अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश 132 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पुरुष एवं महिला वर्ग में दिए गए नगद पुरस्कार न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवाजी प्रखंड, आयुध जिला द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 16 अगस्त 2026 को ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन का आयोजन किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में कुल 132 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में शामिल 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री माननीय महेंद्र सिंह चौहान, विभाग संयोजक विकल खटीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वाणी अहलूवालिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एडवोकेट रूपकमल रजक, पुष्पराज पिल्लई, उपाध्यक्ष संजय कोरी, सहमंत्री राजा ठाकुर, सहमंत्री संजय मिश्रा, तरुण भारद्वाज, अंशु कनोजिया, जिला सेवा प्रमुख अमित शुक्ला, रोहित कपूर, प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संस्कृति राय, रिंकू ठाकुर, मिंटू कुरील, विक्की पहलवान, उदित खटीक, नितिन नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा फाउंडेशन से जुड़े महेंद्र विश्वकर्मा, रोहित राणा, काशी प्रसाद वर्मा, शशि रमन स्वामी, राकेश श्रीवास सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि अखंड भारत दिवस केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति संकल्प लेने का दिन है। ‘रन फॉर वंदेमातरम’ के माध्यम से युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य एवं एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश 132 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पुरुष एवं महिला वर्ग में दिए गए नगद पुरस्कार न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवाजी प्रखंड, आयुध जिला द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 16 अगस्त 2026 को ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन का आयोजन किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की
भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में कुल 132 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में शामिल 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री माननीय महेंद्र सिंह चौहान, विभाग संयोजक विकल खटीक, भाजपा प्रदेश
प्रवक्ता श्रीमती वाणी अहलूवालिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एडवोकेट रूपकमल रजक, पुष्पराज पिल्लई, उपाध्यक्ष संजय कोरी, सहमंत्री राजा ठाकुर, सहमंत्री संजय मिश्रा, तरुण भारद्वाज, अंशु कनोजिया, जिला सेवा प्रमुख अमित शुक्ला, रोहित कपूर, प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संस्कृति राय, रिंकू ठाकुर, मिंटू कुरील, विक्की पहलवान, उदित खटीक, नितिन नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा फाउंडेशन से जुड़े महेंद्र विश्वकर्मा, रोहित राणा, काशी प्रसाद वर्मा, शशि रमन स्वामी, राकेश श्रीवास
सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि अखंड भारत दिवस केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति संकल्प लेने का दिन है। ‘रन फॉर वंदेमातरम’ के माध्यम से युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य एवं एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
- ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला मनेरी पेट्रोल पंप डकैती का पर्दाफाश , चार डकैत गिरफ्तार, 50,500 नगद ,स्कॉर्पियो बरामद, 40 जवानों ने चलाया ऑपरेशन, तीन आरोपी जबलपुर मेडिकल कॉलेज के पास के रहने वाले1
- नागिन सा रूप है तेरा मैं बनके प्रेम सपेरा..1
- अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश अखंड भारत दिवस पर ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन में दौड़ा देशभक्ति का जोश 132 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, पुरुष एवं महिला वर्ग में दिए गए नगद पुरस्कार न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवाजी प्रखंड, आयुध जिला द्वारा अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 16 अगस्त 2026 को ‘रन फॉर वंदेमातरम’ मैराथन का आयोजन किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में कुल 132 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में शामिल 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री माननीय महेंद्र सिंह चौहान, विभाग संयोजक विकल खटीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वाणी अहलूवालिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एडवोकेट रूपकमल रजक, पुष्पराज पिल्लई, उपाध्यक्ष संजय कोरी, सहमंत्री राजा ठाकुर, सहमंत्री संजय मिश्रा, तरुण भारद्वाज, अंशु कनोजिया, जिला सेवा प्रमुख अमित शुक्ला, रोहित कपूर, प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संस्कृति राय, रिंकू ठाकुर, मिंटू कुरील, विक्की पहलवान, उदित खटीक, नितिन नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा फाउंडेशन से जुड़े महेंद्र विश्वकर्मा, रोहित राणा, काशी प्रसाद वर्मा, शशि रमन स्वामी, राकेश श्रीवास सहित अन्य गणमान्यजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि अखंड भारत दिवस केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति संकल्प लेने का दिन है। ‘रन फॉर वंदेमातरम’ के माध्यम से युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य एवं एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।4
- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती, ग्राम बीजाडोगरी के लिए प्रस्तुति जबेरा -वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती समारोह ग्राम बीजाडोगरी में बुंदेली लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति — भूपत सिंह लोधी1
- छितापार-घंसौर सड़क बदहाल, कीचड़ भरी राह पर चलने को मजबूर ग्रामीण छितापार-घंसौर सड़क बदहाल, कीचड़ भरी राह पर चलने को मजबूर ग्रामीण तीन-चार साल से सड़क निर्माण की मांग, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी घंसौर। तहसील क्षेत्र के ग्राम छितापार से घंसौर को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन-चार वर्षों से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन 16 अगस्त 2026, रविवार तक सड़क की स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आया है। बारिश के मौसम में सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते दोपहिया वाहनों के साथ पैदल आवागमन करना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। कीचड़ से भरी सड़क पर वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है, वहीं रोजमर्रा के काम, बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि छितापार से घंसौर तक सड़क का शीघ्र निर्माण या आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बदहाल और कीचड़ भरी सड़क से निजात मिल सके।1
- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बलिदान गाथा को किया याद (गोकुल पटेल)कटनी/बहोरीबंद/बाकल। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना एवं साहस, शौर्य और पराक्रम की प्रतीक महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर बहोरीबंद एवं बाकल क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर वीरांगना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं पुष्पवर्षा कर उनके अदम्य साहस और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम मोहाई तिराहा स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थल से हुई। यहां उपस्थित लोगों ने वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभी लोग बाकल स्थित अवंती बाई तिराहा पहुंचे। यहां स्थापित वीरांगना की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा पुष्पहार पहनाकर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महारानी अवंती बाई लोधी के जीवन, संघर्ष, साहस और देश के लिए किए गए बलिदान को याद किया। इसके पश्चात वाहनों का काफिला ग्राम पंचायत पिपरिया पहुंचा। पिपरिया तिराहा में स्थापित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थल पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया और वीरांगना के आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने उनके बताए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वीरांगना के संघर्ष और बलिदान को किया नमन कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपने स्वाभिमान, मातृभूमि और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता चुना और अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उनकी वीरता और बलिदान आज भी समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है। उनके विचारों और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ओबीसी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष बहोरीबंद लाल कमल बंसल, जनपद सदस्य उत्तम सिंह लोधी, काशीराम लोधी, किसान नेता विजय पटेल, डॉ. नारायण पटेल, जनपद सदस्य शरमन चौधरी, जनपद सदस्य राधेलाल यादव, चंद्रभान बौद्ध, गोविंद लोधी पथराड़ी पिपरिया, पिपरिया सरपंच प्रतिनिधि राजेश पटेल पिल्लू, पूर्व शिक्षक अजय सिंह लोधी, प्रीतम लोधी, बिहारी पटेल, मनोज पटेल, गोविंद चौधरी, नर्मदा प्रसाद लोधी(लोधी क्रांति सेना), गंगाराम लोधी, विनोद पटेल, सीताराम लोधी,राजेश पटेल बांसन, कुंवरमन लोधी, खेत सिंह लोधी,राजभान लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।3
- शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, प्रदर्शनकारियों ने गोरा बाजार दुकान पर जड़ा ताला; देखें वीडियो जबलपुर। गोरा बाजार क्षेत्र में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों का विरोध रविवार को तेज हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सड़क पर उतर आए और दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान में तालाबंदी की कोशिश की, जिसके मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा बताया गया कि पूर्व घोषित तालाबंदी को देखते हुए शराब दुकान संचालक दुकान बंद कर मौके से चला गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बंद दुकान के बाहर अपने ताले लगा दिए। हालांकि, शाम के समय दुकान संचालक ने कथित तौर पर उन तालों को तोड़कर दुकान दोबारा खोल दी और कारोबार शुरू कर दिया इस घटनाक्रम से प्रदर्शनकारी आक्रोशित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकान दोबारा खोली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र आंदोलन और तोड़फोड़ की चेतावनी भी दी है स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान मुख्य बाजार, मोड़ और मंदिर-मस्जिद के आसपास स्थित है। उनका कहना है कि दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने छेड़छाड़ और सड़क हादसों के खतरे का भी आरोप लगायाप्रदर्शन के दौरान शशिकला कोरी, अफसाना अंसारी, सोंद्रा स्वामी, मीना बेन, मुनिया विनोदिया, मनसा पिल्ले, आरती रजक, सुब्रमणि स्वामी, संध्या पिल्ले, विमला ठाकुर, पार्वती पिल्ले, सुनीता कोरी, कंचन धुसिया और मंजू वनराज सहित अन्य लोग मौजूद रहेपुलिस और प्रशासन की समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। अब रहवासियों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति को देखते हुए शराब दुकान को जल्द हटाया जाना चाहिए2
- नरसिंहपुर में धारदार हथियार मारकर युवक की हत्या, परिजनों ने मृतक की पत्नी पर लगाया हत्या करने का आरोप मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से एक हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहा बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिस पर परिवार के सदस्यों ने मृतक युवक की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है । वही आज सुबह लोगों के द्वारा पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया ।2