logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर में पूर्व मुखिया कृष्णनंदन शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।। बख्तियारपुर में रविवार 6 सितंबर को पूर्व मुखिया स्वर्गीय कृष्णनंदन शर्मा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पंचायत और बख्तियारपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन शामिल हुए। लोगों ने स्वर्गीय शर्मा जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके समाज सेवा, सादगी और जनसेवा के योगदान को याद किया गया। मंच का संचालन ललन कुमार शर्मा ने किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शर्मा जी का निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

14 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
14 hrs ago

बख्तियारपुर में पूर्व मुखिया कृष्णनंदन शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।। बख्तियारपुर में रविवार 6 सितंबर को पूर्व मुखिया स्वर्गीय कृष्णनंदन शर्मा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पंचायत और बख्तियारपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन शामिल हुए। लोगों ने स्वर्गीय शर्मा जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके समाज सेवा, सादगी और जनसेवा के योगदान को याद किया गया। मंच का संचालन ललन कुमार शर्मा ने किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शर्मा जी का निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

More news from बिहार and nearby areas
  • बख्तियारपुर में पूर्व मुखिया कृष्णनंदन शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।। बख्तियारपुर में रविवार 6 सितंबर को पूर्व मुखिया स्वर्गीय कृष्णनंदन शर्मा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पंचायत और बख्तियारपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन शामिल हुए। लोगों ने स्वर्गीय शर्मा जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके समाज सेवा, सादगी और जनसेवा के योगदान को याद किया गया। मंच का संचालन ललन कुमार शर्मा ने किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शर्मा जी का निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    1
    बख्तियारपुर में पूर्व मुखिया कृष्णनंदन शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।।
बख्तियारपुर में रविवार 6 सितंबर को पूर्व मुखिया स्वर्गीय कृष्णनंदन शर्मा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पंचायत और बख्तियारपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन शामिल हुए। लोगों ने स्वर्गीय शर्मा जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके समाज सेवा, सादगी और जनसेवा के योगदान को याद किया गया। मंच का संचालन ललन कुमार शर्मा ने किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शर्मा जी का निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • अथमलगोला में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; जेल से छूटते ही फिर शुरू किया अवैध हथियारों का धंधा
    1
    अथमलगोला में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; जेल से छूटते ही फिर शुरू किया अवैध हथियारों का धंधा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    46 min ago
  • 5 मिनट में समझिए हिमालय के सीने पर हुई सबसे बड़ी त्रासदी की पूरी इनसाइड स्टोरी! डेटा, वैज्ञानिक आंकड़ों और AI तकनीक के साथ NDTV का यह खास वीडियो नेपाल हादसे के हर पहलू को बारीकी से समझाता है। सटीक और प्रामाणिक जानकारी सभी तक पहुँचाने के लिए इस वीडियो को आगे री-ट्वीट और शेयर करें #NepalDisaster #DataDrivenJournalism #NepalExplained #NDTVBharatKaVishwas #MustWatch
    1
    5 मिनट में समझिए हिमालय के सीने पर हुई सबसे बड़ी त्रासदी की पूरी इनसाइड स्टोरी! 

डेटा, वैज्ञानिक आंकड़ों और AI तकनीक के साथ NDTV का यह खास वीडियो नेपाल हादसे के हर पहलू को बारीकी से समझाता है।

सटीक और प्रामाणिक जानकारी सभी तक पहुँचाने के लिए इस वीडियो को आगे री-ट्वीट और शेयर करें

#NepalDisaster #DataDrivenJournalism #NepalExplained #NDTVBharatKaVishwas #MustWatch
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • वैशाली से बड़ी खबर रिंग बांध टूटने के बाद अखिलाबाद में बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी वैशाली से बड़ी खबर रिंग बांध टूटने के बाद अखिलाबाद में बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी #हाजीपुर #अखिलाबाद #वैशाली #बाढ़ #रिंगबांध #रिंगबांधटूटा #बाढ़ग्राउंडरिपोर्ट #ग्राउंडजीरो #बाढ़कहर #राहतकार्य #बाढ़पीड़ित #नाव #सरकारीनाव #ग्रामीणोंकीपरेशानी #बिहारबाढ़ #VaishaliNews #HajipurNews #BiharFlood #GroundReport #BreakingNews #ABAPNewsNetwork
    1
    वैशाली से बड़ी खबर रिंग बांध टूटने के बाद अखिलाबाद में बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी
वैशाली से बड़ी खबर रिंग बांध टूटने के बाद अखिलाबाद में बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी
#हाजीपुर #अखिलाबाद #वैशाली #बाढ़ #रिंगबांध #रिंगबांधटूटा #बाढ़ग्राउंडरिपोर्ट #ग्राउंडजीरो #बाढ़कहर #राहतकार्य #बाढ़पीड़ित #नाव #सरकारीनाव #ग्रामीणोंकीपरेशानी #बिहारबाढ़ #VaishaliNews #HajipurNews #BiharFlood #GroundReport #BreakingNews #ABAPNewsNetwork
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • मोकामा प्रखण्ड के बरहपुर गांव में मक्का और सब्जी की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गयी। मोकामा में गंगा नदी का कोहराम बढ़ता ही जा रहा है।शनिवार की रात से मोकामा के कई नये इलाकों को गंगा ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस प्रखंड के मोर पूर्वी, बरहपुर,शिवनार और महेंद्रपुर गंगा की चपेट में कराह रहा है।हर तरफ त्राहिमाम मच गयी है।सड़क, दियारा और झोपड़ियों में गंगा के पानी से हाहाकार मचा हुआ है।गंगा नदी के इस रौंद्र रुप से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।मक्का और सब्जी की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गयी।इस जल प्रहार से सैकड़ों लोग घरों में जल कैदी बने हुए हैं।नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है।इस जल तांडव से कराह rahi जनता का हाल जानने मोकामा बीडीओ, सीओ और सामाजिक कार्यकर्त्ता भोला सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।सामाजिक कार्यकर्त्ता सुधीर सिंह ने फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    मोकामा प्रखण्ड के बरहपुर गांव में मक्का और सब्जी की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गयी।
मोकामा में गंगा नदी का कोहराम बढ़ता ही जा रहा है।शनिवार की रात से मोकामा के कई नये इलाकों को गंगा ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस प्रखंड के मोर पूर्वी, बरहपुर,शिवनार और महेंद्रपुर गंगा की चपेट में कराह रहा है।हर तरफ त्राहिमाम मच गयी है।सड़क, दियारा और झोपड़ियों में गंगा के पानी से हाहाकार मचा हुआ है।गंगा नदी के इस रौंद्र रुप से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।मक्का और सब्जी की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गयी।इस जल प्रहार से सैकड़ों लोग घरों में जल कैदी बने हुए हैं।नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है।इस जल तांडव से कराह rahi जनता का हाल जानने मोकामा बीडीओ, सीओ और सामाजिक कार्यकर्त्ता भोला सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।सामाजिक कार्यकर्त्ता सुधीर सिंह ने फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • प्रभारी जिला सचिव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा । बचाव कार्य चलाने का दिया आदेश जारी। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया इस दौरान प्रभारी सचिव ने गंगा की जलस्तर, प्रभावित आबादी, आवागमन, राहत एवं बचाव कार्य, नावों की उपलब्धता, सामुदायिक किचेन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं व पशुचारे की अद्यतन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान जिला प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री को समयानुसार पहुंचाने का निर्देश दिया । इन्हीं सब बातों को लेकर स्थानीय जिला परिषद् सदस्य सह पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष प्रेम लता ने आज की आपदा बैठक को लेकर दिए जानकारी।
    1
    प्रभारी जिला सचिव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा ।
बचाव कार्य चलाने का दिया आदेश जारी।
जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया
इस दौरान प्रभारी सचिव ने गंगा की जलस्तर, प्रभावित आबादी, आवागमन, राहत एवं बचाव कार्य, नावों की उपलब्धता, सामुदायिक किचेन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं व पशुचारे की अद्यतन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की.
इस दौरान जिला प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक  आवश्यक सामग्री को समयानुसार पहुंचाने का निर्देश दिया ।
इन्हीं सब बातों को लेकर स्थानीय जिला परिषद् सदस्य सह पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष प्रेम लता ने आज की आपदा बैठक को लेकर दिए जानकारी।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • राजापुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम | मटका फोड़ लीला और आचार्य सुरेश चंद्र महाराज का बड़ा संदेश। राजापुर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। जन्मोत्सव के दौरान मटका फोड़ लीला आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, आचार्य सुरेश चंद्र महाराज ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेश और सनातन संस्कृति के महत्व पर महत्वपूर्ण बातें कहीं। देखिए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मटका फोड़ लीला और आचार्य सुरेश चंद्र महाराज के विशेष संदेश की पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।
    1
    राजापुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम | मटका फोड़ लीला और आचार्य सुरेश चंद्र महाराज का बड़ा संदेश।
राजापुर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
जन्मोत्सव के दौरान मटका फोड़ लीला आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
वहीं, आचार्य सुरेश चंद्र महाराज ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेश और सनातन संस्कृति के महत्व पर महत्वपूर्ण बातें कहीं।
देखिए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मटका फोड़ लीला और आचार्य सुरेश चंद्र महाराज के विशेष संदेश की पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Fatwah, Patna•
    14 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित दियारा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की पहल, पानी के बीच मरीजों तक पहुंच रही मेडिकल टीम बख्तियारपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर की मेडिकल टीम लगातार सक्रिय है। रविवार, 6 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम हरदासपुर गांव पहुंची। बाढ़ के कारण गांव तक सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होने के बाद नाव के जरिए मेडिकल टीम को गांव तक पहुंचाया गया। नाव पर ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ले रही है और जरूरत के अनुसार जरूरी दवाइयां वितरित की जा रही हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दियारा क्षेत्र के कई गांवों में आवागमन प्रभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम नाव के सहारे प्रभावित गांवों तक पहुंचकर लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है।
    1
    बाढ़ प्रभावित दियारा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की पहल, पानी के बीच मरीजों तक पहुंच रही मेडिकल टीम
बख्तियारपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर की मेडिकल टीम लगातार सक्रिय है। रविवार, 6 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम हरदासपुर गांव पहुंची।
बाढ़ के कारण गांव तक सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होने के बाद नाव के जरिए मेडिकल टीम को गांव तक पहुंचाया गया। नाव पर ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ले रही है और जरूरत के अनुसार जरूरी दवाइयां वितरित की जा रही हैं।
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दियारा क्षेत्र के कई गांवों में आवागमन प्रभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम नाव के सहारे प्रभावित गांवों तक पहुंचकर लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.