिना जे केसिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किए के डी ए को सौंप दिया जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को साफ आदेश जारी किया गया था कि फैक्ट्री की जमीन अधिग्रहण के साथ ही मजदूरों का फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक को 18%ब्याज के साथ भुगतान किया जाए लेकिन सरकार ने फैक्ट्री प्लांट की जमीन अधिग्रहण करने 7 माह निकलने के बाद अभी तक मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं एव कोटा के विकास में धरने के समर्थन में स्थानीय आमजनता का सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्याप्त है धरने को संबोधित करते हुए जे के मजदूर नेता कामरेड केदार जोशी, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद ने जिला प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करके जल्द से जल्द तमाम मजदूरों को 28 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 18%ब्याज जोड़कर भुगतान करे और सरकार ने मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर जमीन अधिग्रहण करके के डी ए प्रशासन सौंप रखी है तो के डी ए प्रशासन तमाम मजदूरों का भुगतान करे अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो मजदूरों को उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने बताया कि 364 वे दिन धरने को कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई, रहीसा बानो, रेशमा देवी, राजूवर्मा, ने भी सम्बोधित किया। मजदूर नेता कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड उमाशंकर ने कहा कि सरकार और प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों और सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अभी तक सरकार द्वारा मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है आज भी सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं के साथ साथ आमजनता ने सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड महावीर प्रसाद,कामरेड अब्दुल सलाम, कॉमरेड बनेसिंह, कामरेड मलखान सिंह कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड घनश्याम, कामरेड रामफूल, कामरेड तुलसीराम, कामरेड भंवरलाल, कामरेड शिवकुमार,कामरेड सीताराम, कामरेड शिशुपाल, कामरेड पुष्पा बाई, मंजू बाई, कलावती, चंद्रकला बाई, राजकुमारी, मोडी बाई, मूर्ति बाई, कबूतरी बाई, कंचन बाई मोतिया बाई उर्मिला बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट गेट पर डटे हुए हैं।

21 hrs ago
user_Ravi Samariya
Ravi Samariya
Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नाकाबंदी तोड़कर पंजाब की तरफ भाग रहे थे तस्कर -कार के टायरों पर फायर कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार कोटा। कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सोमवार को एनएच-27 पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की डिग्गी में छुपा कर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीमल्या टोल प्लाजा के पास बारां जिले के छबड़ा से दो तस्कर डोडा चूरा की खेप पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। तस्कर वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की टीम को देखते हुए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, पटियाला के सदर समाना थाना निवासी जसवंत सिंह (40) और बग्गा सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सीमल्या थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सोमवार को भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच टीम के सदस्य लाखन सिंह को सूचना मिली की यूपी नंबर की एक गाड़ी डोडा चूरा के साथ बारां की ओर से पंजाब जा रही है। गाड़ी नाकाबंदी के पास आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए हाथ दिया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग गाड़ी के टायरों को पंचर कर दिया। तस्कर इसके बाद भी नहीं रुके और टोल प्लाजा को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगाने लगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख कीमत पुलिस कर्मियों ने कार को घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में मॉडिफिकेशन कर बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें करीब 147.84 किलो डोडा चूरा रखा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से तस्करी के नेटवर्क जानने को पूछताछ कर रही है।
    1
    नाकाबंदी तोड़कर पंजाब की तरफ भाग रहे थे तस्कर
-कार के टायरों पर फायर कर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार 
कोटा। 
कोटा जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सोमवार को एनएच-27 पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की डिग्गी में छुपा कर रखा 147.84 किलो डोडा चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सीमल्या टोल प्लाजा के पास बारां जिले के छबड़ा से दो तस्कर डोडा चूरा की खेप पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी।
तस्कर वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की टीम को देखते हुए गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए, पटियाला के सदर समाना थाना निवासी जसवंत सिंह (40) और बग्गा सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सीमल्या थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने सोमवार को भौंरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच टीम के सदस्य लाखन सिंह को सूचना मिली की यूपी नंबर की एक गाड़ी डोडा चूरा के साथ बारां की ओर से पंजाब जा रही है। गाड़ी नाकाबंदी के पास आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए हाथ दिया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग गाड़ी के टायरों को पंचर कर दिया। तस्कर इसके बाद भी नहीं रुके और टोल प्लाजा को टक्कर मारते हुए गाड़ी भगाने लगे। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख कीमत 
पुलिस कर्मियों ने कार को घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब कार की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में मॉडिफिकेशन कर बॉक्स बनाया हुआ था। जिसमें करीब 147.84 किलो डोडा चूरा रखा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पुलिस दोनों तस्करों से तस्करी के नेटवर्क जानने को पूछताछ कर रही है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटा, राजस्थान बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, सुपारी लेकर फायरिंग की घटना को देने वाले थे अंजाम कोटा के बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली थाना पुलिस ने शाहबाद रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट के पास बंद दुकानों के निकट संदिग्ध अवस्था में घूमते देख दोनों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अनंतपुरा थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल बताया। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। दोनों सुपारी लेकर बारां में किसी पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि दोनों 1 फरवरी को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से सात अन्य साथियों के साथ फरार हुए थे। दोनों पर लूट, हत्या का प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब 10-10 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया।
    1
    कोटा, राजस्थान 
बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, सुपारी लेकर फायरिंग की घटना को देने वाले थे अंजाम
कोटा के बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली थाना पुलिस ने शाहबाद रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट के पास बंद दुकानों के निकट संदिग्ध अवस्था में घूमते देख दोनों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अनंतपुरा थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल बताया। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। दोनों सुपारी लेकर बारां में किसी पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि दोनों 1 फरवरी को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से सात अन्य साथियों के साथ फरार हुए थे। दोनों पर लूट, हत्या का प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब 10-10 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा | शहर के श्रीनाथ पुरम क्षेत्र में आज बच्चों एवं वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हुई। Kota Child Development Centre and Physiotherapy Centre का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह सेंटर विशेष रूप से उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो ऑटिज़्म, ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेंटर में स्पीच डेवलपमेंट में कठिनाई झेल रहे बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जो बच्चे उम्र के अनुसार बैठने, खड़े होने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों में पिछड़ जाते हैं, उनके लिए भी विशेष तकनीकों द्वारा उपचार की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। न्यूरोलॉजिकल, मस्कुलोस्केलेटल एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को वैज्ञानिक और आधुनिक उपचार प्रदान किया जाएगा। सेंटर की स्थापना डॉ. निवेदिता यादव एवं लवकुश द्वारा की गई है। डॉ. निवेदिता यादव PT (BPT, MPT - न्यूरोलॉजी) में विशेषज्ञ हैं, जबकि लवकुश एक अनुभवी स्पीच थेरेपिस्ट हैं। केंद्र का उद्घाटन डॉक्टर रोहित कुमार गोरख के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉक्टर रोहित ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य कोटा और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों एवं वयस्कों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जी सकें। यह केंद्र निश्चित रूप से कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    कोटा | शहर के श्रीनाथ पुरम क्षेत्र में आज बच्चों एवं वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हुई। Kota Child Development Centre and Physiotherapy Centre का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह सेंटर विशेष रूप से उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो ऑटिज़्म, ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
सेंटर में स्पीच डेवलपमेंट में कठिनाई झेल रहे बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जो बच्चे उम्र के अनुसार बैठने, खड़े होने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों में पिछड़ जाते हैं, उनके लिए भी विशेष तकनीकों द्वारा उपचार की व्यवस्था की गई है।
इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। न्यूरोलॉजिकल, मस्कुलोस्केलेटल एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को वैज्ञानिक और आधुनिक उपचार प्रदान किया जाएगा।
सेंटर की स्थापना डॉ. निवेदिता यादव एवं लवकुश द्वारा की गई है। डॉ. निवेदिता यादव PT (BPT, MPT - न्यूरोलॉजी) में विशेषज्ञ हैं, जबकि लवकुश एक अनुभवी स्पीच थेरेपिस्ट हैं। केंद्र का उद्घाटन डॉक्टर रोहित कुमार गोरख के करकमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर डॉक्टर रोहित ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य कोटा और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों एवं वयस्कों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जी सकें। यह केंद्र निश्चित रूप से कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    1
    Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कोटा। सर्व समाज संस्था की ओर से जमीयतुल मंसूरियन धर्मशाला में 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में कई जोड़ों का विवाह पूरी तरह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी 29 मार्च और 12 अप्रैल को भी इसी प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।
    1
    कोटा। सर्व समाज संस्था की ओर से जमीयतुल मंसूरियन धर्मशाला में 11 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश से भी जोड़े शामिल हुए।
कार्यक्रम में कई जोड़ों का विवाह पूरी तरह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष अकरम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है, ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े।
उन्होंने जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगामी 29 मार्च और 12 अप्रैल को भी इसी प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल सके।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कोटा शहर के कंसुआ इलाके में 8वीं शताब्दी के ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक पुराने कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। शुक्र है कि उस वक्त वहां कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह जगह उस कुंड के ठीक बगल में है, जहां रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं स्नान करने आते हैं और दीवार के पास बैठते हैं। कल ही महाशिवरात्रि पर यहां हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।
    1
    कोटा शहर के कंसुआ इलाके में 8वीं शताब्दी के ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक पुराने कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। शुक्र है कि उस वक्त वहां कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह जगह उस कुंड के ठीक बगल में है, जहां रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं स्नान करने आते हैं और दीवार के पास बैठते हैं। कल ही महाशिवरात्रि पर यहां हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    1
    Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.