Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा: सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने का आरोप पिछले दिनों एक सड़क हादसे में श्रीगंगानगर सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई थी: हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है:
Ahmed Siraj Farooqi
कोटा: सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने का आरोप पिछले दिनों एक सड़क हादसे में श्रीगंगानगर सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई थी: हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है:
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VKH NEWS1
- Post by Kishan Lal jangid1
- अपने हमशक्ल नरेश सिंधी से मिलकर क्या बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा...1
- कोटा में फिर चला KDA का बुलडोजर, शिवपुरा स्थित सारा क्रिकेट अकादमी पर अवैध कब्जा ध्वस्त स्क्रिप्ट: कोटा शहर में एक बार फिर कोटा विकास प्राधिकरण यानी केडीए की सख्त कार्रवाई देखने को मिली, जहां शिवपुरा इलाके में स्थित सारा क्रिकेट अकादमी की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह भूमि शैक्षणिक प्रयोजनार्थ आवंटित की गई थी, लेकिन लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहां अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद केडीए ने जांच करवाई, जिसमें कब्जा अवैध पाए जाने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ दिया गया। केडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इलाके में कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।1
- कोटा, राजस्थान बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, सुपारी लेकर फायरिंग की घटना को देने वाले थे अंजाम कोटा के बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली थाना पुलिस ने शाहबाद रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट के पास बंद दुकानों के निकट संदिग्ध अवस्था में घूमते देख दोनों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अनंतपुरा थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल बताया। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। दोनों सुपारी लेकर बारां में किसी पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि दोनों 1 फरवरी को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से सात अन्य साथियों के साथ फरार हुए थे। दोनों पर लूट, हत्या का प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब 10-10 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया।1
- कोटा | शहर के श्रीनाथ पुरम क्षेत्र में आज बच्चों एवं वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हुई। Kota Child Development Centre and Physiotherapy Centre का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह सेंटर विशेष रूप से उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो ऑटिज़्म, ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेंटर में स्पीच डेवलपमेंट में कठिनाई झेल रहे बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जो बच्चे उम्र के अनुसार बैठने, खड़े होने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों में पिछड़ जाते हैं, उनके लिए भी विशेष तकनीकों द्वारा उपचार की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। न्यूरोलॉजिकल, मस्कुलोस्केलेटल एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को वैज्ञानिक और आधुनिक उपचार प्रदान किया जाएगा। सेंटर की स्थापना डॉ. निवेदिता यादव एवं लवकुश द्वारा की गई है। डॉ. निवेदिता यादव PT (BPT, MPT - न्यूरोलॉजी) में विशेषज्ञ हैं, जबकि लवकुश एक अनुभवी स्पीच थेरेपिस्ट हैं। केंद्र का उद्घाटन डॉक्टर रोहित कुमार गोरख के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉक्टर रोहित ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य कोटा और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों एवं वयस्कों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जी सकें। यह केंद्र निश्चित रूप से कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- Post by Kishan Lal jangid1