कोटा में फिर चला KDA का बुलडोजर, शिवपुरा स्थित सारा क्रिकेट अकादमी पर अवैध कब्जा ध्वस्त कोटा में फिर चला KDA का बुलडोजर, शिवपुरा स्थित सारा क्रिकेट अकादमी पर अवैध कब्जा ध्वस्त स्क्रिप्ट: कोटा शहर में एक बार फिर कोटा विकास प्राधिकरण यानी केडीए की सख्त कार्रवाई देखने को मिली, जहां शिवपुरा इलाके में स्थित सारा क्रिकेट अकादमी की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह भूमि शैक्षणिक प्रयोजनार्थ आवंटित की गई थी, लेकिन लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहां अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद केडीए ने जांच करवाई, जिसमें कब्जा अवैध पाए जाने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ दिया गया। केडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इलाके में कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।

- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- कोटा जेईई-मेन जनवरी सेशन में कोटा का दबदबा: 12 में से 7 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइल, कबीर छिल्लर ने बनाए 300 में 300 अंक1
- कोटा/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कोटा के गीता भवन में भगवान शिव एवं माता पार्वती के पवित्र विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिव बारात अग्रसेन मार्केट से प्रारंभ होकर रामपुर बाजार होते हुए गीता भवन पहुंची। बारात में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर भक्तों ने शिव बारात का भव्य स्वागत किया।1
- कोटा शहर के कंसुआ इलाके में 8वीं शताब्दी के ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक पुराने कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। शुक्र है कि उस वक्त वहां कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह जगह उस कुंड के ठीक बगल में है, जहां रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं स्नान करने आते हैं और दीवार के पास बैठते हैं। कल ही महाशिवरात्रि पर यहां हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।1
- कोटा सरस डेयरी बूथ विकास समिति की ओर से सरस डेयरी बूथ संचालकों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा–बूंदी सांसद श्री ओम बिरला को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रशासन द्वारा की जा रही कथित दमनकारी नीतियों एवं अनुचित कार्रवाइयों पर रोक लगाने की मांग की गई है। समिति ने बताया कि कोटा शहर में संचालित सरस डेयरी बूथ हजारों परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन हैं। बूथ संचालक सीमित आय में सरस दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वर्तमान में सरस डेयरी द्वारा दूध पर मात्र 2 रुपये प्रति किलो का लाभ दिया जा रहा है, जबकि किराया, बिजली बिल सहित अन्य खर्च जोड़ने पर प्रति माह 4 से 5 हजार रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ता है। इससे बूथ संचालकों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन होता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई बूथ संचालक आर्थिक तंगी के कारण कर्ज में डूबते जा रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा आए दिन अतिक्रमण, अवैध सामग्री विक्रय जैसे आरोप लगाकर कार्रवाई की जाती है, जिससे बूथ संचालकों को मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। चोरी, चकारी एवं आगजनी जैसी घटनाओं का भय भी लगातार बना रहता है। समिति ने सांसद से मांग की कि सरस डेयरी बूथ संचालकों के हित में हस्तक्षेप कर प्रशासनिक उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए, लाभांश में वृद्धि की जाए तथा बूथ संचालकों को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाए।1
- सेंट्रल स्कूल में अच्छे पढ़ाई होने के कारण बच्चे भी पढ़ने जाते हैं यह स्कूल पड़ता है बड़ोद जिला कोटा राजस्थान1
- पिछले दिनों एक सड़क हादसे में श्रीगंगानगर सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई थी: हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है:1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- कोटा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं वरिष्ठ नेता अमीन पठान के निर्देश पर कोटा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।1